108 MP कैमरा और कई शानदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुए Redmi Note 11series के चार स्मार्टफोन, शुरुआती कीमत 13,500 रूपये से भी कम
चीनी कंपनी Xiaomi ने अपने पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज Note में Redmi Note 11 सीरीज को एक इंवेट के दौरान ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। हालाकि इस फोन को पहले चीन में लॉन्च किया गया था। लेकिन उसके बाद से भारत समेत अन्य देशों में भी लॉन्च कर दिया गया है। इस सीरीज में चार शानदार स्मार्टफोन Redmi Note 11, Note 11S, Note 11 Pro 4G और 5G को दुनिया के अन्य क्षेत्रों में पेश किया गया है। ये सभी फ्लैट फ्रेम डिज़ाइन, 5,000mAh बैटरी, मिड-रेंज प्रोसेसर और AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं। सबसे पहले बात करें Redmi Note 11 के बारे में तो चारों में यह सबसे पॉकेट-फ्रेंडली मॉडल है, जिसकी कीमत $ 179 या लगभग 13,400 रुपये है। फोन में पीछे की तरफ 50MP का क्वाड-कैमरा सेटअप और फ्रंट में 13MP का सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है। इसमें 6.43-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले और एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर है। इसमें 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरियंट को पेश किया गया है। इसके अलावा 4GB + 128GB के लिए कीमत $199 या लगभग 14,900 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके साथ ही Redmi Note 11S को भी लॉन्च किया गया है, जो 9 फरवरी...