Skip to main content

40,000 रुपये से कम में मिल हैं ये Refurbished Laptop, इनमें मिल रही है वारंटी और EMI भी

Refurbished laptop: ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में ढेरों लैपटॉप मौजूद हैं, जो अलग-अलग प्राइस सेगमेंट में आते हैं। कीमत के मुताबिक, इनमें कई फीचर्स दिए जाते हैं और 8 जीबी तक के लिए काफी रुपये खर्च करने होते हैं। लेकिन आज हम आपको 8जीबी रैम के साथ आने वाले लैपटॉप के बारे में बताने जा रहे हैं।

इन लैपटॉप को ईकॉमर्स वेबसाइट अमेजन से रिफर्बिश्ड कंडिशन में खरीदा जा सकता है। हालांकि अमेजन लैपटॉप के नाम से Renewed लिख देता है, ताकि इन्हें आसानी से पहचाना जा सकता है। अमेजन पर सेलर द्वारा इन लैपटॉप को एक तय प्रक्रिया से गुजारा जाता है और उसके बाद खामियों को चिन्हित करके उन्हें दूर किया जाता है। उसके बाद इन्हें अमेजन पर लिस्टेड किया जाता है।

HP Probook Laptop

अमेजन पर (Renewed) HP Probook Laptop मिल रहा है। इस लैपटॉप में इंटेल कोर आई5-4300 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 8 जीबी रैम और 512 जीबी एसएसडी स्टोरेज के साथ आता है। इसमें विंडोज 10 प्रो है। साथ ही इस लैपटॉप में 15.6 इंच की स्क्रीन दी गई है। अमेजन पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इसमें छह महीने की सेलर वारंटी है। इसकी कीमत 34990 रुपये है और HDFC बैंक कस्टमर 1,697 रुपये की आसान किस्तों में खरीदा जा सकता है, जो 24 महीने तक चलेंगी।

Hp Elitebook 745 G2 Laptop

अमेजन पर ही (Renewed) Hp Elitebook 745 G2 Laptop लैपटॉप को खरीदा जा सकता है। इसमें 14.1 इंच का एलईडी स्क्रीन दिया गया है। यह लैपटॉप एएमडी आर 6 ग्राफिक्स के साथ आता है। इस लैपटॉप में विंडोज 10 दिया गया है। इसमें 8 जीबी रैम और 500 जीबी एचडीडी स्टोरेज दी गई है। अमेजन पर लिस्टेड जानकारी के मुताबिक, इसमें 6 महीने का वारंटी है। इसकी कीमत 25,999 रुपये है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड यूजर इसे 1,261 रुपये की किस्त में ले सकते हैं, जो 24 महीने तक चलेगी।

Lenovo Thinkpad Laptop X260

ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म पर (Renewed) Lenovo Thinkpad Laptop X260 Intel Core i5 मिल रहा है। इसकी कीमत 34,990 रुपये है। इस लैपटॉप में 6300 यू प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसमें विंडोज 10 ओएस दिया गया है। यह लैपटॉप 12.5 इंच की स्क्रीन के साथ आता है। इसका वजन 1.3 किलोग्राम है। अमेजन पर लिस्टेड जानकारी के मुताबिक, यह लैपटॉप 6 महीने की सेलर वारंटी के साथ आता है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड की मदद से इसे 1,697 रुपये की किस्त में खरीदा जा सकता है।

Dell laptop

रिफर्बिश्ड कंडिशन में डेल का लैपटॉप खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप का नाम Dell Latitude है। इसमें इंटेल कोर आई 5 थर्ड जनरेशन दिया गया है। साथ ही इसमें 8 जीबी रैम और 800 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसमें विंडोज 10 प्रो दिया गया है। इसमें 6 महीने का वारंटी दी गई है। इसकी कीमत 32,999 रुपये है और एसबीआई क्रेडिट कार्ड की मदद से इसे 1,600 रुपये की किस्त में खरीदा जा सकता है, जो 24 महीने तक चलेगी।

The post 40,000 रुपये से कम में मिल हैं ये Refurbished Laptop, इनमें मिल रही है वारंटी और EMI भी appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3mLQti6

Comments

Popular posts from this blog

Redmi भारत में ला रही है अपनी पहली टीवी, 17 मार्च को होगी लॉन्च

Redmi भारत में अपनी पहली टीवी लॉन्च करने जा रही है, जिसको लेकर कंपनी ने ट्विवटर पर एक ट्वीट करके जानकारी दी है। शाओमी अभी तक भारतीय बाजार में एमआई के टीवी लॉन्च करती रही है। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3kTD1WB

दुनिया मेरे आगे: आंकड़ों में जिंदगी

जिंदगी जब आंकड़ा हो जाती है तो उसे प्रतिशत में शीर्षक दे देना कितना दिलासा भरा लगता है। लेकिन भूख तो भूख है, मौत तो मौत है। उसे आंकड़ों और प्रतिशत में कब तक बांधेंगे! from Jansattaदुनिया मेरे आगे – Jansatta https://ift.tt/2GDoY7e

Kidney Failure: आपकी इन गलतियों की वजह से फेल हो सकती है किडनी, जानिए कैसे गुर्दा फेल होने से बचाएं

किडनी फेल होने का खतरा: हमारे शरीर में मौजूद दोनों किडनी का महत्व बहुत ज्यादा होता है, इसलिए इनकी देखभाल करना बेहद जरूरी है, अगर यह उम्र के किसी भी पड़ाव पर खराब हो जाए तो यह जानलेवा हो जाती है। आमतौर पर मधुमेह, हृदय रोग और उच्च रक्तचाप के कारण हमारी किडनी को बहुत नुकसान होता है। हमारे गुर्दे के स्वास्थ्य के लिए रक्त और मूत्र परीक्षण किया जाता है, जिसकी सहायता से एल्ब्यूमिन नामक प्रोटीन का पता लगाया जाता है, जो स्वस्थ गुर्दे में मौजूद नहीं होता है। किडनी का काम हमारे शरीर के तरल पदार्थों को फिल्टर करना है। किडनी शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग: अगर आप किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि शरीर में पानी की सही मात्रा बनी रहे। इससे किडनी की बीमारियों का खतरा कम होता है। आइए आज जानते हैं कि किडनी खराब होने से कैसे बचा जा सकता है। किडनी खराब होने से बचने के उपाय खुद को स्वस्थ रखें और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाएं। रक्तचाप को बनाए रखें क्योंकि यह किडनी के स्वास्थ्य की दिशा में पहला कदम है। शुगर लेवल को कंट्रोल में रखें क्योंकि डायबिटीज के मरीजों को इसका खतरा ज्यादा...