Skip to main content

Aadhaar PF link: पीएफ अकाउंट को आधार कार्ड से जरूर करें लिंक, ये है प्रोसेस, 1 सितंबर से बदल जाएगा नियम

Aadhaar PF link: 1 सितंबर से पहले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO) का अकाउंट आधार कार्ड (Aadhaar card) लिंक करना अनिवार्य है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो 1 सितंबर से पीएफ की राशि उन्हीं कर्मचारियों के खाते में भेजी जाएगी, जिनका आधार नंबर और पीएफ का यूनीवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से कनेक्ट होंगे। ईपीएफओ ने कहा है कि यूएएन (UAN) को आधार कार्ड से लिंक कराना अंशधारकों के लिए अनिवार्य है। नहीं तो पीएफ खाताधारकों को अकाउंट में पीएफ राशि हस्तांतरित होने के अलावा, एडवांस निकालने जैसी कई सुविधाओं से वंचित होना पड़ेगा।

इससे पहले यह नियम एक जून से लागू होना था, लेकिन इसकी समय सीमा को बढ़ा दिया गया था। अगर आपका PF खाता आधार से लिंक नहीं है, तो पीएफ खाते में आने वाला नियोक्ता योगदान को भी रोका जा सकता है। ऐसी स्थिति में इलेक्ट्रॉनिक चालान और रिटर्न (ECR) भी नहीं भरा जा सकेगा।

how to link pf with aadhar

  • इसके लिए ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाएं और यूएएन नंबर की मदद से अपने अकाउंट में लॉगइन करें।
  • अब ‘मैनेज’ सेक्शन में KYC के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद एक पेज खुलेगा, जिसमें कुछ ऑप्शन मिलेंगे, उसमें ही आधार का विकल्प होगा।
  • आधार विकल्प का चुनाव करें और अपना आधार नंबर और आधार पर मौजूद नाम को टाइप करें क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपके द्वारा एंटर की गई जानकारी सेव हो जाएगी। इसके बाद UIDAI द्वारा जानकारी को सत्यापित किया जाएगा।
  • जानकारी सत्पापित होने के बाद आधार पीएफ खाते से लिंक हो जाएगा। इसको चेक करने के लिए, आधार की चेक जानकारी के सामने वेरिफाई लिखा मिलेगा।

फोन, टैबलेट और कंप्यूटर में E-Aadhaar कैसे करें डाउनलोड

आधार कार्ड गुम हो गया है या फिर मिल नहीं रहा है तो आप उसे आसानी से डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को https://eaadhaar.uidai.gov.in/#/ टाइप करना होगा। इसके बाद Download Aadhaar के नीचे दिए गए आधार नंबर पर अपने आधार का नंबर टाइप करें।

इस प्रोसेस में आगे बढ़ें और कैप्चा टाइप करें। इसके बाद सेंड ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड ) पर टाइप करें। रजिस्टर्ड नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, उसे एंटर करें। इसके बाद आधार डाउनलोड हो जाएगा। इसकी सॉफ्ट कॉपी कहीं भी संभालकर रख सकते हैं।

The post Aadhaar PF link: पीएफ अकाउंट को आधार कार्ड से जरूर करें लिंक, ये है प्रोसेस, 1 सितंबर से बदल जाएगा नियम appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/2WFtAlF

Comments

Popular posts from this blog

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2

Gandhi Jayanti 2019: सूट-बूट वाले बापू सिर्फ धोती क्यों पहनने लगे? गांधी के जीवन में टर्निंग पॉइंट बनी थी चंपारण की ये घटना

Gandhi Jayanti 2019: जब गांधी जी दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीति आंदोलन चलाने के बाद भारत के चंपारण के मोतिहारी में किसानों से मिलने पहुंचे। उस समय उन्होंने शर्ट धोती घड़ी सफेद गमछा, चमड़े के जूते टोपी इत्यादि पहना हुआ था। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/2mM9TXt