Skip to main content

स‍िर फोड़ने की बात करने वाले एसडीएम से मेरा कोई संबंध नहीं- BJP सांसद ने दी सफाई, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी

हरियाणा के करनाल में प्रदर्शन के दौरान किसानों पर लाठीचार्ज और उनका सिर फोड़ने का आदेश देकर चर्चा में आए एसडीएम आयुष सिन्हा को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वह बीजेपी के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा के रिश्तेदार हैं। इसी वजह से उन पर कार्रवाई नहीं हो रही है। हालांकि राकेश सिन्हा ने इससे साफ इनकार कर दिया है और कहा है कि उनका आयुष से कोई दूर-दूर तक संबंध नहीं है। इस तरह की अफवाह फैलाने वालों पर कानूनी कार्रवाई होना चाहिए।

राकेश सिन्हा ने लगाया दुष्प्रचार का आरोप: लोगों के ऐसे ट्वीट सामने आने के बाद इसके लिए राकेश सिन्हा पर सवालिया निशान खड़े किए जा रहे थे। अब राकेश सिन्हा ने साफ कर दिया है कि आयुष के नाम को लेकर उन्हें दुष्प्रचार के तहत निशाना बनाया जा रहा है। राकेश सिन्हा ने ट्विटर पर ऐसे सभी लोगों के खिलाफ मानहानि और आपराधिक मुकदमा दायर करने की बात कही है।

राकेश सिन्हा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘एक दुष्प्रचार के तहत करनाल के SDM आयुष सिन्हा को मुझसे जोड़ा जा रहा है। उसका मेरे परिवार से दूर-दूर का कोई संबंध नहीं है और न ही परिचय है। जिन लोगों ने ट्वीट किया है, वे इसे डिलीट करें और माफी मांगे अन्यथा उनके खिलाफ मानहानि और आपराधिक मुकदमा किया जाएगा।’ साथ ही राकेश सिन्हा ने कुछ लोगों का ट्वीट भी शेयर किया था जिन्होंने ऐसा दावा किया था। अब वे सभी ट्वीट डिलीट कर दिए गए हैं।

ट्विटर पर लोगों की भी अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। आर्यवंशी नाम के यूजर ने लिखा, ‘आयुष सिन्हा कोई अपराधी नहीं है और न ही उन्होंने कोई असंवैधानिक काम किया है। अगर ऑर्डर न दिए जाते तो बीजेपी सरकार की बहुत किरकिरी होती। उन्होंने बिल्कुल सही किया।’ ट्विटर यूजर सुजीत कुमार लिखते हैं, ‘गलतफहमी एक ऐसी बीमारी है जो किसी को भी हो सकती है। दोनों की तुलना करना और जबरन परिचित बनाना प्रोपगेंडा है।’

कौन हैं आयुष सिन्हा? आयुष सिन्हा ने UPSC CSE 2017 में AIR 7 रैंक प्राप्त की थी। इसी के साथ उनका आईएएस बनने का सपना भी पूरा हो गया था। उनके पिता भी वन विभाग में ऑफिसर हैं। वहीं, उनकी मां कॉलेज में प्रोफेसर हैं। आयुष इससे पहले भी एक बार यूपीएससी क्लियर कर चुके थे, लेकिन इसमें उन्हें रैंक के आधार पर IRS मिला था, जिसके बाद उन्होंने दोबारा एग्जाम देने का फैसला किया था।

The post स‍िर फोड़ने की बात करने वाले एसडीएम से मेरा कोई संबंध नहीं- BJP सांसद ने दी सफाई, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/3BiQXjC

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2