Skip to main content

जब पिता की नाराज़गी के कारण घर छोड़कर निकल गई थीं मायावती, दिल्ली में इस जगह मिली थी शरण

बीएसपी सुप्रीमो मायावती आज भले ही उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहुत बड़ा नाम हों, लेकिन उनका राजनीतिक जीवन बहुत मुश्किलों से होकर गुजरा था। मायावती को सबसे पहली बार प्रेस क्लब में एक भाषण के दौरान देखा गया था। यहां उन्होंने एक बड़े समाजवादी नेता के द्वारा ‘हरिजन’ शब्द इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई थी। यहां ‘बामसेफ’ के भी कुछ नेता मौजूद थे। बामसेफ उन दिनों बड़ा संगठन नहीं था और कांशीराम उसे चलाते थे।

ये बात कांशीराम तक पहुंची तो वह खुद मायावती के घर पहुंच गए। मायावती उन दिनों IAS की तैयारी कर रही थीं। उनके पिता भी चाहते थे कि उनकी बेटी सिविल सर्विस में आगे जाएं। कांशीराम अपने संगठन को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे थे। ‘द लल्लनटॉप’ के मुताबिक, कांशीराम घर में दाखिल हुए और मायावती को सक्रिय राजनीति में आने का ऑफर दिया। इसके पीछ की मुख्य वजह थी कि वह उत्तर प्रदेश से आती थीं और कांशीराम पंजाब के रहने वाले थे।

घर पहुंच गए थे कांशीराम: मायावती के सामने ऐसे में दो रास्ते थे। पहला था कि वो सिविल की तैयारी जारी रखें और आगे IAS अधिकारी बनें। जबकि दूसरा था- राजनीति में आ जाएं। कांशीराम ने उन्हें कहा था कि भले ही कोई कितना भी बड़ा अधिकारी बन जाए, लेकिन उसे मानना नेताओं का ऑर्डर ही होता है। सोच लो ऑर्डर देना है या ऑर्डर का पालन करना है। मायावती ने कुछ दिनों का समय मांगा और वह इस पर विचार करने लगीं।

मायावती पढ़ाई में काफी होशियार थीं। वह लॉ की पढ़ाई कर रही थीं। लेकिन मायावती ने राजनीति में जाने का फैसला कर लिया था। उनके पिता को जब ये बात पता चली तो वह काफी नाराज़ हुए और मायावती से घर छोड़ने या सिविल की तैयारी जारी रखने की शर्त रख दी।

मायावती को इसका अंदेशा पहले से था इसलिए वह अपनी तनख्वा से कुछ पैसे बचाकर रखती थीं। उन्होंने बिना कुछ सोचे बैग बांधा और घर से निकल गईं। इसके बाद वह दिल्ली के करोल बाग स्थित बामसेफ के दफ्तर पहुंचीं। यहीं से मायावती के राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई और उन्होंने कभी पीछे मुढ़कर नहीं देखा।

The post जब पिता की नाराज़गी के कारण घर छोड़कर निकल गई थीं मायावती, दिल्ली में इस जगह मिली थी शरण appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/2V1koax

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2