Skip to main content

जीवाजी राव से महंगी साड़ियां लेने से विजयाराजे सिंधिया ने कर दिया था मना, हनीमून पर बॉम्बे से खरीदा था ये साधारण तोहफा

लेखा दिव्येश्वरी देवी की शादी ग्वालियर राजघराने के महाराज जीवाजी राव सिंधिया से हुई थी। शादी के बाद लेखा का नाम विजयाराजे सिंधिया हो गया था। जीवाजी राव और विजयाराजे के परिवार की पहली मुलाकात बॉम्बे (मुंबई) के ताज होटल में हुई थी। इसके बाद जीवाजी ने उन्हें समुद्र महल में आमंत्रित किया था। दोनों परिवारों की सहमति से 21 फरवरी 1941 को जीवाजी और विजयाराजे का विवाह किया गया।

नहीं ली थी महंगी साड़ियां: विवाह के बाद राजमाता को ‘तोशखाना’ ले जाया गया, जहां सिंधिया परिवार का सारा धन और संपत्ति रखी गई थी। वरिष्ठ पत्रकार और लेखक राशिद किदवई ने अपनी किताब ‘द हाउस ऑफ सिंधियाज: ए सागा ऑफ पावर, पॉलिटिक्स एंड इंट्रिग’ में इसका जिक्र किया है। किदवई लिखते हैं, यहां सोने के सिक्के, चांदी की ईंटें, दुनियाभर की मुद्रा, महंगे कपड़े समेत कई कीमती चीजें थीं।

महाराज ने यहां विजयाराजे से अपनी पसंद की साड़ी लेने के लिए कहा। इसमें दुनिया भर के महंगे कपड़ों से बनीं साड़ियां थीं, जिसमें जापान का सिल्क, अमेरिका का जोर्जट, फ्रांस का शिफोन तक भी शामिल था। लेकिन राजमाता ने इसे लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ कॉटन या हैंडलूम साड़ियां ही पहनती हैं। जीवाजी राव ये सुनकर थोड़े निराश भी हुए क्योंकि ‘तोशखाना’ में एक भी ऐसी साड़ी नहीं थी। उन्होंने विजयाराजे को कीमती गले का हार तोहफे में दिया।

ग्वालियर में बांटी गई थीं मिठाइयां: जीवाजी राव को विजयाराजे की कही वो बात याद थी। इसके बाद कपल बॉम्बे में हनीमून के लिए गया। यहां वियजाराजे भी हैरान रह गईं जब जीवाजी राव उन्हें बॉम्बे के खादी स्टोर में ले गए। यहां से राजमाता ने साधारण कॉटन की साड़ियां खरीदी थीं।

नवविवाहित जोड़े के बीच यहीं से अच्छी बॉन्डिंग की शुरुआत हुई जो अंत तक ऐसे ही बनी रही थी। एक साल बाद अक्टूबर 1943 में दोनों की पहली बेटी पद्मावति राजे का जन्म हुआ। सिंधिया परिवार ने इस मौके को बहुत धूमधाम से मनाया और ग्वालियर को पूरी तरह सजा दिया गया था। इसके बाद माधव राव सिंधिया का जन्म हुआ और खुशी में सभी कैदियों को छोड़ दिया गया था। साथ ही पूरे ग्वालियर में मिठाइयां भी बांटी गईं थीं।

The post जीवाजी राव से महंगी साड़ियां लेने से विजयाराजे सिंधिया ने कर दिया था मना, हनीमून पर बॉम्बे से खरीदा था ये साधारण तोहफा appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/3DtJGPT

Comments

Popular posts from this blog

Redmi भारत में ला रही है अपनी पहली टीवी, 17 मार्च को होगी लॉन्च

Redmi भारत में अपनी पहली टीवी लॉन्च करने जा रही है, जिसको लेकर कंपनी ने ट्विवटर पर एक ट्वीट करके जानकारी दी है। शाओमी अभी तक भारतीय बाजार में एमआई के टीवी लॉन्च करती रही है। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3kTD1WB

दुनिया मेरे आगे: आंकड़ों में जिंदगी

जिंदगी जब आंकड़ा हो जाती है तो उसे प्रतिशत में शीर्षक दे देना कितना दिलासा भरा लगता है। लेकिन भूख तो भूख है, मौत तो मौत है। उसे आंकड़ों और प्रतिशत में कब तक बांधेंगे! from Jansattaदुनिया मेरे आगे – Jansatta https://ift.tt/2GDoY7e

Kidney Failure: आपकी इन गलतियों की वजह से फेल हो सकती है किडनी, जानिए कैसे गुर्दा फेल होने से बचाएं

किडनी फेल होने का खतरा: हमारे शरीर में मौजूद दोनों किडनी का महत्व बहुत ज्यादा होता है, इसलिए इनकी देखभाल करना बेहद जरूरी है, अगर यह उम्र के किसी भी पड़ाव पर खराब हो जाए तो यह जानलेवा हो जाती है। आमतौर पर मधुमेह, हृदय रोग और उच्च रक्तचाप के कारण हमारी किडनी को बहुत नुकसान होता है। हमारे गुर्दे के स्वास्थ्य के लिए रक्त और मूत्र परीक्षण किया जाता है, जिसकी सहायता से एल्ब्यूमिन नामक प्रोटीन का पता लगाया जाता है, जो स्वस्थ गुर्दे में मौजूद नहीं होता है। किडनी का काम हमारे शरीर के तरल पदार्थों को फिल्टर करना है। किडनी शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग: अगर आप किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि शरीर में पानी की सही मात्रा बनी रहे। इससे किडनी की बीमारियों का खतरा कम होता है। आइए आज जानते हैं कि किडनी खराब होने से कैसे बचा जा सकता है। किडनी खराब होने से बचने के उपाय खुद को स्वस्थ रखें और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाएं। रक्तचाप को बनाए रखें क्योंकि यह किडनी के स्वास्थ्य की दिशा में पहला कदम है। शुगर लेवल को कंट्रोल में रखें क्योंकि डायबिटीज के मरीजों को इसका खतरा ज्यादा...