Skip to main content

आपकी यात्रा से किसका समीकरण बिगड़ेगा? अयोध्या जा रहे राजा भैया से पूछा गया सवाल, देखें क्या दिया ज़वाब

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। खासकर छोटे दल सियासी गोलबंदी में जुटे हैं। इसी बीच अयोध्या जा रहे रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से जब पूछा गया कि उनकी यात्रा से किसका समीकरण बिगड़ेगा? तो उन्होंने कहा कि वे किसी का समीकरण बिगाड़ने नहीं निकले हैं।

कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी राजा भैया की पार्टी: पत्रकारों के सवालों का अवधी में जवाब देते हुए राजा भैया ने कहा कि मैं किसी का समीकरण बनाने या बिगाड़ने थोड़ी निकला हूं। रामलला सरकार का आशीर्वाद लेकर जनसंपर्क शुरू करूंगा। इस जवाब के बाद उनसे सवाल पूछा जाता है कि इस काफिले में आपके साथ कई पुराने साथी भी नज़र आ रहे हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘हम आपका इशारा सच में नहीं समझ रहे हैं, लेकिन हमारे साथ सबका स्वागत है।’

राजा भैया से जब उनकी यात्रा से विपक्षियों की परेशानी के बारे में पूछा जाता है तो वह कहते हैं, ‘जनसत्ता दल का जन्म प्रतापगढ़ में हुआ था। इस पार्टी का जितना विस्तार होगा, ये हर प्रतापगढ़वासी के लिए प्रसन्नता की बात होगी। ये हमारे लिए सुख की बात है। हमारी यात्रा अलग-अलग जिलों में, अलग-अलग मंडलों में जाएगी। राजा भैया से जब पूछा गया कि उनकी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो उन्होंने कहा कि ये आने वाले समय में तय करके सबको बताया जाएगा।

राजा भैया ने बनाया रिकॉर्ड: रघुराज प्रताप सिंह कुंडा से सात बार निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीत चुके हैं। साथ ही उनके परिवार का इस पूरे इलाके में वर्चस्व भी है। उनके पिता उदय प्रताप सिंह आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता रहे हैं।

हर साल उनके पिता को मुहर्रम के मौके पर घर में नज़रबंद कर दिया जाता है। क्योंकि वह इस दिन हनुमान मंदिर में पूजा करते थे और भंडारा लगाते थे। प्रशासन को इससे सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने का खतरा होता है जिसकी वजह से उन्हें महल में नज़र बंद करने का फैसला लिया गया था।

साथ ही राजा भैया ने 2017 के अपने हलफनामे में बताया था कि उनके पात 14 करोड़ 25 लाख 84 हजार रुपए की संपत्ति है। इसमें उनके पास कई हथियार भी थे, जिसमें रिवॉल्वर, 2 गन शामिल थे।

The post आपकी यात्रा से किसका समीकरण बिगड़ेगा? अयोध्या जा रहे राजा भैया से पूछा गया सवाल, देखें क्या दिया ज़वाब appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/38s2GQH

Comments

Popular posts from this blog

Redmi भारत में ला रही है अपनी पहली टीवी, 17 मार्च को होगी लॉन्च

Redmi भारत में अपनी पहली टीवी लॉन्च करने जा रही है, जिसको लेकर कंपनी ने ट्विवटर पर एक ट्वीट करके जानकारी दी है। शाओमी अभी तक भारतीय बाजार में एमआई के टीवी लॉन्च करती रही है। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3kTD1WB

दुनिया मेरे आगे: आंकड़ों में जिंदगी

जिंदगी जब आंकड़ा हो जाती है तो उसे प्रतिशत में शीर्षक दे देना कितना दिलासा भरा लगता है। लेकिन भूख तो भूख है, मौत तो मौत है। उसे आंकड़ों और प्रतिशत में कब तक बांधेंगे! from Jansattaदुनिया मेरे आगे – Jansatta https://ift.tt/2GDoY7e

Kidney Failure: आपकी इन गलतियों की वजह से फेल हो सकती है किडनी, जानिए कैसे गुर्दा फेल होने से बचाएं

किडनी फेल होने का खतरा: हमारे शरीर में मौजूद दोनों किडनी का महत्व बहुत ज्यादा होता है, इसलिए इनकी देखभाल करना बेहद जरूरी है, अगर यह उम्र के किसी भी पड़ाव पर खराब हो जाए तो यह जानलेवा हो जाती है। आमतौर पर मधुमेह, हृदय रोग और उच्च रक्तचाप के कारण हमारी किडनी को बहुत नुकसान होता है। हमारे गुर्दे के स्वास्थ्य के लिए रक्त और मूत्र परीक्षण किया जाता है, जिसकी सहायता से एल्ब्यूमिन नामक प्रोटीन का पता लगाया जाता है, जो स्वस्थ गुर्दे में मौजूद नहीं होता है। किडनी का काम हमारे शरीर के तरल पदार्थों को फिल्टर करना है। किडनी शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग: अगर आप किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि शरीर में पानी की सही मात्रा बनी रहे। इससे किडनी की बीमारियों का खतरा कम होता है। आइए आज जानते हैं कि किडनी खराब होने से कैसे बचा जा सकता है। किडनी खराब होने से बचने के उपाय खुद को स्वस्थ रखें और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाएं। रक्तचाप को बनाए रखें क्योंकि यह किडनी के स्वास्थ्य की दिशा में पहला कदम है। शुगर लेवल को कंट्रोल में रखें क्योंकि डायबिटीज के मरीजों को इसका खतरा ज्यादा...