Skip to main content

Breastfeeding के दौरान भूलकर भी न खाएं ये फूड्स, बच्चे को हो सकती है गैस-पेट दर्द की समस्या

Foods to avoid breastfeeding: मां का दूध नवजत शिशु के लिए अमृत के समान माना जाता है। ये बच्चे के शरीर को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। ब्रेस्ट मिल्क बच्चों को तो बीमारियों से दूर रखता ही है, साथ ही महिलाओं के लिए स्तनपान कराना स्वास्थ्य दृष्टि से फायदेमंद होता है। शोध के अनुसार स्तनपान कराने से महिलाओं में दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा काफी कम हो जाता है।

शिशु के बहुमुखी विकास के लिए आवश्यक स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। महिलाओओं के लिए हेल्दी डाइट बेहद जरूरी होता है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक छोटे बच्चों में गैस की परेशानी बहुत आम होती है। गैस यूं तो एक आम परेशानी है जो किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। मगर छोटे बच्चे परेशानी को बयां नहीं कर पाते हैं और उन्हें कई दिक्कतें हो सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक स्तनपान करते शिशु में ऐसा हो सकता है कि उनकी माएं क्या खा रही हैं, ये उनकी सेहत को प्रभावित करे। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाओं को किन फूड्स से परहेज करना चाहिए।

इन चीजों से करें परहेज: फूड सेंसिटिविटी की वजह से शिशु को गैस की समस्या हो सकती है। ऐसे में स्तनपान कराने वाली महिलाओं को ब्रोकली, पत्तागोभी, लहसुन, मसालेदार भोजन, आलू चिप्स, दूध, चीज़, पुडिंग, आइसक्रीम, गेहूं, अंडा, मकई, मछली और मूंगफली खाने से भी बचना चाहिए।

चॉकलेट, केक, सॉफ्ट ड्रिंक्स, एल्कोहल, स्मोकिंग और तंबाकू के सेवन से भी ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को परहेज करना चाहिए। स्तनपान के दौरान जंक फूड तो बिल्कुल न खाएं क्योंकि कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं जिनके सेवन से शिशु के साथ-साथ महिलाओं में भी गैस और दूसरी पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।


डाइट में शामिल कर सकते हैं ये फूड्स: ब्रेस्ट मिल्क पर्याप्त मात्रा में महिलाओं के शरीर में प्रोड्यूस हो इसके लिए महिलाओं को डाइट में हेल्दी फूड्स शामिल करने चाहिए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, अलसी, साबुत अनाज, बादाम और अलसी के बीज का सेवन करना चाहिए। बता दें कि दिन भर दूध पिलाने से महिलाओं में करीब 700 कैलोरीज बर्न होती है। यही कारण है कि शरीर में ताकत बनी रहे, इसके लिए हर कुछ घंटे पर हेल्दी खाना खाते रहना चाहिए।

The post Breastfeeding के दौरान भूलकर भी न खाएं ये फूड्स, बच्चे को हो सकती है गैस-पेट दर्द की समस्या appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/3gME6P3

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2