Skip to main content

Janmashtami Prasad: जन्माष्टमी पर कृष्ण-कन्हैया को लगता है इन चीजों का भोग, जानें पंचामृत और पंजीरी बनाने की आसान विधि

Janmashtami Bhog: आज देश भर में भक्त कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मना रहे हैं। इस दिन कई लोग व्रत रखते हैं और दिन भर प्रभु श्रीहरि का ध्यान करते हैं। जन्माष्टमी के दिन मान्यता है कि लोग कृष्ण कन्हैया को छप्पन भोग चढ़ाते हैं। लेकिन भगवान कृष्ण को सबसे अधिक पसंद माखन मिश्री, पंचामृत और पंजीरी होती है। कहते हैं कि भगवान कृष्ण को जो प्रसाद चढ़ाया जाता है उस भोग को बाल भोग कहा जाता है।

आमतौर पर पूजा के बाद प्रसाद के रूप में फलों का प्रसाद, चरणामृत और पंजीरी देने की परंपरा है। पंजीरी हर पूजा के बाद दिया जाने वाला सबसे लोकप्रिय प्रसाद है। कृष्ण जन्माष्टमी पर धनिये की पंजीरी बनाई जाती है। आइए जानते हैं रेसिपी –

पंजीरी: जन्माष्टमी में बनाई गई पंजीरी में आटे का प्रयोग नहीं होता है क्योंकि इसका सेवन व्रती भी करती हैं। ऐसे में लोग धनिये की पंजीरी का सेवन करते हैं। इसे बनाने के लिए सौ ग्राम धनिया पाउडर, तीन चम्मच देसी घी, आधा कप मखाना, चीनी का पाउडर, दस काजू, दस बादाम और एक चम्मच चिरौंजी की जरूरत होगी।

क्या है विधि: पूजा वाली कड़ाही को अच्छे से धोकर उसे गैस पर चढ़ाएं और एक चम्मच घी गर्म करें। फिर इसमें दस बादाम और काजू डालकर भूनें, हल्का गोल्डन होने पर उसमें मखाना डाल दें। जब थोड़ा क्रिस्पी हो जाए तो सबको निकालें और अलग से थोड़े किशमिश को फ्राय कर लें। सभी चीजों को एक थाली में निकाल लें और आधे मखानों को अलग करके पीस लें।

अब कड़ाही में दोबारा घी गर्म करके उसमें धनिया पाउडर मिलाकर अच्छे से भूनें। जब अच्छी खुशबू आने लगे और रंग बदलने लगे तो इसमें चीनी का बुरादा डालें। इसके बाद दरदरे मखाने, काजू-किशमिश, बादाम और भूने हुए मखानों को डाल दें। एक साथ मिलाने के बाद धनिये की पंजीरी तैयार है।

पंचामृत: पांच जरूरी चीजों से बना एक मीठा पेय है पंचामृत जिसे बनाना बिल्कुल आसान है। इसके लिए आपको आधा किलो दूध, एक कप दही, 4 से 5 तुलसी के पत्ते, एक चम्मच शहद और एक चम्मच गंगाजल की जरूरत होगी। एक बड़ा बर्तन लें और उसमें दूध डालकर सभी चीजों को मिक्स कर लें। इसमें आखिर में दही डालें और पंचामृत बन गया।


माखन मिश्री: इसे बनाने के लिए भक्तों को एक किलो दही, 250 ग्राम मिश्री, एक बड़ा चम्मच पिस्ता और 2 से 3 कप पानी की जरूरत होगी। सबसे पहले एक बर्तन में दही डालकर मथ लें या फिर ब्लेंड कर लें। अच्छे से मथ लेने के बाद मक्खन को एक अलग बर्तन में रखें। अब मक्खन में मिश्री और बारीक कटा हुआ पिस्ता डाल दें।

The post Janmashtami Prasad: जन्माष्टमी पर कृष्ण-कन्हैया को लगता है इन चीजों का भोग, जानें पंचामृत और पंजीरी बनाने की आसान विधि appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/3gLWI1x

Comments

Popular posts from this blog

Redmi भारत में ला रही है अपनी पहली टीवी, 17 मार्च को होगी लॉन्च

Redmi भारत में अपनी पहली टीवी लॉन्च करने जा रही है, जिसको लेकर कंपनी ने ट्विवटर पर एक ट्वीट करके जानकारी दी है। शाओमी अभी तक भारतीय बाजार में एमआई के टीवी लॉन्च करती रही है। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3kTD1WB

दुनिया मेरे आगे: आंकड़ों में जिंदगी

जिंदगी जब आंकड़ा हो जाती है तो उसे प्रतिशत में शीर्षक दे देना कितना दिलासा भरा लगता है। लेकिन भूख तो भूख है, मौत तो मौत है। उसे आंकड़ों और प्रतिशत में कब तक बांधेंगे! from Jansattaदुनिया मेरे आगे – Jansatta https://ift.tt/2GDoY7e

Kidney Failure: आपकी इन गलतियों की वजह से फेल हो सकती है किडनी, जानिए कैसे गुर्दा फेल होने से बचाएं

किडनी फेल होने का खतरा: हमारे शरीर में मौजूद दोनों किडनी का महत्व बहुत ज्यादा होता है, इसलिए इनकी देखभाल करना बेहद जरूरी है, अगर यह उम्र के किसी भी पड़ाव पर खराब हो जाए तो यह जानलेवा हो जाती है। आमतौर पर मधुमेह, हृदय रोग और उच्च रक्तचाप के कारण हमारी किडनी को बहुत नुकसान होता है। हमारे गुर्दे के स्वास्थ्य के लिए रक्त और मूत्र परीक्षण किया जाता है, जिसकी सहायता से एल्ब्यूमिन नामक प्रोटीन का पता लगाया जाता है, जो स्वस्थ गुर्दे में मौजूद नहीं होता है। किडनी का काम हमारे शरीर के तरल पदार्थों को फिल्टर करना है। किडनी शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग: अगर आप किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि शरीर में पानी की सही मात्रा बनी रहे। इससे किडनी की बीमारियों का खतरा कम होता है। आइए आज जानते हैं कि किडनी खराब होने से कैसे बचा जा सकता है। किडनी खराब होने से बचने के उपाय खुद को स्वस्थ रखें और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाएं। रक्तचाप को बनाए रखें क्योंकि यह किडनी के स्वास्थ्य की दिशा में पहला कदम है। शुगर लेवल को कंट्रोल में रखें क्योंकि डायबिटीज के मरीजों को इसका खतरा ज्यादा...