Skip to main content

Skincare: निखरी और जवां लुक्स के लिए मलाइका अरोड़ा लेती हैं इन 5 टिप्स की मदद, जानिये

Malaika Arora Beauty Tips: बात चाहे डांस की हो, फिटनेस या फिर खूबसूरती की, मलाइका अरोड़ा का हर कोई फैन है। अपनी फिटनेस, फिगर और ब्यूटी टिप्स को लेकर मलाइका अरोड़ा हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। 47 साल की मलाइका को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। ऐसे में न केवल महिलाएं बल्कि युवतियां भी उनकी ब्यूटी सीक्रेट्स जानने को उत्सुक रहती हैं। मलाइका सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं, इंस्टाग्राम पर वो आए दिन अपनी फिटनेस रेजाइम और ब्यूटी टिप्स शेयर करती हैं। आइए जानते हैं उन 5 टिप्स के बारे में जो मलाइका हमेशा फॉलो करती हैं।

टिप 1: कई बार लोग अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल मीटिंग्स को सिर्फ इसलिए टाल देते हैं क्योंकि उनके चेहरे पर पिंपल्स रहते हैं। इस परेशानी से छुटकारा दिलाने में मलाइका होममेड फेस पैक का इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं। इस बॉलीवुड एक्ट्रेस के मुताबिक एक चम्मच कच्चे ऑर्गैनिक शहद में कुछ मात्रा में दालचीनी पाउडर और नींबू का रस मिलाएं। 8 से 10 मिनट तक रखने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।

टिप 2: स्किन को एक्सफॉलिएट करने, मुलायम और रिफ्रेश रखने में मलाइका बॉडी स्क्रब को भी कारगर मानती हैं। अपनी बॉडी के लिए वो घर पर बने कॉफी स्क्रब का इस्तेमाल करती हैं। इस स्क्रब को बनाने के लिए बची हुई कॉफी में थोड़ा ब्राउन शुगर और नारियल तेल मिलाएं। नहाने से पहले इस मिश्रण को शरीर पर लगाएं और स्किन मसाज करें। बता दें कि कॉफी में कैफीन होता है जिसमें प्रचुर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होता है, ये स्किन को सन डैमेज से बचाता है।

टिप 3: एलोवेरा जेल एक प्राकृतिक तत्व होता है जिसका इस्तेमाल मलाइका हमेशा करती हैं। उनके होम गार्डन में एलोवेरा का पौधा है जिसमें से वो फ्रेश एलोवेरा जेल लेती हैं। इसे वो अपने चेहरे पर लगाकर कुछ देर रहने दें और फिर धो लें। एलोवेरा जेल स्किन पर कूलिंग इफेक्ट डालता है और सभी स्किन टाइप के लोगों को सूट करता है।

टिप 4: ‘मुन्नी बदनाम हुई’ फेम ये एक्ट्रेस चमकते बालों के लिए भी टिप्स बताती हैं। वो बालों में तेल लगाना पसंद करती हैं, इस तेल के लिए वो कोल्ड प्रेस्ड कोकोनट ऑयल, ऑलिव ऑयल और कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल करती हैं और स्कैल्प पर मसाज करती हैं। उनके मुताबिक इन तीनों तेलों को बराबर मात्रा में लेकर एक जार में भर लें। फिर कुछ मेथी के दाने और करीब पत्ते उसमें डालकर कुछ दिनों तक रहने दें। फिर इसका इस्तेमाल करें।


टिप 5: मलाइका अरोड़ा रोज सुबह डिटॉक्सिफाइंग ड्रिंक का सेवन करती हैं, इससे शरीर से टॉक्सिक पदार्थ फ्लश आउट हो जाते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए मेथी के बीज और साबुत जीरा को रात भर भिगोकर रखें और सुबह इसका सेवन करें।

The post Skincare: निखरी और जवां लुक्स के लिए मलाइका अरोड़ा लेती हैं इन 5 टिप्स की मदद, जानिये appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/3gIMIGb

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2