Skip to main content

ध्यान दें, वरना 1 अक्टूबर से बंद हो जाएंगी Netflix, Amazon Prime, Hotstar जैसी सर्विस, जानें क्‍या कहता है RBI का नया नियम

आज के दौर में हर दूसरा और तीसरे लोग क्रेडिट कार्ड पेमेंट, UPI पेमेंट समेत Netflix, Amazon Prime या फिर DTH रिचार्ज के लिए ऑटो पेमेंट सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। इनके लिए ऑटो डेबिट पेमेंट के नियमों में आरबीआई ने बदलाव किए हैं। जिसके बारे में इन्‍हें जानना बेहद आवश्‍यक है। इस बदलाव के कारण ही ये लोग रिचार्ज नहीं कर पाएंगे और ओटीटी जैसी सर्विस से वंचित रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कहीं फर्जी तो नहीं है आपको COVID-19 Vaccine Certificate? इस तरह कर सकते हैं चेक
दरअसल, 1 अक्टूबर से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के आदेश के चलते ऑटो पेमेंट सर्विस को बंद किया जा रहा है। RBI की तरफ से इस तरह के पेमेंट करने के लिए एक अतिरिक्त AFA यानी एडिशन फैक्चर ऑथेंटिकेशन प्रोसेस को जोड़ दिया है। ऐसे में ऑटो पेमेंट सर्विस का इस्तेमाल करने वालों के लिए नये नियम जानने जरूरी हैं। जिससे रिचार्ज मिस ना हो जाएं। नहीं तो आपके ओटीटी प्लेटफॉर्म काम करना बंद कर देंगे। RBI के नये नियम 1 अक्टूबर 2021 से देशभर में लागू होंगे।

यह भी पढ़ें: PM Kisan की किस्त पाने के लिए 30 सितंबर है आखिरी तारीख! नहीं किया रजिस्टर, तो इस तरह झटपट कर लें पूरा

क्या है एडिशनल फैक्टर ऑथेंटिकेशन (AFA)
RBI के आदेश के बाद ऑटो पेमेंट में एडिशनल फैक्टर ऑथेंटिकेशन को जोड़ा गया है। मतलब ऑटो पेमेंट से पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म और बैंक की तरफ से आपको ऑटो पेमेंट की जानकारी दी जाएगी। अगर आप रिचार्ज जारी रखना चाहते हैं, तो आपको ऑटो पेमेंट की इजाजत देनी होगी। अभी तक ऑटो पेमेंट से पहले मैसेज नहीं आता था। बता दें कि AFA नियम को पहले 1 अप्रैल 2021 से लागू किया जाना था। लेकिन, बाद में RBI की तफ से इसमें 6 माह की छूट दी गई थी।

The post ध्यान दें, वरना 1 अक्टूबर से बंद हो जाएंगी Netflix, Amazon Prime, Hotstar जैसी सर्विस, जानें क्‍या कहता है RBI का नया नियम appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3oiWqUA

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2