Skip to main content

शुभम कुमार को इंटरव्यू में टॉप 10 उम्मीदवारों में मिले थे सबसे कम नंबर, जानिये- फिर कैसे बने UPSC टॉपर

UPSC-2020 ऑल इंडिया टॉपर शुभम कुमार अपने घर पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया था। शुभम को बधाई देने के लिए कई लोग आ रहे थे। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने तो उनके पिता को फोन कर बधाई भी दी थी। शुभम ने भले ही यूपीएससी में टॉप किया हो, लेकिन टॉप 10 की लिस्ट में उनके इंटरव्यू में सबसे कम नंबर आए थे। शुभम कुमार को इंटरव्यू में 176 नंबर मिले थे। जबकि उनके लिखित परीक्षा में 878 अंक मिले थे। इस हिसाब से उनके कुल अंक 1054 बैठे थे।

वहीं, दूसरा स्थान हासिल करने वाली जागृति अवस्थी को इंटरव्यू में 193 नंबर मिले थे और उन्हें लिखित परीक्षा में 859 अंक मिले थे। इसके बाद उनके कुल अंक 1052 बैठे थे। अंकिता जैन को UPSC CSE-2020 में तीसरा स्थान मिला था। उनके इंटरव्यू में 212 नंबर थे। वहीं, उन्हें लिखित परीक्षा में 839 अंक मिले थे। इस हिसाब से उनके कुल अंक 1051 बैठे थे। बता दें, कट ऑफ मार्क्स केवल जीएस पेपर-1 के आधार पर ही तैयार होते हैं। जबकि जीएस पेपर-2 में क्वालीफाइंग 33 प्रतिशत था।

कैसे करते थे शुभम कुमार तैयारी: एक इंटरव्यू में शुभम कुमार ने बताया था, ‘मैंने साल 2018 में यूपीएससी एग्जाम की तैयारी शुरू की थी। मैंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। कई बार मेरी हिम्मत टूट जाती थी। लेकिन माता-पिता और भाई के सहयोग से ही ऐसा हो पाया है। मैं सिर्फ 7-8 घंटे पढ़ाई करता था। पिछली बार मेरा चयन इंडियन डिफेंस अकाउंट सर्विस में हो गया था। लेकिन मैं आईएएस बनना चाहता था। इसलिए मैंने दोबारा एग्जाम देने का फैसला किया था।’

कोचिंग का कितना महत्व है? शुभम कुमार से जब कोचिंग को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘2018 में मैंने दिल्ली में कोचिंग लेना शुरू किया था। हालांकि मैंने ज्यादा लंबे समय तक कोचिंग नहीं ली। इसके बाद मैंने खुद से पढ़ाई करना शुरू कर दिया था। आजकल ऑनलाइन सब चीजें मौजूद हैं तो यहां से भी कई चीजों की तैयारी आसानी से हो सकती है। लेकिन अपनी रणनीति पर काम करना बहुत जरूरी है। क्योंकि उसी रणनीति पर चलना भी फिर बहुत जरूरी होता है। सिर्फ रणनीति बनाना ही मकसद नहीं होना चाहिए।’

The post शुभम कुमार को इंटरव्यू में टॉप 10 उम्मीदवारों में मिले थे सबसे कम नंबर, जानिये- फिर कैसे बने UPSC टॉपर appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/3ikxDf5

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2