Skip to main content

Amazon का Astro: घर से कामों में हाट बंटा सकता है यह खास रोबोट, आवाज से होगा कंट्रोल; नई वीडियो कॉलिंग डिवाइस Glow भी की पेश

अमेजन एक होम रोबोट लेकर आया है, जो घर के छोटे-मोटे कामों में आपका हाथ बंटा सकता है। स्क्रीन वाला यह खास रोबो आवाज से कंट्रोल किया जा सकेगा, जबकि कंपनी ने इसके साथ ही नई वीडियो कॉलिंग डिवाइस अमेजन ग्लो भी पेश की है।

अमेजन ने ये दोनों ही चीजें मंगलवार को लॉन्च कीं। रोबोट को और सरल भाषा में पहियों पर चलती-फिरती स्क्रीन कहा जा सकता है। यह कंपनी के एलेक्सा वॉइस सॉफ्टवेयर सिस्टम पर काम करता है। ब्लूमबर्ग की सबसे पहली रिपोर्ट के मुताबिक, इस बॉट को 2018 में बनाया गया था और मंगलवार को अमेजन प्रोडक्ट इवेंट के दौरान दिखाया गया। यह घर में आसानी से घूम सकेगा और वॉइस कमांड्स का जवाब देने में सक्षम होगा।

डिवाइस की स्क्रीन पर एक जोड़ी सर्किल हैं, जिन्हें रोबोट की आखें भी समझा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह एक मीटर प्रति सेकेंड के हिसाब से चल सकता है। डिवाइस में लगे कैमरा इसे आसपास की चीजों के हिसाब से आगे बढ़ने में मदद करते हैं। यही नहीं, इसमें एक पेरिस्कोप भी है।

अमेजन डिवाइसे और सर्विसेज चीफ डेव लिंप ने इस बारे में ब्लूमबर्ग को बताया कि यह रोबो अमेजन प्रोग्राम का हिस्सा है, जिसके तहत डिवाइस बनती हैं और उस पर फिलहाल काम चल रहा है। इसकी खुली बिक्री (ओपन सेल) नहीं होगी। यह इन्विटेशन बेसिस (आमंत्रण) पर इस साल के अंत में आमंत्रित खरीदारों के लिए लगभग 74,200 का होगा। कंपनी के मुताबिक, इसके बाद यह 15 डॉलर्स में मिलेगा। यानी 1,11,286 रुपए।

अमेजन ने इसके अलावा मंगलवार रात के इवेंट के दौरान अमेजन इको शो 15 (स्मार्ट डिसप्ले), अमेजन ग्लो (नई वीडियो कॉलिंग डिवाइस), अमेजन हालो (फिटनेस ट्रैकर), होम ड्रोन कैमरा, कंपनी का पहला स्मार्ट थर्मोस्टैट और ब्लिंक वीडियो डोरबेल आदि भी पेश किए।

ग्लो आठ इंच की डिवाइस है। खासकर प्रोजेक्टर के साथ वीडियो चैटिंग के लिए। इसमें 19 इंच की एक टच सेंसिटिव प्रोजेक्शन एरिया भी है, जो कि बच्चों को मजेदार पजल्स और ड्राइंग करने में मदद करता है। यह भी इन्विटेशन बेसिस पर मिलेगी और इसकी कीमत करीब 18,551 रुपए रहेगी।

The post Amazon का Astro: घर से कामों में हाट बंटा सकता है यह खास रोबोट, आवाज से होगा कंट्रोल; नई वीडियो कॉलिंग डिवाइस Glow भी की पेश appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/2Ya02xp

Comments

Popular posts from this blog

Redmi भारत में ला रही है अपनी पहली टीवी, 17 मार्च को होगी लॉन्च

Redmi भारत में अपनी पहली टीवी लॉन्च करने जा रही है, जिसको लेकर कंपनी ने ट्विवटर पर एक ट्वीट करके जानकारी दी है। शाओमी अभी तक भारतीय बाजार में एमआई के टीवी लॉन्च करती रही है। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3kTD1WB

दुनिया मेरे आगे: आंकड़ों में जिंदगी

जिंदगी जब आंकड़ा हो जाती है तो उसे प्रतिशत में शीर्षक दे देना कितना दिलासा भरा लगता है। लेकिन भूख तो भूख है, मौत तो मौत है। उसे आंकड़ों और प्रतिशत में कब तक बांधेंगे! from Jansattaदुनिया मेरे आगे – Jansatta https://ift.tt/2GDoY7e

Kidney Failure: आपकी इन गलतियों की वजह से फेल हो सकती है किडनी, जानिए कैसे गुर्दा फेल होने से बचाएं

किडनी फेल होने का खतरा: हमारे शरीर में मौजूद दोनों किडनी का महत्व बहुत ज्यादा होता है, इसलिए इनकी देखभाल करना बेहद जरूरी है, अगर यह उम्र के किसी भी पड़ाव पर खराब हो जाए तो यह जानलेवा हो जाती है। आमतौर पर मधुमेह, हृदय रोग और उच्च रक्तचाप के कारण हमारी किडनी को बहुत नुकसान होता है। हमारे गुर्दे के स्वास्थ्य के लिए रक्त और मूत्र परीक्षण किया जाता है, जिसकी सहायता से एल्ब्यूमिन नामक प्रोटीन का पता लगाया जाता है, जो स्वस्थ गुर्दे में मौजूद नहीं होता है। किडनी का काम हमारे शरीर के तरल पदार्थों को फिल्टर करना है। किडनी शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग: अगर आप किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि शरीर में पानी की सही मात्रा बनी रहे। इससे किडनी की बीमारियों का खतरा कम होता है। आइए आज जानते हैं कि किडनी खराब होने से कैसे बचा जा सकता है। किडनी खराब होने से बचने के उपाय खुद को स्वस्थ रखें और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाएं। रक्तचाप को बनाए रखें क्योंकि यह किडनी के स्वास्थ्य की दिशा में पहला कदम है। शुगर लेवल को कंट्रोल में रखें क्योंकि डायबिटीज के मरीजों को इसका खतरा ज्यादा...