Skip to main content

सरदार पटेल के एक फैसले से इस कदर नाराज़ हो गए थे पंडित नेहरू, दे दी थी प्रधानमंत्री पद छोड़ने की धमकी

15 अगस्त 1947 को आजादी मिलने के बाद पंडित जवाहर लाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने। वहीं, ‘लौह पुरुष’ के नाम से चर्चित सरदार वल्लभभाई पटेल पहले उप-प्रधानमंत्री और गृहमंत्री। देश उस वक्त तमाम चुनौतियों से जूझ रहा था। सबसे बड़ी चुनौती देशी रियासतों का विलय था। पंडित नेहरू और पटेल एक के बाद एक चुनौतियों से पार पाते गए, लेकिन ऐसे मौके भी आए जब दोनों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गए।

दोनों नेताओं के बीच पहला मतभेद राष्ट्रपति के नाम को लेकर हुआ। नेहरू चाहते थे कि पहले से ही गवर्नर जनरल के पद पर तैनात सी. राजगोपालचारी को देश का पहला राष्ट्रपति बना दिया जाए, लेकिन पटेल ने राजेंद्र प्रसाद का नाम आगे बढ़ा दिया और वो राष्ट्रपति बन भी गए। दोनों नेताओं के बीच मतभेद का दूसरा मौका साल 1950 में आया, जब कांग्रेस का नया अध्यक्ष चुना जाना था।

इस बार सरदार पटेल ने फिर अड़ंगा लगा दिया। उन्होंने कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए पुरुषोत्तम दास टंडन का नाम आगे कर दिया। टंडन प्रधानमंत्री के गृहनगर इलाहाबाद से ही ताल्लुक रखते थे और पार्टी के एक वर्ग में ठीक-ठाक पैठ थी।

क्यों विरोध में थे नेहरू? टंडन को पंडित नेहरू पहले से जानते थे और दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी थी। लेकिन दोनों के वैचारिक मतभेद भी उतना ही था। टंडन की गिनती कांग्रेस के दक्षिणपंथी धुरी के नेताओं में होती थी। चर्चित लेखक और इतिहासकार रामचंद्र गुहा अपनी किताब ‘इंडिया आफ्टर गांधी’ में लिखते हैं, पुरुषोत्तम दास टंडन मुस्लिम विरोधी और सवर्ण मानसिकता रखते थे। जबकि नेहरू के विचार इसके बिल्कुल उलट थे।

यही कारण था कि नेहरू उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी पर नहीं देखना चाहते थे। इसके बावजूद अगस्त 1950 में हुए चुनाव में पुरुषोत्तम दास टंडन आसानी से जीत गए। नेहरू इससे काफी निराश हुए। उनकी निराशा कांग्रेस के दिग्गज नेता सी. राजगोपालाचारी को लिखे एक पत्र में दिखती है। इस पत्र के बाद राजाजी ने पटेल और नेहरू के बीच समझौता करवाने का फैसला किया। पटेल नरम रुख अख्तियार करने को राजी हो गए, लेकिन कुछ समय बाद नेहरू की नाराजगी एक बार फिर खुलकर सामने आई।

खुलकर सामने आया नेहरू का गुस्सा: पंडित नेहरू कुछ वक्त शांत रहे लेकिन अचानक इस पर एक बयान जारी कर दिया। दो हफ्ते के गहन विचार के बाद उन्होंने इस्तीफा देने की धमकी तक दे डाली। 13 सितंबर 1950 को प्रेस को दिए एक वक्तव्य में उन्होंने टंडन के कांग्रेस अध्यक्ष बनने का खुलकर विरोध किया था। नेहरू की राय में ये कांग्रेस और भारत सरकार की जिम्मेदारी थी कि वह मुसलमानों को भारत में सुरक्षित महसूस करवाए। जबकि पटेल चाहते थे कि ये जिम्मेदारी खुद अल्पसंख्यक वर्ग ही उठाए।

रामचंद्र गुहा आगे लिखते हैं, अल्पसंख्यकों और कुछ दूसरे दार्शनिक मुद्दों पर नेहरू और पटेल कभी एक-दूसरे से सहमत नहीं हो सके। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद पटेल ने इस बात को ज्यादा तूल देना उचित नहीं समझा। पटेल ने मिलने आने वाले सभी कांग्रेसी नेताओं से कह दिया कि वे सब वही करें जो पंडित नेहरू चाहते हैं और इस विवाद पर ज्यादा ध्यान न दें।

The post सरदार पटेल के एक फैसले से इस कदर नाराज़ हो गए थे पंडित नेहरू, दे दी थी प्रधानमंत्री पद छोड़ने की धमकी appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/2ZAJeQp

Comments

Popular posts from this blog

Redmi भारत में ला रही है अपनी पहली टीवी, 17 मार्च को होगी लॉन्च

Redmi भारत में अपनी पहली टीवी लॉन्च करने जा रही है, जिसको लेकर कंपनी ने ट्विवटर पर एक ट्वीट करके जानकारी दी है। शाओमी अभी तक भारतीय बाजार में एमआई के टीवी लॉन्च करती रही है। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3kTD1WB

दुनिया मेरे आगे: आंकड़ों में जिंदगी

जिंदगी जब आंकड़ा हो जाती है तो उसे प्रतिशत में शीर्षक दे देना कितना दिलासा भरा लगता है। लेकिन भूख तो भूख है, मौत तो मौत है। उसे आंकड़ों और प्रतिशत में कब तक बांधेंगे! from Jansattaदुनिया मेरे आगे – Jansatta https://ift.tt/2GDoY7e

Kidney Failure: आपकी इन गलतियों की वजह से फेल हो सकती है किडनी, जानिए कैसे गुर्दा फेल होने से बचाएं

किडनी फेल होने का खतरा: हमारे शरीर में मौजूद दोनों किडनी का महत्व बहुत ज्यादा होता है, इसलिए इनकी देखभाल करना बेहद जरूरी है, अगर यह उम्र के किसी भी पड़ाव पर खराब हो जाए तो यह जानलेवा हो जाती है। आमतौर पर मधुमेह, हृदय रोग और उच्च रक्तचाप के कारण हमारी किडनी को बहुत नुकसान होता है। हमारे गुर्दे के स्वास्थ्य के लिए रक्त और मूत्र परीक्षण किया जाता है, जिसकी सहायता से एल्ब्यूमिन नामक प्रोटीन का पता लगाया जाता है, जो स्वस्थ गुर्दे में मौजूद नहीं होता है। किडनी का काम हमारे शरीर के तरल पदार्थों को फिल्टर करना है। किडनी शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग: अगर आप किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि शरीर में पानी की सही मात्रा बनी रहे। इससे किडनी की बीमारियों का खतरा कम होता है। आइए आज जानते हैं कि किडनी खराब होने से कैसे बचा जा सकता है। किडनी खराब होने से बचने के उपाय खुद को स्वस्थ रखें और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाएं। रक्तचाप को बनाए रखें क्योंकि यह किडनी के स्वास्थ्य की दिशा में पहला कदम है। शुगर लेवल को कंट्रोल में रखें क्योंकि डायबिटीज के मरीजों को इसका खतरा ज्यादा...