Skip to main content

नाश्ते से लेकर डिनर तक, कुछ ऐसी है अर्जुन कपूर की डाइट; जानिये क्या है फिटनेस का राज

बॉलीवुड स्टार्स की फिटनेस को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं रहती हैं। एक फिट बॉडी के लिए वर्कआउट के साथ स्पेशल डाइट लेनी भी बहुत जरूरी होती है। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज भले ही फिट नज़र आते हैं, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले उनका वजन भी बहुत ज्यादा था। अर्जुन कपूर ने खुद इस बात का जिक्र एक इंटरव्यू के दौरान किया था। अब अर्जुन कपूर ने फैन्स के साथ अपना डाइट प्लान शेयर किया है।

अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक का रुटीन शेयर किया है। सुबह 10 बजे अर्जुन अंडों का ब्रेकफास्ट करते हैं। इसमें 290kcal एनर्जी, 22g प्रोटीन, 12g फैट, 25g कार्बोहाइड्रेट और 4.5g फाइबर होता है। इसके बाद अर्जुन वर्कआउट करने के लिए जिम जाते हैं। यहां वह रोज़ाना करीब डेढ़ घंटा वर्कआउट करते हैं।

जिम में अर्जुन स्किपिंग, वेट लिफ्टिंग, पुशअप्स, प्लैंक्स और ट्रेडमिल रनिंग करते हैं। जिम से आने के बाद वह थोड़ा समय आराम करते हैं और डेढ़ बजे- ग्रीक सौवलाकी रैप खाते हैं, जिसमें 388kcal एनर्जी, 43g प्रोटीन, 15g फैट, 34g कार्बोहाइड्रेट और 12g फाइबर होता है। इसके बाद वह वर्क मीटिंग्स और कॉल्स में शामिल होना शुरू कर देते हैं। वह ये सभी काम 2 बजे से लेकर 5 बजे के बीच में करते हैं।

शाम में भी करते हैं वर्कआउट: वीडियो में अर्जुन कपूर बताते हैं, शाम के स्नैक्स में वह तुर्की सूशी का सेवन करते हैं, जिसमें 19kcal एनर्जी, 39g प्रोटीन, 10g फैट, 11g कार्बोहाइड्रेट, 7g फाइबर होता है। इसके बाद वह एक बार फिर वर्कआउट शुरू करते हैं। शाम को 6 बजे से लेकर 8 बजे तक वह जिम में वर्कआउट करते हैं। शाम को वह धीमी गति वाले वर्कआउट करते हैं, जिसमें लेग प्रेस और ट्रेडमिल वॉक शामिल होती है।

डिनर के लिए एक्टर मुहमर्रा सोस के साथ तुर्की कबाब खाते हैं। स्वाद में इजाफा करने के लिए इसमें मिंट चटनी और मसालेदार सब्जियां भी खाते हैं। इस सभी चीजों में 388kcal एनर्जी, 22g प्रोटीन, 10g फैट, 3g कार्बोहाइड्रेट और 7g फाइबर शामिल होता है।

The post नाश्ते से लेकर डिनर तक, कुछ ऐसी है अर्जुन कपूर की डाइट; जानिये क्या है फिटनेस का राज appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/2Y0tchV

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2