Skip to main content

न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया- फर्जी है हमारे हवाले से मोदी को दुनिया की आखिरी उम्मीद बताने वाली वायरल फ़ोटो

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने एक बयान जारी कर कहा है कि उनके नाम से प्रसारित की जा रही ‘नरेंद्र मोदी को दुनिया की आखिरी उम्मीद’ बताने वाली खबर फेक है। संस्था ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर पीएम मोदी की तस्वीर के साथ साझा की जा रही फेक खबर को शेयर किया और लिखा, ‘यह उन तमाम मनगढ़ंत तस्वीरों और खबरों में से एक है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी का जिक्र करते हुए न्यूयॉर्क टाइम्स के नाम से प्रसारित किया जा रहा है।’ संस्था ने एक लिंक साझा करते हुए आगे लिखा कि ‘नरेंद्र मोदी से संबंधित हमारी सभी तथ्यात्मक खबरों को इस लिंक पर देखा जा सकता है।’

न्यूयॉर्क टाइम्स के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग तमाम तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम ने लिखा, ‘मोदी भक्तों के फर्जीवाड़े और फोटो शॉप का डंका दुनियाभर में बज रहा है। पत्रकार राणा अय्यूब ने लिखा, ‘कितनी शर्मिंदगी की बात है कि न्यूयॉर्क टाइम्स को क्लारिफिकेशन जारी करना पड़ा। और कुछ नहीं तो हमारे नेताओं की फोटो शॉप स्किल ही अंतरराष्ट्रीय खबर बन रही है’।

उधर, पूर्व आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने लिखा, ‘प्रेसिडेंट बाइडेन ने अपने 9 महीने के कार्यकाल में 140 बार प्रेस के सवालों का जवाब दिया, लेकिन 7 वर्षों में पीएम मोदी ने कितनी बार दिया? आपको पता है? यहां तक कि अमेरिका के प्रेसिडेंट को प्रेस से सवाल न देने की सलाह भी दे डाली।’

लेखक और प्रोफेसर संजय मिश्रा ने लिखा, ‘न्यूयार्क टाइम्स के फ्रंट पेज की फर्जी खबर के जरिए पीएम मोदी की बड़ाई करते हुए यह तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की जा रही थी। अंतत: न्यूयॉर्क टाइम्स को मजबूरन खंडन छापना पड़ा।’

लेखक उर्विश कोठारी ने इस फर्जी खबर की तस्वीर साझा करते हुए टिप्पणी की, ‘यह फोटो तो गांधीजी के साबरमती आश्रम की है। पीछे हृदय कुंज साफ दिख रहा है। हो सकता है साहब आश्रम को भी अमेरिका साथ ले गए हों… गांधी जी इतने प्रिय जो हैं।’

The post न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया- फर्जी है हमारे हवाले से मोदी को दुनिया की आखिरी उम्मीद बताने वाली वायरल फ़ोटो appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/3omykIF

Comments

Popular posts from this blog

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2

Gandhi Jayanti 2019: सूट-बूट वाले बापू सिर्फ धोती क्यों पहनने लगे? गांधी के जीवन में टर्निंग पॉइंट बनी थी चंपारण की ये घटना

Gandhi Jayanti 2019: जब गांधी जी दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीति आंदोलन चलाने के बाद भारत के चंपारण के मोतिहारी में किसानों से मिलने पहुंचे। उस समय उन्होंने शर्ट धोती घड़ी सफेद गमछा, चमड़े के जूते टोपी इत्यादि पहना हुआ था। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/2mM9TXt

दुनिया मेरे आगे: शब्दों का सौंदर्य

वक्त के साथ कितना कुछ बदल जाता है। कई बार आदतन कुछ शब्द पक कर जिद्दी हो जाते हैं या फिर आधुनिक रंग का जामा पहन लेते हैं। ऐसे में उन्हें बदलने के लिए आत्मबल और निरंतर प्रयास की जरूरत होती है! from Jansattaदुनिया मेरे आगे – Jansatta http://bit.ly/2EVNlt7