Skip to main content

Blood Sugar को कम करने में लौकी मानी गई है फायदेमंद, इन रोगों में भी है कारगर

लौकी डायबिटीज रोगियों के लिए सबसे फायदेमंद मानी जाती है। इसमें 92 प्रतिशत पानी होता होता है और 8 प्रतिशत फाइबर की मात्रा होती है। इसमें शुगर और ग्लूकोज की मात्रा ना के बराबर होती है जो कि डायबिटीज के रोगियों के लिए श्रेष्ठ मानी जाती है। कई अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि रोजाना डाइट में लौकी को शामिल करने से ब्लड शुगर में कमी आती है।

साल 2012-13 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी ने एक अध्ययन किया था जिसमें ये पाया गया कि लौकी में मौजूद तत्व इंसुलिन की प्रतिरोधकता को बढ़ाने और इंसुलिन की संवेदनशीलता को कम करने का काम करते हैं।

डायबिटीज आज एक ऐसी बीमारी बन चुका है जो विश्व भर में मृत्यु का एक बड़ा कारण है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, साल 2025 तक विश्व भर में डायबिटीज से ग्रस्त रोगियों की संख्या में 170 प्रतिशत का इजाफा हो सकता है। डायबिटीज को दवाइयों के द्वारा नियंत्रण में रखना थोड़ा महंगा है। इसलिए खानपान में बदलाव से हम अपने ब्लड शुगर को नियंत्रण में रख सकते हैं। लौकी सिर्फ ब्लड शुगर को ही कम नहीं करती बल्कि इसके कई और फायदे भी हैं।

शरीर को ठंडक प्रदान करती है लौकी- शरीर को ठंडक प्रदान करने में लौकी का अहम योगदान है। अगर इसे सब्जी के रूप में खाया जाए तो इसके कई गुण नष्ट हो जाते हैं इसलिए इसका जूस एक बेहतर विकल्प है। आयुर्वेद में भी इसे पित्तनाशक माना गया है।

यूरिनरी संबंधी बीमारियों में भी है कारगर- लौकी का ताजा जूस पीना यूरिनरी संबंधी बीमारियों को ठीक करता है। इस जूस में थोड़ी मात्रा में नींबू का रस मिलाकर पीना यूरिनरी बीमारियों को ठीक करने का सबसे बेहतर घरेलू उपाय है।

एसिडिटी को करती है कम- अगर आप एसिडिटी की समस्या से जूझ रहे हैं तो लौकी का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इसमें मौजूद फाइबर एसिडिटी को दूर करने में मदद करता है।

बालों को सफेदी से रोकती है लौकी- असमय बालों का सफेद होना एक आम समस्या बन चुकी है। हर दिन एक गिलास लौकी का जूस पीने से बालों का काला रंग बरकरार रहता है अगर बाल भी घने होते हैं।

स्ट्रेस को करती है कम- लौकी में पर्याप्त मात्रा में कोलिन मौजूद होता है जो हमारे मस्तिष्क के क्रियाकलापों को बेहतर करने में मदद करता है। लौकी मानसिक बीमारियों जैसे डिप्रेशन, स्ट्रेस से हमें बचाती है।

The post Blood Sugar को कम करने में लौकी मानी गई है फायदेमंद, इन रोगों में भी है कारगर appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/39L5QzJ

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2