Skip to main content

बोफोर्स कांड के बाद एनडी तिवारी को PM बनाना चाहते थे राजीव गांधी, मिला था साफ जवाब

साल 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद देश की सियासत में उथल-पुथल का दौर शुरू हो गया। इंदिरा की हत्या के बाद पीएम की कुर्सी पर उनके बेटे राजीव गांधी बैठे। राजीव की ताजपोशी के बाद कई दिग्गज कांग्रेसी नेताओं की नाराजगी भी सामने आई। सियासत में राजीव के कम अनुभव के बहाने उन्हें निशाना बनाया जाने लगा। लेकिन कुछ ही महीनों में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने इतिहास रच दिया था।

राजीव गांधी के नेतृत्व में हुए इन चुनावों में कांग्रेस को 400 से ज्यादा सीटें मिली थीं। उधर, साल 1984 में ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के कद्दावर नेता नारायण दत्त तिवारी मुख्यमंत्री बने, लेकिन कुछ ही समय में उन्हें कुर्सी छोड़नी पड़ी थी। तिवारी की गिनती उत्तर भारत के बड़े नेताओं में होती थी और ‘बाबूओं’ के बीच भी उनका खौफ था। सियासी गलियारों में कहा जाता था कि उनके सामने आने वाली सभी फाइलों को वह खुद जांचते थे और गलती होने पर लाल पेन से निशान लगा दिया करते थे।

नारायण दत्त तिवारी राजीव गांधी के करीबी नेताओं में से एक थे। यही वजह थी साल 1986 में बोफोर्स घोटाले में नाम आने के बाद राजीव, एनडी तिवारी को प्रधानमंत्री की कुर्सी सौंपना चाहते थे। डीपी नौटियाल ने अपनी किताब ‘नारायण दत्त तिवारी- ए लाइफ स्टोरी’ में इसका जिक्र किया है। नौटियाल लिखते हैं, ‘बोफोर्स पर बवाल के बाद रक्षा मंत्री वी.पी सिंह ने इस्तीफा दे दिया था। अब इसकी आंच प्रधानमंत्री तक पहुंच गई थी। कांग्रेस के बड़े नेताओं ने सलाह दी कि राजीव गांधी अपने पद से दो-तीन महीने के लिए इस्तीफा दे दें।’

एनडी तिवारी ने कर दिया था मना: विरोधी दल राजीव गांधी को इस मुद्दे पर संसद से लेकर सड़क तक घेर रहे थे। इसी बीच दो-तीन महीनों के लिए किसे प्रधानमंत्री बनाया जाए, इसके दावेदार सामने आए। एक नाम था नरसिम्हा राव और दूसरा था एनडी तिवारी का। राजीव नहीं चाहते थे कि राव को प्रधानमंत्री बनाया जाए क्योंकि इससे उत्तर भारत में कांग्रेस का वोट छिटक सकता था। इसलिए उन्होंने एनडी तिवारी को चुना। एनडी तिवारी के सामने इस बात को रखा गया तो वो बिल्कुल सहमत नहीं हुए।

एनडी तिवारी ने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा था कि राजीव गांधी को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देना चाहिए, अगर ऐसा होता है तो जनता के बीच इसका गलत मैसेज जाएगा। लोग सोचेंगे कि राजीव संकट से भागने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि बाद में ऐसा ही हुआ और राजीव गांधी ने पद पर बने रहने का फैसला किया। साल 1989 के चुनाव में कांग्रेस को घोटाले के आरोपों से उत्पन्न हुई विरोधी लहर का खामियाजा भुगतना पड़ा, सीटें कम हुईं और बीजेपी के समर्थन से वी.पी सिंह देश के प्रधानमंत्री बने थे।

The post बोफोर्स कांड के बाद एनडी तिवारी को PM बनाना चाहते थे राजीव गांधी, मिला था साफ जवाब appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/2Y838C4

Comments

Popular posts from this blog

Redmi भारत में ला रही है अपनी पहली टीवी, 17 मार्च को होगी लॉन्च

Redmi भारत में अपनी पहली टीवी लॉन्च करने जा रही है, जिसको लेकर कंपनी ने ट्विवटर पर एक ट्वीट करके जानकारी दी है। शाओमी अभी तक भारतीय बाजार में एमआई के टीवी लॉन्च करती रही है। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3kTD1WB

दुनिया मेरे आगे: आंकड़ों में जिंदगी

जिंदगी जब आंकड़ा हो जाती है तो उसे प्रतिशत में शीर्षक दे देना कितना दिलासा भरा लगता है। लेकिन भूख तो भूख है, मौत तो मौत है। उसे आंकड़ों और प्रतिशत में कब तक बांधेंगे! from Jansattaदुनिया मेरे आगे – Jansatta https://ift.tt/2GDoY7e

Kidney Failure: आपकी इन गलतियों की वजह से फेल हो सकती है किडनी, जानिए कैसे गुर्दा फेल होने से बचाएं

किडनी फेल होने का खतरा: हमारे शरीर में मौजूद दोनों किडनी का महत्व बहुत ज्यादा होता है, इसलिए इनकी देखभाल करना बेहद जरूरी है, अगर यह उम्र के किसी भी पड़ाव पर खराब हो जाए तो यह जानलेवा हो जाती है। आमतौर पर मधुमेह, हृदय रोग और उच्च रक्तचाप के कारण हमारी किडनी को बहुत नुकसान होता है। हमारे गुर्दे के स्वास्थ्य के लिए रक्त और मूत्र परीक्षण किया जाता है, जिसकी सहायता से एल्ब्यूमिन नामक प्रोटीन का पता लगाया जाता है, जो स्वस्थ गुर्दे में मौजूद नहीं होता है। किडनी का काम हमारे शरीर के तरल पदार्थों को फिल्टर करना है। किडनी शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग: अगर आप किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि शरीर में पानी की सही मात्रा बनी रहे। इससे किडनी की बीमारियों का खतरा कम होता है। आइए आज जानते हैं कि किडनी खराब होने से कैसे बचा जा सकता है। किडनी खराब होने से बचने के उपाय खुद को स्वस्थ रखें और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाएं। रक्तचाप को बनाए रखें क्योंकि यह किडनी के स्वास्थ्य की दिशा में पहला कदम है। शुगर लेवल को कंट्रोल में रखें क्योंकि डायबिटीज के मरीजों को इसका खतरा ज्यादा...