Skip to main content

Uric Acid: जोड़ो में दर्द से हैं परेशान? नाश्ते से लेकर डिनर तक, डाइट में इन चीजों को करें शामिल

हम जो खाना खाते हैं, उनमें अलग-अलग मात्रा में प्यूरीन की उपस्थिति होती है। ये प्यूरिन यूरिक एसिड के रूप में टूटता है जो किडनी द्वारा फिल्टर कर शरीर के बाहर निकाल दिया जाता है। लेकिन अगर ये यूरिक एसिड अधिक मात्रा में बनने लगे तो किडनी उसे फिल्टर नहीं कर पाती और शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने लगती है। यह जोड़ो में क्रिस्टल के रूप में जमा होने लगता है और दर्द और सूजन का कारण बनता है। हाई यूरिक एसिड के गठिया में विकसित होने पर तलवों में जलन की समस्या भी आने लगती है। ऐसी स्थिति में एक खास तरह की डाइट को फॉलो कर हम जोड़ो के दर्द और जलन से छुटकारा पा सकते हैं।

हाई यूरिक एसिड को कम करने के लिए करें ऐसा नाश्ता- सुबह उठकर चाय के बजाए कॉफ़ी पिएं। नाश्ते में साबुत अनाज, बिना चीनी वाले अनाज, मलाई रहित या कम वसा युक्त दूध का सेवन करें। एक कप ताज़ी स्ट्रॉबेरी का सेवन करें और भरपूर मात्रा में पानी पिएं।

दोपहर के भोजन में करें इन फूड्स को शामिल- अगर आप नॉन वेज खाते हैं तो दोपहर में भुना हुआ चिकन ब्रैस्ट खाएं। इसके साथ एक कप ब्राउन राइस लें। ताज़ी सब्जियों का सूप भी लिया जा सकता है। शाम के वक़्त स्नैक्स के रूप में ताज़ी चेरी का सेवन हाई यूरिक एसिड को कम करता है।

रात में करें ऐसा भोजन- रात के भोजन में दो रोटी के साथ भुनी या भाप में पकी हुई सब्जियों को लें। कम वसा युक्त दही का सेवन करें और मुट्ठीभर ड्राई फ्रूट्स खाएं। ड्राई फ्रूट्स में बादाम और अखरोट खाना सबसे फायदेमंद होता है।

इसी के साथ ही अपने खानपान में कुछ चीजों से परहेज करें। शराब और रेड मीट से दूरी बनाएं। ज्यादा मीठी चीजों को न खाएं। एनिमल प्रोटीन से दूरी बनाएं क्योंकि सभी तरह के एनिमल प्रोटीन यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ाते हैं।

The post Uric Acid: जोड़ो में दर्द से हैं परेशान? नाश्ते से लेकर डिनर तक, डाइट में इन चीजों को करें शामिल appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/3B6yCqF

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2