Skip to main content

फेसबुक का बदल गया नाम, अब ‘मेटा’ के नाम से जाना जाएगा, मार्क जकरबर्ग का ऐलान

 Reuters

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक की होल्डिंग कंपनी का नाम अब बदल गया है। फेसबुक की तरफ से गुरुवार को जानकारी दी गई कि वह मेटा के रूप में कंपनी को रीब्रांड करेगा। दरअसल पिछले कुछ समय से लगातार खबरें आ रही थीं कि फेसबुक री-ब्रांडिंग करने वाला है। ऐसे में अब कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जकरबर्ग ने गुरुवार इसकी घोषणा कर दी है।

टेक दिग्गज ने कहा कि इस परिवर्तन के साथ एक नए ब्रांड के जरिए उसके विभिन्न ऐप और तकनीकों को एक साथ लाया जाएगा। हालांकि फेसबुक की तरफ से साफ किया गया है कि इस बदलाव में वह अपने कॉर्पोरेट ढांचे को नहीं बदलेगा। सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कंपनी के एक लाइव-स्ट्रीम वर्चुअल कार्यक्रम में कहा कि नया नाम मेटावर्स के निर्माण पर अपना ध्यान केंद्रित करेगा।

जकरबर्ग ने कंपनी के सालाना कार्यक्रम में कहा, “हमारे ऊपर एक डिजिटल दुनिया बनी है, जिसमें वर्चुअल रिएलिटी हेडसेट और एआई शामिल है। हमारा मानना है कि मेटावर्स मोबाइल इंटरनेट की जगह ले लेगा।” बता दें कि इस साल, फेसबुक ने मेटावर्स पर केंद्रित एक उत्पाद टीम बनाई और हाल ही में इस प्रयास पर काम करने के लिए अगले पांच वर्षों में यूरोप में 10,000 कर्मचारियों को नियुक्त करने की घोषणा की।

बता दें कि फेसबुक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कई ट्वीट में जानकारी दी कि इंस्टाग्राम, मैसेंजर और वाट्सएप के नाम बने रहेंगे।

गौरतलब है कि फेसबुक ने मेटावर्स प्रोजेक्ट में 2021 में 10 बिलियन डॉलर का निवेश किया है। इसको लेकर हाल ही में जारी की गई अर्निंग रिपोर्ट में, कंपनी ने ऐलान किया था कि उसका वर्चुअल रियलिटी सेगमेंट इतनी वृद्धि कर गया है कि अब वह अपने प्रोडक्ट्स को दो श्रेणियों में अलग कर सकता है। बता दें कि नाम बदलने के बाद मेटावर्स के लिए कंपनी 10 हजार लोगों को रोजगार देने की तैयारी में है।

बता दें कि आज के दौर में सोशल मीडिया के जितने भी प्लेटफॉर्म्स हैं, उनमें फेसबुक का रूप व्यापक हो चुका है। एक आंकड़े के मुताबिक फेसबुक ने 9.1 अरब डॉलर की शुद्ध आय दर्ज की है। यह उसकी पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 17 प्रतिशत ज्यादा है।

The post फेसबुक का बदल गया नाम, अब ‘मेटा’ के नाम से जाना जाएगा, मार्क जकरबर्ग का ऐलान appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3BkaQGV

Comments

Popular posts from this blog

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2

Gandhi Jayanti 2019: सूट-बूट वाले बापू सिर्फ धोती क्यों पहनने लगे? गांधी के जीवन में टर्निंग पॉइंट बनी थी चंपारण की ये घटना

Gandhi Jayanti 2019: जब गांधी जी दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीति आंदोलन चलाने के बाद भारत के चंपारण के मोतिहारी में किसानों से मिलने पहुंचे। उस समय उन्होंने शर्ट धोती घड़ी सफेद गमछा, चमड़े के जूते टोपी इत्यादि पहना हुआ था। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/2mM9TXt

दुनिया मेरे आगे: शब्दों का सौंदर्य

वक्त के साथ कितना कुछ बदल जाता है। कई बार आदतन कुछ शब्द पक कर जिद्दी हो जाते हैं या फिर आधुनिक रंग का जामा पहन लेते हैं। ऐसे में उन्हें बदलने के लिए आत्मबल और निरंतर प्रयास की जरूरत होती है! from Jansattaदुनिया मेरे आगे – Jansatta http://bit.ly/2EVNlt7