Skip to main content

कभी अरूसा का था ऐसा जलवा कि अमरिंदर के बंगले पर उनके पालतू जानवर को भी बाय बोलते थे मंत्री और अफसर

मनराज ग्रेवाल शर्मा
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इन दिनों अपनी पाकिस्तानी दोस्त अरूसा आलम को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। दरअसल कैप्टन अमरिंदर सिंह की दोस्त अरूसा पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ लिंक होने के आरोप लग रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के कुछ नेता भी पूर्व मुख्यमंत्री पर हमलावर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि कैप्टन की ये दोस्त सालों से उनके घर आती-जाती रहती थीं। यहां तक की अरूसा आलम अमरिंदर सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुई थीं।

साल 2005 में जालंधर प्रेस क्लब के उद्घाटन समारोह में पहली बार अरूसा आलम, कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ नजर आईं थीं। उस दौरान मीडिया अरूसा के अच्छे लुक्स और अमरिंदर के साथ उनके परियच से काफी प्रभावित थी। ऐसी चर्चा थी कि उस दौरान राज्य सरकार ने चंडीगढ़ में अरूसा के साथ एक प्रेस मीटिंग की थी, जिसमें अरूसा ने अमरिंदर को अपना एक ‘अच्छा दोस्त’ बताया था और भारत-पाकिस्तान के रिश्तों पर बातचीत की थी।

अमरिंदर सिंह ने अपने इस कार्यकाल के दौरान दो बार पाकिस्तान का दौरा किया था और अपने समकक्ष परवेज इलाही को पंजाब-टू-पंजाब शिखर सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया था। यहीं से रिश्ते की शुरुआत हुई थी।

प्रेस क्लब में नजर आने के बाद अरूसा अमरिंदर सिंह की जिंदगी का एक अभिन्न हिस्सा बन गई थीं। इसी बीच यह अफवाहें भी सामनें आई थीं कि कैप्टन की पत्नी और पटियाला की सांसद परनीत कौर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अरूसा को लेकर शिकायत की है। लगभग एक दशक बाद 2017 में कैप्टन जब सत्ता में वापस लौटे तो अरूसा ने पंजाब में एक बार फिर से उड़ान भरी। लेकिन इस दौरान उन्हें कोई लाइमलाइट नहीं मिली।

2017 में अरूसा अमरिंदर सिंह की जीवनी (इसमें उन्हें समर्पित एक अध्याय) के विमोचन समारोह में उनके साथ नजर आई थीं। इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री के रूप में अमरिंदर सिंह के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भी अरूसा वीवीआईपी सीट पर बैठीं थीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस के नेता और अफसर भी अरूसा से बातचीत करने के लिए लाइन में लगे रहते थे। यहां तक कि अमरिंदर के एक वरिष्ठ सहयोगी ने अरूसा के पैर भी छुए थे।

नाम ना छापने की शर्त पर अरूसा की एक दोस्त ने बताया था कि मुख्यमंत्री के आवास पर रात्रिभोज की बैठकों के बाद, मंत्री और अधिकारी न केवल अरूसा को गुडनाइट कहते थे बल्कि उनके पालतू शिह त्जु को बाय भी कहते थे।

The post कभी अरूसा का था ऐसा जलवा कि अमरिंदर के बंगले पर उनके पालतू जानवर को भी बाय बोलते थे मंत्री और अफसर appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/3w19sb4

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2