Skip to main content

जरा से टास्क निपटाने में ओवरहीट होने लग जाता है स्मार्टफोन? जानें- वजह और हल

गेम खेलने, वीडियो रिकॉर्डिंग या फिर धूप में निकालने पर क्या आपका स्मार्टफोन भी गर्म हो जाता है? अगर हां, तब आपका फोन ओवरहीटिंग की समस्या से जूझ रहा है। फोन ओवर हीट होने से एक चीज यह भी समझी जा सकती है कि जिस वक्त आपका फोन गर्म हो रहा है, उस दौरान उसकी बैट्री को बहुत अधिक काम करना पड़ता है या उस पर अधिक लोड पड़ता है।

दरअसल, यह दिक्कत मुख्त तौर पर एक समय पर ढेर सारे ऐपलिकेशंस के एक्टिव होने के कारण आती है, जबकि मालवेयर (वायरस), सॉफ्टवेयर से छेड़खानी या फिर धूप के संपर्क में आना भी अन्य वजह हैं। वैसे, कभी-कभी फोन्स का हीट होना आम बात है, मगर यह चीज लगातार हो रही है, तब यह आपके फोन में गंभीर समस्या को दर्शाता है।

इन वजहों से फोन हो सकता है ओवरहीटः

  • अधिक देर तक गेम खेलना
  • लंबे समय तक वीडियो शूट करना
  • अधिक ब्राइटनेस के साथ वीडियो स्ट्रीमिंग
  • फोन में पुराने/आउटडेटेड ऐप्स होना
  • सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  • दूसरी या फिर गड़बड़ यूएसबी केबल से चार्जिंग
  • देर तक मोबाइल हॉटस्पॉट का यूज
  • क्लाउड, ई-मेल या अन्य अकाउंट्स के साथ अधिक मात्रा में डेटा सिंकिंग

ओवहीटिंग से कैसे निपटें?:

  • फोन को सीधे धूप के संपर्क में लाने से बचें
  • अपने ऐप्स को समय समय पर अपडेट करते रहें
  • लगातार गेमिंग और स्ट्रीमिंग से भी परहेज करें
  • स्मार्टफोन में एंटीवायरस का इस्तेमाल जरूर करें
  • सुरक्षित तरीके से फोन को चार्ज करें।
  • गर्म फोन एयरप्लेन मोड पर लगा लें। इससे वायरलेस रेडियो, ब्लूटुथ और वाईफाई जैसे बैट्री चूसने वाले फीचर्स डिएक्टिवेट हो जाएंगे। फोन जब कुछ देर में ठंडा हो जाए तब नॉर्मल मोड पर लगा लें।

स्मार्टफोन शून्य से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बेहतरीन काम करता है, पर इस रेंज के बाहर जाने पर यह फोन या फिर उसके हार्डवेयर की परफॉर्मेंस पर असर डाल सकता है। अगर आपका फोन सिर्फ और सिर्फ सीधे धूप के संपर्क में आने की वजह से ओवरहीट हो रहा है, तब उसे छांव में या फिर थोड़ी ठंडी जगह रखें।

हालांकि, ठंडी से यह मतलब भी नहीं है कि आप उसे फ्रिज या फ्रीजर में रख दें। इससे फोन में नमी आ सकती है और आपका फोन खराब भी हो सकता है। इससे बेहतर होगा कि आप उसका केस या कवर निकाल कर उसे पंखे के नीचे कुछ देर के लिए रख दें।

The post जरा से टास्क निपटाने में ओवरहीट होने लग जाता है स्मार्टफोन? जानें- वजह और हल appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3EwtJrU

Comments

Popular posts from this blog

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2

Gandhi Jayanti 2019: सूट-बूट वाले बापू सिर्फ धोती क्यों पहनने लगे? गांधी के जीवन में टर्निंग पॉइंट बनी थी चंपारण की ये घटना

Gandhi Jayanti 2019: जब गांधी जी दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीति आंदोलन चलाने के बाद भारत के चंपारण के मोतिहारी में किसानों से मिलने पहुंचे। उस समय उन्होंने शर्ट धोती घड़ी सफेद गमछा, चमड़े के जूते टोपी इत्यादि पहना हुआ था। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/2mM9TXt