Skip to main content

खूबसूरत और निखरी त्वचा पाने के लिए रात में लगाएं ये फेस पैक, घर पर इस तरह करें तैयार

वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, अत्याधिक पसीना, खराब खानपान और शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण लोगों को त्वचा संबंधी कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। स्किन प्रॉब्लम्स में सबसे ज्यादा पिंपल्स, दाग-धब्बे, झुर्रियां और झाइयां आम हो चुकी हैं। इसके कारण चेहरा बेरंग लगने लगता है। हालांकि स्किन केयर एक्सपर्ट्स की मानें तो त्वचा की देखभाल के जरिए त्वचा संबंधी इन समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। रात के समय घर पर बने कुछ फेस पैक लगाने से अपनी खूबसूरत और निखरी त्वचा वापस पाई जा सकती है।

बादाम का फेस पैक: इसके लिए 4-5 बादाम को दूध में रात के समय भिगोकर रख दें। सुबह उठकर बादाम को छील लें और इसका पेस्ट सुबह अपने चेहरे पर लगाएं। आप चाहें तो रात के समय में इस फेस पैक की पतली लेयर अपने चेहरे पर लगा सकती हैं और सुबह उठकर चेहरे को धो लें। बादाम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा के टॉक्सिन्स को दूर कर स्किन को निखारते हैं।

टमाटर और नींबू का मास्क: इस फेस मास्क को बनाने के लिए टमाटर को पीस लें और इसमें दो चम्मच नींबू का रस मिला लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट तक सुखाने के बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। नींबू टैनिंग को दूर स्किन को निखारता है। अच्छा रिजल्ट पाने के लिए आप हफ्ते में तीन बार इस फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ओट्स और शहद का फेस मास्क: इसके लिए ओट्स और शहद को मिलाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर रात को साने से पहले इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। पूरी रात इसे ऐसे ही रहने दें। सुबह उठकर चेहरे को ताजे पानी से धो लें। यह फेस मास्क त्वचा में नमी बनाएं रखने के साथ ही स्किन को डैमेज से भी बचाता है।

एलोवेरा और ग्लिसरीन: इस फेस मास्क को बनाने के लिए एलोवेरा जेल में ग्लिसरीन मिला लें। फिर इसको अपने चेहरे पर लगाएं। अब 20 मिनट तक सुखाने के बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। एलोवेरा में मौजूद एलोइन तत्व नॉनटॉक्सिक हाइपरपिग्मेंटेशन को दूर करने में मदद करता है, जिससे त्वचा निखरती है।

The post खूबसूरत और निखरी त्वचा पाने के लिए रात में लगाएं ये फेस पैक, घर पर इस तरह करें तैयार appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/2ZzqNeT

Comments

Popular posts from this blog

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2

Gandhi Jayanti 2019: सूट-बूट वाले बापू सिर्फ धोती क्यों पहनने लगे? गांधी के जीवन में टर्निंग पॉइंट बनी थी चंपारण की ये घटना

Gandhi Jayanti 2019: जब गांधी जी दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीति आंदोलन चलाने के बाद भारत के चंपारण के मोतिहारी में किसानों से मिलने पहुंचे। उस समय उन्होंने शर्ट धोती घड़ी सफेद गमछा, चमड़े के जूते टोपी इत्यादि पहना हुआ था। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/2mM9TXt