Skip to main content

EPFO: अगर अभी तक नहीं आया आपके खाते में पीएफ का ब्‍याज तो ऐसे कर सकते हैं जांच, जानें स्‍टेप बाय स्‍टेप तरीका

मोदी सरकार ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए प्रोविडेंट फंड पर मिलने वाले ब्याज की दर 8.5 फीसदी रखने को मंजूरी दे दी है। इससे 5 करोड़ से भी अधिक ईपीएफओ (EPFO) खाताधारको को फायदा होगा। इसके अंतर्गत उन सभी कर्मचारियों को लाभ होगा, जिनका पीएफ एकाउंट संचालित है। यदि आप भविष्य निधि के ग्राहक हैं और आपको अभी तक ब्याज नहीं मिला है, तो चिंता न करें, आपकी ब्याज दर जल्द ही आपके खाते में जमा हो जाएगी, ईपीएफओ ने हाल ही में इस बात की जानकारी ट्वीट के माध्‍यम से दी है। ईपीएफओ 8.5 प्रतिशत की दर से ब्याज की राशि ग्राहकों के खाते में जमा करेगा। पहले यह पैसा जुलाई में ट्रांसफर किया जाना था, लेकिन किसी कारणों से ट्रांसफर में देरी हो गई।

EPFO ने यह भी कहा कि जल्द ही सभी खाताधारकों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। यह भी कहा गया है कि इसमें ब्याज की पूरी राशि का भुगतान एक बार में किया जाएगा और ब्‍याज का पूरी राशि दी जाएगी। लेकिन ईपीएफओ ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि लोगों के खाते में ब्याज का पैसा भेजा जाएगा। अगर आप भी इन पीएफ ब्‍याज को अपने खाते में चेक करना चाहते हैं तो इन माध्‍यमों से जांच कर सकते हैं।

ऑनलाइन ऐसे चेक करें पीएफ बैलेंस
EPFO सब्सक्राइबर उमंग ऐप के जरिए अपने पीएफ खाते की जांच कर सक‍ते हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल पर उमंग ऐप डाउनलोड कर रजिस्‍टर्ड करना होगा।
फिर आपको ईपीएफओ खाते वाले विकल्‍प पर जाना होगा।
इसके बाद कर्मचारी केंद्रित सेवाओं पर क्लिक करें।
अब View Passbook पर क्लिक करें।
पासबुक देखने के लिए आपको UAN से लॉग इन करना होगा।
जिसके बाद आपके खाते से जुड़ी सारी डिटेल सामने आ जाएगी।

यह भी पढ़ें: PM Mudra Loan: क्‍या 1999 रुपये जमा करने पर मिल रहा है 10 लाख रुपये त‍क का लोन, जानिए सच?

एसएमएस से ऐसे करें पीएफ बैलेंस की जांच
एक ईपीएफओ ग्राहक एक एसएमएस भेजकर ईपीएफ खाते की शेष राशि की जांच कर सकता है। इसके लिए आपको 7738299899 नंबर पर “EPFOHO UAN ENG” लिखकर भेजना होगा। कुछ देर बाद आपको एसएमएस के द्वारा ही जानकारी दी जाएगी।

The post EPFO: अगर अभी तक नहीं आया आपके खाते में पीएफ का ब्‍याज तो ऐसे कर सकते हैं जांच, जानें स्‍टेप बाय स्‍टेप तरीका appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/2Y2gLTp

Comments

Popular posts from this blog

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2

Gandhi Jayanti 2019: सूट-बूट वाले बापू सिर्फ धोती क्यों पहनने लगे? गांधी के जीवन में टर्निंग पॉइंट बनी थी चंपारण की ये घटना

Gandhi Jayanti 2019: जब गांधी जी दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीति आंदोलन चलाने के बाद भारत के चंपारण के मोतिहारी में किसानों से मिलने पहुंचे। उस समय उन्होंने शर्ट धोती घड़ी सफेद गमछा, चमड़े के जूते टोपी इत्यादि पहना हुआ था। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/2mM9TXt