Skip to main content

हम चैंपियंस, नाश्ते में खा जाते हैं O.A.T.S- बोले राजीव Bajaj; मजाक पर Ola और Ather Energy ने ऐसे दिए जवाब

ऑटो इंडस्ट्री में ई-व्हीकल्स को लेकर कंपनियों के बीच गलाकाट प्रतियोगिता सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर दिखने लगी है। बजाज ऑटो लिमिटेड (Bajaj Auto Ltd.) के एमडी राजीव बजाज ने इस पर कंपनी ने हाल ही में कुछ नए स्टार्ट-अप्स का मजाक बना दिया।

‘Bloomberg’ की रिपोर्ट के मुताबिक, नई पल्सर (Pulsar) मोटरसाइकिल की लॉन्चिंग के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, “मैं बेट (BET) यानी बजाज, Royal Enfield और TVS पर शर्त लगा सकता हूं कि वे चैंपियन हैं और उन्होंने ट्रैक रिकॉर्ड को साबित करके दिखाया है।”

ई-स्कूटर सेगमेंट में आने वाली नए चार स्टार्ट-अप्स पर तंज कसते हुए उन्होंने आगे कहा- हम चैंपियन हैं और चैंपियन्स नाश्ते में ओट्स (O.A.T.S: (Ola, Ather, Tork Motors & SmartE) खाते हैं।

भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी एथर एनर्जी (Ather Energy) के को-फाउंडर और सीईओ तरुण मेहता ने इस बाबत ट्वीट किया, “कहना पड़ेगा कि राजीव बजाज के ‘ओट्स’ और ‘बेट’ एक्रोनिम्स (समरूपों) ने आज मेरा दिन बना दिया। इस उद्योग में कभी भी सुस्त पल नहीं होता है।”

बजाज के तंज कसने के अगले दिन एथर एनर्जी ने मजाकिया लहजे में एक ट्वीट किया। लिखा, “हमने नए प्रोडक्ट के तहत ओट्स को लॉन्च किया। दिन की तेज और अच्छी शुरुआत के लिए हम ओट्स लेकर आए हैं, जो चैंपियंस के लिए हैं।

यही नहीं, ओला की ओर से भाविश अग्रवाल ने खुद तो कुछ नहीं कहा, मगर न कुछ कहते हुए बहुत कुछ बयां कर गए। दरअसल, उन्होंने एक ट्वीट को शेयर करते हुए फायर (आग) की ईमोजी को रीट्वीट किया।

अग्रवाल ने जो ट्वीट रीट्वीट किया था, उसे असल में @haryannvi ने किया था। लिखा था, “आप कंप्टीशन में हैं भी नहीं। ओला ने फैक्ट्री से बाहर निकलने से पहले ही एक बार में 90 हजार स्कूटर बेचे। एथर ने सिर्फ जुलाई में 1800 ईवी बेचे, जबकि बजाज चेतक जनवरी 2020 से जुलाई 2021 तक सिर्फ 3300 यूनिट्स बेच पाई।”

टि्वटर यूजर की यह टिप्पणी बजाज के उसी बयान पर आई थी, जिसमें उन्होंने खुद को चैंपियन करार देते हुए कहा था कि वे ओट्स खा जाते हैं।

The post हम चैंपियंस, नाश्ते में खा जाते हैं O.A.T.S- बोले राजीव Bajaj; मजाक पर Ola और Ather Energy ने ऐसे दिए जवाब appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3Gz51ZU

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2