Skip to main content

Skin Care में ये लापरवाही बनती हैं ब्लैकहेड्स का कारण, जानिये बचाव के उपाय

आज के समय में हर कोई खूबसूरत, निखरी और बेदाग त्वचा पाना चाहता है, जिसके लिए लोग तमाम तरह के उपाय भी अपनाते हैं। लेकिन त्वचा रोग विशेषज्ञों की मानें तो स्किन केयर के लिए धैर्य और सतर्कता की बड़ी आवश्यकता होती है। क्योंकि अकसर लोग स्किन केयर में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिसके कारण उनकी त्वचा पर ब्लैकहेड्स हो जाते हैं। पोर्स में डेड स्किन सेल्स के भरने के कारण ब्लैकहेड्स की समस्या होती है।

इन लापरवाही के कारण होती है ब्लैकहेड्स की समस्या-

तेल हटाने वाले उत्पादों का अधिक प्रयोग: जिन लोगों की स्किन ऑयली होती है, वह अक्सर त्वचा से तेल हटाने वाले उत्पादों का अधिक प्रयोग करते हैं, जिसके कारण स्किन ड्राई हो जाती है। इससे ब्लैकहेड्स की समस्या बढ़ती है। ऐसे में लोगों को त्वचा की सतह से तेल हटाने का दावा करने वाले फेस वाश, क्लींजर, टोनर और केमिकल पील्स का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

स्किन को बार-बार छूना: अगर आप अपनी त्वचा को बार-बार छूते हैं तो इसके कारण भी ब्लैकहेड्स की समस्या हो सकती है। क्योंकि आपके हाथों में मौजूद गंदगी और कीटाणु त्वचा के संपर्क में आ जाते हैं, जिससे ये परेशानी होती है।

नियमित स्क्रब ना करें: स्किन केयर एक्सपर्ट्स की मानें तो त्वचा को हफ्ते में एक बार एक्सफोलिएट करना बेहद ही जरूरी है। क्योंकि यह त्वचा पर मौजूद धूल-मिट्टी, डेड स्किन सेल्स और गंदगी को हटाने में मदद करता है। इसलिए आपको नियमित तौर पर अपने चेहरे को स्क्रब करना चाहिए। आप चाहें तो घर पर बनें नेचुरल स्क्रब का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

मेकअप रीमूव ना करना: बाहर जाने के लिए लड़कियां अपने चेहरे पर मेकअप कर तो लेती हैं लेकिन अकसर घर आने के बाद वह चेहरे से मेकअप को नहीं हटाती। सोने से पहले मेकअप नहीं हटाने के कारण भी ब्लैकहेड्स की समस्या हो सकती है। क्योंकि यह मेकअप रोमछिद्रों में भर जाता है, जिससे ब्लैकहेड्स की समस्या होती है।

ऑयली स्किन केयर प्रोडक्ट्स: लोगों को हमेशा अपनी स्किन के हिसाब से ही मेकअप प्रोडक्ट्स का चुनाव करना चाहिए। ऐसे में प्रोडक्ट्स के लेबल की अच्छी तरह से जांच करें और हो सके तो ऑयली प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से बचें। क्योंकि इसके कारण ब्लैकहेड्स की समस्या हो सकती है।

The post Skin Care में ये लापरवाही बनती हैं ब्लैकहेड्स का कारण, जानिये बचाव के उपाय appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/3wcbRQt

Comments

Popular posts from this blog

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2

Gandhi Jayanti 2019: सूट-बूट वाले बापू सिर्फ धोती क्यों पहनने लगे? गांधी के जीवन में टर्निंग पॉइंट बनी थी चंपारण की ये घटना

Gandhi Jayanti 2019: जब गांधी जी दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीति आंदोलन चलाने के बाद भारत के चंपारण के मोतिहारी में किसानों से मिलने पहुंचे। उस समय उन्होंने शर्ट धोती घड़ी सफेद गमछा, चमड़े के जूते टोपी इत्यादि पहना हुआ था। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/2mM9TXt