Skip to main content

Skin Care: सर्दियों में त्वचा के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है नारियल का तेल, मिलते हैं हैरान कर देने वाले फायदे

Coconut Oil In Winter: मौसम में बदलाव के कारण सबसे ज्यादा स्किन प्रभावित होती है। गर्मियों के मौसम में जहां पसीने और धूल-मिट्टी के कारण पिंपल्स, टैनिंग और सनबर्न आदि की समस्या होने लगती है। वहीं सर्दियों के मौसम में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। ऐसे में स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि त्वचा रोग विशेषज्ञों की मानें तो कुछ घरेलू नुस्खों के जरिए भी त्वचा की खोई हुई खूबसूरती को वापस पाया जा सकता है, ऐसा ही एक उपाय है नारियल का तेल।

नारियल का तेल: नारियल का तेल सबसे अच्छा मॉइश्चराइजर माना जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर नारियल का तेल ना सिर्फ त्वचा संबंधी कई परेशानियों को दूर करता है बल्कि स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग भी बनाता है। आप अलग-अलग तरीकों से नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ड्राइनेस से दिलाए निजात: नारियल के तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट रूखी त्वचा से छुटकारा दिलाता है। आप ना सिर्फ चेहरे पर बल्कि हाथ, पैर, होंठ और एड़ियों के रूखेपन से निजात पाने के लिए भी नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है। इसके लिए थोड़े से नारियल के तेल को लेकर रूखी त्वचा पर कुछ देर के लिए रगड़ें। फिर इसे ऐसे ही छोड़ दें। कुछ घंटे बाद प्रभावित जगह को सादे पानी से धो लें।

झुर्रियां: नारियल का तेल एजिंग की समस्या जैसे झुर्रियों से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। क्योंकि नारियल का तेल स्किन में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है। इसमें मौजूद लॉरिक एसिड लूज स्किन को टाइट करने में मदद करता है।

दाग-धब्बों को करें कम: नारियल का तेल दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। इसके लिए रोजाना सोने से पहले अपने चेहरे पर नारियल के तेल से मालिश करें। फिर सुबह उठकर अपने चेहरे को धो लें। नियमित तौर पर यह उपाय अपनाने से त्वचा के दाग धीरे-धीरे कम होने लगेंगे।

सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है: नारियल के तेल में एसपीएफ मौजूद होता है, जो त्वचा को हानिकारक किरणों से बचाने में भी मदद करता है।

The post Skin Care: सर्दियों में त्वचा के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है नारियल का तेल, मिलते हैं हैरान कर देने वाले फायदे appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/3BvZHTh

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2