Skip to main content

Weight Loss Tips: वजन घटाने में कारगर है ये एक ड्रिंक, सुबह खाली पेट करें सेवन

वर्तमान समय में खराब खानपान, फास्ट फूड्स का अधिक सेवन, कोई शारिरिक गतिविधि ना करना और तानव के कारण लोग मोटापे का शिकार हो जाते हैं। इसके अलावा कुछ लोग अनुवांशिक तौर पर भी मोटापे से ग्रसित रहते हैं। लेकिन मोटापा और बेली फैट ना सिर्फ व्यक्ति की बाहरी पर्सनैलिटी को खराब करता है बल्कि इसके कारण शरीर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार भी हो जाता है। वजन घटाने के लिए कुछ लोग कड़ी मशक्कत करते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज के साथ ही डाइट पर भी ध्यान देना बेहद ही जरूरी होता है। डाइट में जरूरी बदलाव करने से ना सिर्फ शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक होता है बल्कि वजन घटाने में भी मदद मिलती है। ऐसे में जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, वह अपनी डाइट में ये डिटॉक्स ड्रिंक शामिल कर सकते हैं।

नींबू और गुड़ से बनाएं डिटॉक्स ड्रिंक: सर्दियों में मिलने वाला गुड़ स्वास्थ्य के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को दूर कर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। गुड़ आंतों को भी मजबूत करता है। ऐसे में गुड़ का सेवन करने से वजन को कम करने में काफी मदद मिलती है।

नींबू कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं जैसे मोटापा, पथरी, मुंहासे और अपच आदि का इलाज करने में सक्षम है। नींबू में मौजूद विटामिन सी इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। वजन कम करने के लिए नींबू बेहद ही कारगर है। ऐसे में जो लोग वजन कम करने का प्रयास कर रहे हैं, वह अपनी डाइट में नींबू और गुड़ से बनीं डिटॉक्स ड्रिंक को शामिल कर सकते हैं।

इस तरह बनाएं: नींबू और गुड़ से ड्रिंक बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी को गर्म कर लें, फिर इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं। फिर इसमें गुड़ का एक छोटा-सा टुकड़ा डाल लें। अब इसे अच्छी तरह से मिलाएं। जब गुड़ अच्छी तरह से पानी में घुल जाए तो इसका मतलब है कि यह ड्रिंक पीने के लिए तैयार है। फिर आप इस ड्रिंक में पुदीने के पत्ते भी डाल सकते हैं।

नियमित तौर पर नींबू और गुड़ से बनीं इस ड्रिंक का सेवन करने से मोटापे को कम करने में मदद मिल सकती है। रोजाना सुबह खाली पेट इस हेल्दी ड्रिंक का सेवन करना चाहिए।

The post Weight Loss Tips: वजन घटाने में कारगर है ये एक ड्रिंक, सुबह खाली पेट करें सेवन appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/3jT4qbD

Comments

Popular posts from this blog

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2

Gandhi Jayanti 2019: सूट-बूट वाले बापू सिर्फ धोती क्यों पहनने लगे? गांधी के जीवन में टर्निंग पॉइंट बनी थी चंपारण की ये घटना

Gandhi Jayanti 2019: जब गांधी जी दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीति आंदोलन चलाने के बाद भारत के चंपारण के मोतिहारी में किसानों से मिलने पहुंचे। उस समय उन्होंने शर्ट धोती घड़ी सफेद गमछा, चमड़े के जूते टोपी इत्यादि पहना हुआ था। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/2mM9TXt