Skip to main content

जैक डोर्से ने 16 साल बाद छोड़ा ट्विटर CEO का पद, पराग अग्रवाल को कमान, 2011 में कंपनी से जुड़े, 6 साल के अर्से में बन गए सीटीओ

जैक डोर्से ने ट्विटर के सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया है। कुछ देर पहले उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए इसकी जानकारी दी। 16 साल पर सीईओ के पद से इस्तीफा देने वाले जैक डोर्से के उत्तराधिकारी का भी चयन हो चुका है। पराग अग्रवाल ट्विटर के अगले सीईओ होंगे जो अभी तक कंपनी के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर रहे हैं।

डोर्से ने कर्मचारियों को लिखे पत्र में कहा है कि कंपनी में को-फाउंडर और सीईओ तक की भूमिका निभाने के बाद करीब 16 सालों के बाद मैंने फैसला किया है कि आखिरकार मेरे लिए जाने का वक्त आ गया है। डोर्से के इस्तीफा देने के बाद कंपनी ने ऐलान किया है कि कंपनी के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर पराग अग्रवाल अगले सीईओ होंगे।

45 वर्षीय पराग अग्रवाल साल 2011 में ट्विटर से जुड़े थे और 6 सालों बाद साल 2017 में उनको मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी बनाया गया था। इसके बाद कंपनी के बोर्ड ने पराग अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए जैक डोर्से की जगह नया सीईओ नियुक्त किया है। ट्विटर के साथ जुड़ने से पहले पराग अग्रवाल माइक्रोसॉफ्ट, याहू और एटीएंडटी जैसी दिग्गज अमेरिकी कंपनियों के साथ काम कर चुके हैं। आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में बी टेक की पढ़ाई करने के बाद पराग अग्रवाल ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी पूरी की है।

नए सीईओ की नियुक्ति के अलावा कंपनी ने 2016 से बोर्ड के सदस्य ब्रेट टेलर को तत्काल प्रभाव से बोर्ड का स्वतंत्र अध्यक्ष बनाने का ऐलान भी किया है।

The post जैक डोर्से ने 16 साल बाद छोड़ा ट्विटर CEO का पद, पराग अग्रवाल को कमान, 2011 में कंपनी से जुड़े, 6 साल के अर्से में बन गए सीटीओ appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3dgm9X7

Comments

Popular posts from this blog

Redmi भारत में ला रही है अपनी पहली टीवी, 17 मार्च को होगी लॉन्च

Redmi भारत में अपनी पहली टीवी लॉन्च करने जा रही है, जिसको लेकर कंपनी ने ट्विवटर पर एक ट्वीट करके जानकारी दी है। शाओमी अभी तक भारतीय बाजार में एमआई के टीवी लॉन्च करती रही है। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3kTD1WB

Airtel 398 vs Vi 399 Plan: बेनिफिट्स में है बड़ा अंतर, कीमत में है सिर्फ 1 रुपये का फर्क, जानें कौन सा प्लान है बेस्ट

Airtel Prepaid Plan vs Vi Prepaid Plan: हम आज आपको इस बात की जानकारी देंगे कि Airtel 398 Plan और Vi 399 Plan के बीच कीमत के अलावा बेनिफिट्स में क्या-क्या अंतर है। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/39NTnw8

बवासीर और फिस्टुला में अंतर कैसे करें? आचार्य बालकृष्ण से जानिए पाइल्स के रामबाण इलाज

बवासीर में ज्यादा खून बहने से शरीर में खून की कमी हो सकती है। व्यक्ति कमजोर महसूस करने लगता है। लंबे समय तक इस बीमारी के बने रहने और इलाज के अभाव में यह कोलोरेक्टल कैंसर का कारण भी बन सकता है। इसलिए लक्षण दिखते ही बवासीर का इलाज कराएं। आइए आचार्य बालकृष्ण से घरेलू उपचार के साथ बवासीर और फिस्टुला में अंतर समझते हैं। आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक पाइल्स को आयुर्वेद में ‘अर्श’ कहा गया है। यह तीन दोषों – वात, पित्त और कफ के दूषित होने के कारण होता है। इसलिए इसे त्रिदोषज रोग भी कहा जाता है। जिन बवासीर में वात या कफ प्रधान होता है, वे सूखे होते हैं। इसलिए मांसल कोशिकाओं से कोई स्राव नहीं होता है। अर्श जिसमें रक्त या पित्त या रक्त पित्त प्रधान होता है, वे आर्द्र अर्श होते हैं। इसमें खून बह रहा है। सूखे हुए अर्श में दर्द अधिक होता है। बवासीर होने के कारण (Piles or Hemorrhoids Causes) आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक कब्ज भी बवासीर का एक प्रमुख कारण है। कब्ज में मल सूखा और सख्त होता है, जिसके कारण व्यक्ति को मल त्याग करने में कठिनाई होती है। बहुत देर तक स्थिर बैठना पड़ता है। इस कारण वहां की रक्त वाहि...