Skip to main content

भारतीय सड़कों पर जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बस, ये हैं टॉप 5 जो सिंगल चार्ज में देती हैं 250km की रेंज, जानें-कैसा है इंटीरियर

पेट्रोल-डीलज की बढ़ती कीमत और पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की वजह से देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने बड़े शहरों में इलेक्ट्रिक बस चलाना शुरू किया है। ये बस प्रदूषण पर तो नियंत्रण करती है साथ में यात्रियों को आरामदायक सफर भी मुहैया कराती हैं। अगर आपने अभी तक इन इलेक्ट्रिक बसों में यात्रा नहीं की है। तो निराश होने की जरूर नहीं है क्योंकि हम आपको इनसे जुड़ी सभी जानकारी शेयर कर रहे है। जिससे आप इलेक्ट्रिक बसों की सभी खूबियां जान सकेंगे।

टाटा स्टारबस अर्बन – टाटा मोटर्स अपने हैवी व्हीकल्स के लिए हमेशा पॉपुलर रही है। हैवी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड को देखते हुए टाटा मोटर्स ने स्टारबस अर्बन के नाम से अपनी इलेक्ट्रिक बस मार्केट में लॉन्च की थी। जिसमें कंपनी ने काफी एडवांस टेक्नोलॉजी यूज की है। टाटा की इस बस में 186kw की लीथियम आयन बैटरी पैक दिया है जो मिनिमम 145kw की पावर और मैक्सिमम 245kw की पावर जनरेट करती है। वहीं टाटा स्टारबस अर्बन सिंगल चार्ज में 150 किमी की रेंज देती है और इसकी टॉप स्पीड 75 किमी प्रति घंटा है।

अशोक लीलैंड सर्किट S – हिंदुजा ग्रुप की कॉमर्शियल व्हीकल कंपनी अशोक लीलैंड ने भी सर्किट इलेक्ट्रिक बस के नाम से लॉन्च की हुई है। जिसमें कंपनी ने छोटी बैटरी दी है जो सिंगल चार्ज में 50 किमी की रेंज देती है। वहीं इस बस में बैटरी स्वैपिंग करने की फास्ट टेक्नोलॉजी दी गई है। जिसे आप शहर के किसी भी सन मोबाइल बैटरी स्टेशन पर 2 मिनट में बदल सकते हैं। इसके साथ ही सर्किट S इलेक्ट्रिक बस में 30 पैसेंजर आसानी से बैठ सकते हैं।

ओलेक्ट्रा C9 – ओलेक्ट्रा इलेक्ट्रिक बस सिंगल चार्ज में 250-300 किमी तक की शानदार रेंज देती है। कंपनी के पास इंडिया में इलेक्ट्रिक बसों के निर्माण का बड़ा अनुबंध भी है। जिसके चलते कंपनी तेजी से काम कर रही है। वहीं ओलेक्ट्रा C9 दो 180 kW L-ion इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा संचालित है जो 3000 Nm का टॉर्क और 480 bhp तक जनरेट कर सकता है। इसमें मिलने वाली फास्ट चार्जिंग से बैटरी को 2-3 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसमें एक बार में 45-49 पैसेंजर बैठ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: New Baleno और Jimny SUV के लिए करना होगा इंतजार, 2022 में मारुति की ये 5 कार होगी लॉन्च, जानिए कौन-कौन सी है इसमें शामिल

JBM इको-लाइफ इलेक्ट्रिक बस – ये बस इंडिया की पहली 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक बस है। जिसमें कंपनी ने लीथियम आयन बैटरी पैक दिया है। वहीं ये बस सिंगल चार्ज में 250 किमी की रेंज देती है और ये बैटरी फास्ट चार्जिंग से 2 से 3 घंटे में फुल चार्ज की जा सकती है। इसके अलावा बस में CCTV कैमरे, स्टॉप रिक्वेस्ट बटन, इमरजेंसी के लिए पैनिक बटन जैसे फीचर मिलते हैं।

ओलेक्ट्रा eBuzz K6 LuXe – ओलेक्ट्रा की ये दूसरी इलेक्ट्रिक मिनीबस है। जिसे कंपनी ने 2018 में लॉन्च किया था। इस बस में कंपनी ने 180kwh की मोटर दी है। जो 1800Nm का टॉर्क जनरेट करती है। सिंगल चार्ज में ये बस 200 किमी की रेंज देती है और इसकी टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा है। वहीं इस बस की बैटरी को फास्ट चार्जर से 3 से 4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।

The post भारतीय सड़कों पर जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बस, ये हैं टॉप 5 जो सिंगल चार्ज में देती हैं 250km की रेंज, जानें-कैसा है इंटीरियर appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3ln2skO

Comments

Popular posts from this blog

Redmi भारत में ला रही है अपनी पहली टीवी, 17 मार्च को होगी लॉन्च

Redmi भारत में अपनी पहली टीवी लॉन्च करने जा रही है, जिसको लेकर कंपनी ने ट्विवटर पर एक ट्वीट करके जानकारी दी है। शाओमी अभी तक भारतीय बाजार में एमआई के टीवी लॉन्च करती रही है। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3kTD1WB

Airtel 398 vs Vi 399 Plan: बेनिफिट्स में है बड़ा अंतर, कीमत में है सिर्फ 1 रुपये का फर्क, जानें कौन सा प्लान है बेस्ट

Airtel Prepaid Plan vs Vi Prepaid Plan: हम आज आपको इस बात की जानकारी देंगे कि Airtel 398 Plan और Vi 399 Plan के बीच कीमत के अलावा बेनिफिट्स में क्या-क्या अंतर है। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/39NTnw8

बवासीर और फिस्टुला में अंतर कैसे करें? आचार्य बालकृष्ण से जानिए पाइल्स के रामबाण इलाज

बवासीर में ज्यादा खून बहने से शरीर में खून की कमी हो सकती है। व्यक्ति कमजोर महसूस करने लगता है। लंबे समय तक इस बीमारी के बने रहने और इलाज के अभाव में यह कोलोरेक्टल कैंसर का कारण भी बन सकता है। इसलिए लक्षण दिखते ही बवासीर का इलाज कराएं। आइए आचार्य बालकृष्ण से घरेलू उपचार के साथ बवासीर और फिस्टुला में अंतर समझते हैं। आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक पाइल्स को आयुर्वेद में ‘अर्श’ कहा गया है। यह तीन दोषों – वात, पित्त और कफ के दूषित होने के कारण होता है। इसलिए इसे त्रिदोषज रोग भी कहा जाता है। जिन बवासीर में वात या कफ प्रधान होता है, वे सूखे होते हैं। इसलिए मांसल कोशिकाओं से कोई स्राव नहीं होता है। अर्श जिसमें रक्त या पित्त या रक्त पित्त प्रधान होता है, वे आर्द्र अर्श होते हैं। इसमें खून बह रहा है। सूखे हुए अर्श में दर्द अधिक होता है। बवासीर होने के कारण (Piles or Hemorrhoids Causes) आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक कब्ज भी बवासीर का एक प्रमुख कारण है। कब्ज में मल सूखा और सख्त होता है, जिसके कारण व्यक्ति को मल त्याग करने में कठिनाई होती है। बहुत देर तक स्थिर बैठना पड़ता है। इस कारण वहां की रक्त वाहि...