Skip to main content

पीरियड्स के दर्द से छुटकारा दिला सकते हैं ये 5 आयुर्वेदिक नुस्खे, जानिये

पीरियड्स यानी माहवारी का समय महिलाओं के लिए किसी रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं होता। क्योंकि इस दौरान महिलाओं को पेट और कमर में दर्द, बदन दर्द, सूजन, चिड़चिड़ापन, ऐंठन और मितली जैसी समस्याएं होती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पीरियड्स के दौरान ऐंठन के लक्षण हर महिला में भिन्न हो सकते हैं। कुछ महिलाओं को सिर दर्द तो कुछ को दस्त जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के लिए अक्सर महिलाएं दवाइयों का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स की मानें तो घरेलू नुस्खों के जरिए भी मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा भावसर ने हाल ही में माहवारी के दौरान होने वाले दर्द से छुटकारा पाने के लिए कुछ टिप्स बताए हैं।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “केवल दवाइयां ही आपकी दोस्त नहीं होती बल्कि ये 5 प्रभावी आयुर्वेदिक नुस्खे भी आपको दर्द में राहत दिला सकते हैं।”

चाय: पीरियड्स के दौरान गर्मागर्म चाय का सेवन करने से ऐंठन में राहत मिलती है। ऐसे में जिन महिलाओं को माहवारी में दर्द और सूजन की समस्या होती है, वह चाय पी सकती हैं।

सिंकाई: माहवारी के दौरान दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप गर्म पानी की बोतल से भी सिंकाई कर सकती हैं। पीरियड्स के दौरान पेट के निचले हिस्से पर सिंकाई करने से गर्भाशय में सिकुड़ती मांसपेशियों को आराम मिलता है।

सूरज की किरणें: सूरज की रोशनी विटामिन डी का सबसे बड़ा स्रोत है। विटामिन डी पीरियड्स के दौरान ऐंठन पैदा करने वाले प्रोस्टाग्लैंडीन के उत्पादन को कम करता है।

पानी पीना: पीरियड्स के दौरान महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करना चाहिए, इसलिए शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद ही जरूरी है। डॉक्टर दीक्षा भावसर बताती हैं कि कैमोमाइल टी या फिर अदरक और अजवाइन की चाय पीन से माहवारी के दौरान होने वाले दर्द से छुटकारा मिल सकता है।

योगासन: एक्सपर्ट्स महिलाओं को नियमित तौर पर योग आदि करने की सलाह देते हैं। इससे पीरियड्स के दौरान आपको दर्द नहीं होता।

इन टिप्स को अपनाकर आपको पीरिड्स में होने वाले दर्द से राहत मिल सकती है।

The post पीरियड्स के दर्द से छुटकारा दिला सकते हैं ये 5 आयुर्वेदिक नुस्खे, जानिये appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/3rgolWv

Comments

Popular posts from this blog

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2

Gandhi Jayanti 2019: सूट-बूट वाले बापू सिर्फ धोती क्यों पहनने लगे? गांधी के जीवन में टर्निंग पॉइंट बनी थी चंपारण की ये घटना

Gandhi Jayanti 2019: जब गांधी जी दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीति आंदोलन चलाने के बाद भारत के चंपारण के मोतिहारी में किसानों से मिलने पहुंचे। उस समय उन्होंने शर्ट धोती घड़ी सफेद गमछा, चमड़े के जूते टोपी इत्यादि पहना हुआ था। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/2mM9TXt