Skip to main content

टेस्टिंग के बीच Maruti Suzuki Brezza का फोटो लीक: अगले साल SUV की लॉन्चिंग तय, जानें- गाड़ी में क्या कुछ हो सकता है खास?

Maruti Suzuki एक बार फिर अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा का अपडेट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस एसयूवी की मार्केट में काफी अच्छी डिमांड है। जिसके बाद कंपनी ने 2022 में इस कॉम्पैक्ट एसयूवी का अपडेट वर्जन लॉन्च करने का प्लान बनाया है। लेकिन इससे पहले ही विटारा ब्रेजा की टेस्टिंग के दौरान ली गई फोटो इंटरनेट पर लीक हो गई है। जिससे आंदाजा लगाया जा सकता है कि, मारुति सुजुकी 2022 में विटारा ब्रेजा के जरिए एसयूवी सेगमेंट में बड़ा धमाका कर सकती है। ऐसे में जानते हैं कि, 2022 में लॉन्च होने वाली मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा में आपको क्या कुछ खास मिल सकता है।

मारुति सुजुकी Brezza पहले भी हो चुकी है अपडेट – मारुति सुजुकी ने ब्रेजा एसयूवी को साल 2016 में लॉन्च किया था और कंपनी ने इसका अपडेट वर्जन 2020 में पेश किया था। प्राइस सेगमेंट में ब्रेजा का मुकाबला टाटा नेक्सॉन जैसी एसयूवी से है। ऐसे में फीचर्स की वजह से पिछड़ने से बचने के लिए मारुति सुजुकी एक बार फिर 2022 में विटारा ब्रेजा को अपडेट करके लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

Brezza में मिल सकता है सनरूफ फीचर – वर्तमान में ज्यादातर ऑटोमोबाल कंपनी अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी में सनरूफ फीचर्स दे रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, 2022 विटारा ब्रेजा में सनरूफ फीचर मिल सकता है। इसके साथ ही इस एसयूवी में कई ऐसे भी फीचर्स मिलने की उम्मीद है जो पहले कभी मारुति की कारों में नहीं दिखाई दिए।

तस्वीरों से क्या पता चला? – नए ब्रेजा में कई बदलाव किए गए हैं। इसमें रिफाइन फ्रंट फेशियल नए फेंडर और बोनट है। कार के हेडलैम्प्स और ग्रिल को मिलाकर सिंगल यूनिट के रूप में दिया गया है। फ्रंट बंपर काले रंग में इंटीग्रेटेड है। कार के पिछले हिस्से में रैपअराउंड टेल-लैंप्स को टेलगेट तक बढ़ा दिया गया है, टेलगेट भी बदला हुआ है।

यह भी पढ़ें: Mahindra की इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV300 का बदला जाएगा नाम? जानें- कब हो सकती है लॉन्च और बाकी डिटेल्स

कार की नंबर प्लेट को लैम्प्स के नीचे रखा गया है। वहीं, रियर बंपर भी नया दिया गया है। इसमें फॉल्स स्किड प्लेट पर सिल्वर एक्सेंट के साथ ब्लैक इंसर्ट दिखेगा। कार में सनसूफ भी है। वहीं, इंटीरियर की बात करें तो इसमें एक फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन यूनिट होगी, एक नया इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा।

ऐसा हो सकता है 2022 विटारा ब्रेजा का इंजन – मारुति सुजुकी नेक्स्ट जनरेशन ब्रेजा में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दे सकती है। जो 103bhp की पावर और 138Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करेगा। वहीं नई ब्रेजा का मुकाबला मार्केट में हुंडई वेन्यू, किआ सोनेट, टाटा नेक्सॉन, निसान मैग्नाइट और रेनॉल्ट किगर जैसी कारों से होगा।

The post टेस्टिंग के बीच Maruti Suzuki Brezza का फोटो लीक: अगले साल SUV की लॉन्चिंग तय, जानें- गाड़ी में क्या कुछ हो सकता है खास? appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3xx7akO

Comments

Popular posts from this blog

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2

Gandhi Jayanti 2019: सूट-बूट वाले बापू सिर्फ धोती क्यों पहनने लगे? गांधी के जीवन में टर्निंग पॉइंट बनी थी चंपारण की ये घटना

Gandhi Jayanti 2019: जब गांधी जी दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीति आंदोलन चलाने के बाद भारत के चंपारण के मोतिहारी में किसानों से मिलने पहुंचे। उस समय उन्होंने शर्ट धोती घड़ी सफेद गमछा, चमड़े के जूते टोपी इत्यादि पहना हुआ था। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/2mM9TXt