Skip to main content

Samsung Galaxy A13 के स्पेसिफिकेशन लीक हुए, जानिए कब होगी लॉन्चिंग और कैसे होंगे फीचर्स

सैमसंग Galaxy A13 स्मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले इससे जुड़ी कई डिटेल्स इंटरनेट पर लीक हो गई हैं। जिनमें दावा किया जा रहा है कि, Samsung Galaxy A13 स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और प्लास्टिक बिल्ड के साथ आएगा। वहीं सैमसंग की ओर से इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि, सैमसंग ने Galaxy A13 का प्रोडक्शन नोएडा में शुरू कर दिया है। आइए जानते है इस स्मार्टफोन से जुडी सभी डिटेल्स के बारे में…

सैमसंग Galaxy A13 मिल सकती है 5G कनेक्टिविटी – 91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार सैमसंग के गैलेक्सी A13 स्मार्टफोन में 5जी कनेक्टिविटी मिल सकती है। इसके साथ ही इसमें ग्लॉसी फिनिश के साथ प्लास्टिक रियर पैनल भी दिया जा सकता है।

सैमसंग Galaxy A13 के स्पेसिफिकेशन – सैमसंग के इस स्मार्टफोन में वर्टिकल अलाइंड क्वाड रियर कैमरा सेटअप, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद हो सकता है। वहीं स्मार्टफोन में ऑडियो के लिए 3.5mm हेडफोन जैक मिलने की संभावना है। इसके अलावा, गैलेक्सी A13 में लाउडस्पीकल ग्रिल बॉटम में दी जाएंगी।

वहीं सैमसंग गैलेक्सी ए13 4जी फोन मॉडल नंबर SM-A135F के साथ आ सकता है, जबकि इसके 5G वेरिएंट का मॉडल नंबर SM-A136B होने की संभावना है। सैमसंग गैलेक्सी ए13 5जी को लेकर यह भी अटकलें है कि यह कंपनी का सबसे सस्ता 5जी फोन होने वाला है। इसको लेकर यह भी खबरे हैं कि इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: Motorola ले आया ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला Moto G31: जानें- फीचर्स, खासियत और दाम

दूसरी ओर अभी इस स्मार्टफोन की बैटरी और चार्जर के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही स्मार्टफोन में कंपनी कितनी रैम और स्टोरेज देगी इसकी भी जानकारी सामने नहीं आई है।

The post Samsung Galaxy A13 के स्पेसिफिकेशन लीक हुए, जानिए कब होगी लॉन्चिंग और कैसे होंगे फीचर्स appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3xBHLGw

Comments

Popular posts from this blog

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2

Gandhi Jayanti 2019: सूट-बूट वाले बापू सिर्फ धोती क्यों पहनने लगे? गांधी के जीवन में टर्निंग पॉइंट बनी थी चंपारण की ये घटना

Gandhi Jayanti 2019: जब गांधी जी दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीति आंदोलन चलाने के बाद भारत के चंपारण के मोतिहारी में किसानों से मिलने पहुंचे। उस समय उन्होंने शर्ट धोती घड़ी सफेद गमछा, चमड़े के जूते टोपी इत्यादि पहना हुआ था। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/2mM9TXt