Skip to main content

जिम में जमकर पसीना बहाती नजर आईं शिल्पा शेट्टी, Video देख फैन्स के उड़े होश

बॉलीवुड की डीवा एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी 46 साल की उम्र में भी बेहद ही खूबसूरत और फिट हैं। 8 जून 1975 को बेंगलुरु में जन्मीं शिल्पा शेट्टी इस उम्र में भी अपनी फिटनेस से फिल्म इंडस्ट्री की नई एक्ट्रेसिस को भी टक्कर देती हैं। शिल्पा शेट्टी की फिटनेस का राज कुछ और नहीं बल्कि योग है। योग के अलावा वह जिम में भी जमकर पसीना बहाती नजर आ जाती हैं। शिल्पा की फिटनेस देख युवा भी उनसे प्ररेणा लेते हैं। 46 साल की ये अदाकारा योग प्रेमी तो हैं ही लेकिन ऐसा लगता है की ये सभी तरह की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के लिए भी बनी हैं।

हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह जिम में कड़ी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करती नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी ‘डेड कर्ल प्रेस’ करती नजर आ रही हैं। इस एक्सरसाइज से ना सिर्फ शरीर का निचला हिस्सा मजबूत होता है, बल्कि हाथों की हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस शिल्पा ने कहा कि इस कार्डियो को HIIT drill की तरह भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है। आपको बस एक मिनट के चार राउंड करने हैं। आप बीच में केवल 30 सेकंड का ब्रेक ले सकते हैं ।

वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने बताया कि डेड कर्ल एक्सरसाइज बाइसेप्स मसल, हैमस्ट्रिंग, क्वाड्स, ट्राइसेप्स, एब्स, बैक, शोल्डर और फोरआर्म्स को मजबूत करने के लिए सबसे अच्छा वर्कआउट है। साथ ही यह एक्सरसाइज कैलोरी घटाने की क्षमता को बढ़ाता है। इस वर्कआउट से फैट तो कम होता ही है साथ ही ये एब्स को टोन करता है और शरीर को आकर्षक बनाता है।

एक्ट्रेस युवाओं को सिंपल वर्कआउट करने की सलाह देती हैं। शिल्पा का मानना है “वर्कआउट जितना साधारण रहेगा उतना ही कारगर होगा।” वो कहती हैं कि चाहे जिंदगी का कोई फैसला हो या फिर वर्कआउट, आपको अपने फैसले खुद लेने चाहिए। किसी दूसरे इंसान के लिए जो चीज आसान और सिंपल है वो आपके लिए बहुत प्रभावी और जरूरी हो सकती है।

The post जिम में जमकर पसीना बहाती नजर आईं शिल्पा शेट्टी, Video देख फैन्स के उड़े होश appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/3xPW36N

Comments

Popular posts from this blog

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2

Gandhi Jayanti 2019: सूट-बूट वाले बापू सिर्फ धोती क्यों पहनने लगे? गांधी के जीवन में टर्निंग पॉइंट बनी थी चंपारण की ये घटना

Gandhi Jayanti 2019: जब गांधी जी दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीति आंदोलन चलाने के बाद भारत के चंपारण के मोतिहारी में किसानों से मिलने पहुंचे। उस समय उन्होंने शर्ट धोती घड़ी सफेद गमछा, चमड़े के जूते टोपी इत्यादि पहना हुआ था। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/2mM9TXt