Skip to main content

लंदन के 4 शेफ की मदद से रणवीर सिंह ने बनाई कपिल देव जैसी बॉडी, ऐसे डाइट प्लान से अभिनेता ने घटाई थी चर्बी

1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप की थीम पर बनी फिल्म 83 को दर्शकों का खासा प्यार मिला है। क्रिटिक्स ने रणवीर सिंह समेत पूरी स्टारकॉस्ट के अभिनय की सराहना की है। टीम इंडिया को पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कपिल देव ने खुद स्वीकार किया है कि रणवीर ने उनके किरदार को जी दिया है। रणवीर ने भी कपिल देव के किरदार में पूरी तरह से फिट बैठने के लिए खासकर अपने शरीर को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

जिम में घंटों पसीना बहाने और ट्रेनिंग के अलावा रणवीर ने 1983 वर्ल्ड कप के दौरान कपिल देव जैसी बॉडी पाने के लिए स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो की थी। रणवीर के कपिल देव जैसी बॉडी बनाने में उनके नूट्रिशनिस्ट अनमोल सिंघल के अलावा लंदन के 4 शेफ का भी खास हाथ रहा। अनमोल ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, ‘रणवीर की डाइट पर लंदन के 4 शेफ भी नजर रखते थे। वे यह देखते थे कि अभिनेता क्या खाते हैं।’

अनमोल ने कहा था, ‘तीन बिग मील के बजाय, रणवीर के भोजन को कई छोटे-छोटे मील में बांटा गया था। जो उन्होंने नियमित अंतराल पर दिया जाता था। वह हेल्दी नाश्ता करते थे। उनके शाम के नाश्ते में आमतौर पर नट्स और फल शामिल होते थे। उन्होंने अपने डिनर में कार्ब्स (ऐसी चीजें जो फैट बढ़ाती हैं) बहुत कम रखे।’

रणवीर को भारतीय भोजन बहुत ज्यादा पसंद है। हालांकि, इस डाइट का यह मतलब नहीं था उन्होंने भारतीय खाना छोड़ दिया था। उनके आहार में हर चीज का मिश्रण होता था। अनमोल के मुताबिक, ‘रणवीर को भारतीय व्यंजन पसंद हैं। इसलिए, हमने प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए उनके भोजन में अधिक से अधिक विविधता लाने की कोशिश की। रणवीर को प्रोटीन से भरपूर आहार पर रखा गया।’

अनमोल ने बताया था कि जहां रणवीर घर के बने व्यंजनों को पसंद करते हैं, वहीं वह अपनी डाइट में उच्च प्रोटीन युक्त सुपरफूड का एक हिस्सा भी शामिल करते हैं। उनके पसंदीदा भोजन में अंडे, बेकन और जैलपीनो भी शामिल थे।

अनमोल ने बताया, ‘रणवीर सिंह की डाइट में जैलपीनो और कुरकुरा बेकन आमलेट जिसमें जिसमें रोल्ड ओट्स, अंडे, मिश्रित मेवे और फ्रेश बेरीज सबसे ऊपर है। कॉम्प्लेक्स कार्ब्स उनकी ऊर्जा बढ़ाते हैं, जबकि प्रोटीन उस फैट को घटाने और मांसपेशियों को बढ़ाने में मदद करते हैं।’

इससे कोई इंकार नहीं कर सकता कि रणवीर सिंह को मीठा भी बहुत पसंद है। शायद यही वजह थी कि नूट्रिशनिस्ट ने रणवीर के लिए चॉकलेट स्प्रेड का एक हेल्दी वैरिएंट तैयार किया था। इसे 90 प्रतिशत डार्क चॉकलेट चिप्स से तैयार किया गया था।

The post लंदन के 4 शेफ की मदद से रणवीर सिंह ने बनाई कपिल देव जैसी बॉडी, ऐसे डाइट प्लान से अभिनेता ने घटाई थी चर्बी appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/3EDDGUi

Comments

Popular posts from this blog

Redmi भारत में ला रही है अपनी पहली टीवी, 17 मार्च को होगी लॉन्च

Redmi भारत में अपनी पहली टीवी लॉन्च करने जा रही है, जिसको लेकर कंपनी ने ट्विवटर पर एक ट्वीट करके जानकारी दी है। शाओमी अभी तक भारतीय बाजार में एमआई के टीवी लॉन्च करती रही है। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3kTD1WB

दुनिया मेरे आगे: आंकड़ों में जिंदगी

जिंदगी जब आंकड़ा हो जाती है तो उसे प्रतिशत में शीर्षक दे देना कितना दिलासा भरा लगता है। लेकिन भूख तो भूख है, मौत तो मौत है। उसे आंकड़ों और प्रतिशत में कब तक बांधेंगे! from Jansattaदुनिया मेरे आगे – Jansatta https://ift.tt/2GDoY7e

Kidney Failure: आपकी इन गलतियों की वजह से फेल हो सकती है किडनी, जानिए कैसे गुर्दा फेल होने से बचाएं

किडनी फेल होने का खतरा: हमारे शरीर में मौजूद दोनों किडनी का महत्व बहुत ज्यादा होता है, इसलिए इनकी देखभाल करना बेहद जरूरी है, अगर यह उम्र के किसी भी पड़ाव पर खराब हो जाए तो यह जानलेवा हो जाती है। आमतौर पर मधुमेह, हृदय रोग और उच्च रक्तचाप के कारण हमारी किडनी को बहुत नुकसान होता है। हमारे गुर्दे के स्वास्थ्य के लिए रक्त और मूत्र परीक्षण किया जाता है, जिसकी सहायता से एल्ब्यूमिन नामक प्रोटीन का पता लगाया जाता है, जो स्वस्थ गुर्दे में मौजूद नहीं होता है। किडनी का काम हमारे शरीर के तरल पदार्थों को फिल्टर करना है। किडनी शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग: अगर आप किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि शरीर में पानी की सही मात्रा बनी रहे। इससे किडनी की बीमारियों का खतरा कम होता है। आइए आज जानते हैं कि किडनी खराब होने से कैसे बचा जा सकता है। किडनी खराब होने से बचने के उपाय खुद को स्वस्थ रखें और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाएं। रक्तचाप को बनाए रखें क्योंकि यह किडनी के स्वास्थ्य की दिशा में पहला कदम है। शुगर लेवल को कंट्रोल में रखें क्योंकि डायबिटीज के मरीजों को इसका खतरा ज्यादा...