Skip to main content

नए साल में 5G नेटवर्क: सबसे पहले यहां-यहां मिलेगी सुविधा, जानें कौन सी कंपनियां देंगी सेवा

दूरसंचार स्वदेशी प्राइवेट कंपनी 5जी परीक्षण (टेस्टबेड) परियोजना अंतिम चरण में पहुंच गयी है और इसके 31 दिसंबर, 2021 तक पूरी होने की उम्मीद है। एक आधिकारिक बताया कि एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया समेत दूरसंचार परिचालकों ने गुरुग्राम, बेंगलुरु, कोलकाता, मुंबई, चंडीगढ़, दिल्ली, जामनगर, अहमदाबाद, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ, पुणे और गांधीनगर में 5जी परीक्षण स्थल स्थापित किये हैं। साथ में कंपनियां इन महानगरों और बड़े शहरों में अगले साल सबसे पहले 5जी सेवाएं शुरू करने की योजना बना रही हैं।

दूरसंचार में FDI से हुआ फायदा- वहीं दूरसंचार विभाग ने 2021 की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भारत नेट से लेकर वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में मोबाइल टावरों की स्थापना के साथ-साथ दूरसंचार क्षेत्र में वित्तीय दबाव दूर करने को लेकर सितंबर में विभिन्न सुधारों की घोषणा महत्वपूर्ण कदम रहे हैं। जिसमें FDI के जरिए 2014 से 2021 के बीच 1,55,353 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। जो 2002 से 2014 के बीच 62,386 करोड़ रुपये था।

5G टेक्नोलॉजी की टेस्टिंग में इन्होंने की मदद – आठ कार्यान्वयन एजेंसियां हैं आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) बंबई, आईआईटी-दिल्ली, आईआईटी-हैदराबाद, आईआईटी-मद्रास, आईआईटी-कानपुर, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इंस(आईआईएससी) बेंगलूर, सोसायटी फॉर एप्लॉयड माइक्रोवेव इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एंड रिसर्च (एसएएमईईआर) और सेंटर फॉर एक्सिलेंस इन वायरलेस टेक्नोलॉजी (सीईडब्ल्यूआईटी) जो 36 महीने से काम कर रही हैं। इसमें करीब 224 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना के 31 दिसंबर, 2021 तक पूरा होने की उम्मीद है। इससे देश में 5जी उपयोगकर्ता उपकरण और नेटवर्क उपकरण के परीक्षण का रास्ता साफ होगा।

एयरटेल और TCS ने 5जी टेक्नोलॉजी के लिए किया करार – दूरसंचार परिचालक भारती एयरटेल और प्रमुख आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने रोबोटिक्स का इस्तेमाल करके 5जी आधारित रिमोट वर्किंग तकनीक बनाने के लिए साझेदारी की है। दोनों कंपनियां फिलहाल हरियाणा के मानेसर में एयरटेल की 5जी लैब में परीक्षण कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ‘भारतीय कंपनियां 5जी के लिए देश में विकसित तकनीक को अपनाने पर विचार कर रही हैं। एयरटेल और टीसीएस ने 5जी का इस्तेमाल करके रिमोट रोबोटिक संचालन के लिए हाथ मिलाया है।

यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी भारत में जल्द से जल्द लॉन्च करना चाहते हैं 5G, देश के बाहर भी बढ़ा रहे हैं अपना कारोबार

उन्होंने एयरटेल की 5जी लैब में सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।’’ साथ ही ये समाधान खनन, तेल और गैस क्षेत्रों जैसे जोखिम की आशंका वाले वातावरण में रिमोट रोबोटिक संचालन को सक्षम करेंगे। एक बार 5जी का वाणिज्यिक परिचालन शुरू होने के बाद दोनों कंपनियों की दिलचस्पी इन समाधानों को औद्योगिक खंड में लाने की है। इस बारे में संपर्क करने पर टीसीएस ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, और भारती एयरटेल को भेजे गए एक ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला। एयरटेल और टीसीएस ने जून में भारत में 5जी नेटवर्क समाधान लागू करने के लिए एक रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया था। टाटा समूह ने ओ-आरएएन (ओपन रेडियो एक्सेस नेटवर्क) आधारित रेडियो और कोर एलिमेंट विकसित किया है, जबकि एयरटेल भारत में 5जी को लागू करने के तहत इस स्वदेशी समाधान का इस्तेमाल करेगी।

The post नए साल में 5G नेटवर्क: सबसे पहले यहां-यहां मिलेगी सुविधा, जानें कौन सी कंपनियां देंगी सेवा appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3zdaX7K

Comments

Popular posts from this blog

Redmi भारत में ला रही है अपनी पहली टीवी, 17 मार्च को होगी लॉन्च

Redmi भारत में अपनी पहली टीवी लॉन्च करने जा रही है, जिसको लेकर कंपनी ने ट्विवटर पर एक ट्वीट करके जानकारी दी है। शाओमी अभी तक भारतीय बाजार में एमआई के टीवी लॉन्च करती रही है। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3kTD1WB

Airtel 398 vs Vi 399 Plan: बेनिफिट्स में है बड़ा अंतर, कीमत में है सिर्फ 1 रुपये का फर्क, जानें कौन सा प्लान है बेस्ट

Airtel Prepaid Plan vs Vi Prepaid Plan: हम आज आपको इस बात की जानकारी देंगे कि Airtel 398 Plan और Vi 399 Plan के बीच कीमत के अलावा बेनिफिट्स में क्या-क्या अंतर है। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/39NTnw8

बवासीर और फिस्टुला में अंतर कैसे करें? आचार्य बालकृष्ण से जानिए पाइल्स के रामबाण इलाज

बवासीर में ज्यादा खून बहने से शरीर में खून की कमी हो सकती है। व्यक्ति कमजोर महसूस करने लगता है। लंबे समय तक इस बीमारी के बने रहने और इलाज के अभाव में यह कोलोरेक्टल कैंसर का कारण भी बन सकता है। इसलिए लक्षण दिखते ही बवासीर का इलाज कराएं। आइए आचार्य बालकृष्ण से घरेलू उपचार के साथ बवासीर और फिस्टुला में अंतर समझते हैं। आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक पाइल्स को आयुर्वेद में ‘अर्श’ कहा गया है। यह तीन दोषों – वात, पित्त और कफ के दूषित होने के कारण होता है। इसलिए इसे त्रिदोषज रोग भी कहा जाता है। जिन बवासीर में वात या कफ प्रधान होता है, वे सूखे होते हैं। इसलिए मांसल कोशिकाओं से कोई स्राव नहीं होता है। अर्श जिसमें रक्त या पित्त या रक्त पित्त प्रधान होता है, वे आर्द्र अर्श होते हैं। इसमें खून बह रहा है। सूखे हुए अर्श में दर्द अधिक होता है। बवासीर होने के कारण (Piles or Hemorrhoids Causes) आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक कब्ज भी बवासीर का एक प्रमुख कारण है। कब्ज में मल सूखा और सख्त होता है, जिसके कारण व्यक्ति को मल त्याग करने में कठिनाई होती है। बहुत देर तक स्थिर बैठना पड़ता है। इस कारण वहां की रक्त वाहि...