Skip to main content

सीने में सामान्य दर्द और हार्ट अटैक में क्या है अंतर? बाबा रामदेव से जानिये सब कुछ

हृदय शरीर का सबसे जरूरी अंग है ऐसे में दिल ही स्वस्थ न रहे तो बड़ी मुश्किल पैदा हो जाती है। अक्सर आपने सुना होगा कि जब भी किसी व्यक्ति के सीने में दर्द होता है, तो वो उसे गैस या एसिडिटी का मानकर इग्नोर कर देता है। ऐसे में कई बार कुछ केस सामने आये थे जिन्हें एसिडिटी का मानकर इग्नोर कर दिया गया, लेकिन वो था हार्ट अटैक।

हमारे आस-पास बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें सामान्य चेस्ट पेन और हार्ट अटैक के दर्द में अंतर कर पाना मुश्किल होता है। ऐसे में कई परिवार वालों को भारी क्षति का सामना करना पड़ता है। अगर आपके भी छाती में दर्द होता है और आप भी गैस के दर्द और हार्ट अटैक का पता नहीं कर पाते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें। बाबा रामदेव से जानिए की हृदय को कैसे स्वस्थ रखना चाहिए-

कानपुर के गैस्ट्रो- लिवर हॉस्पिटल के डॉक्टर वीके मिश्रा के मुताबिक छाती में होने वाला हर दर्द हार्ट अटैक नहीं होता। कई दफा सीने में गैस और जलन को भी हार्ट अटैक समझ लिया जाता है क्योंकि दोनों में ही दर्द एक जैसा होता है।

सीने में दर्द किस वजह से है ये कैसे जानें?

अधिकतर कार्डियक चेस्ट पेन और नॉन कार्डियक चेस्ट पेन स्टर्नम यानी गर्दन और पेट को जोड़ने वाली हड्डी के नीचे होता है। लेकिन कार्डियक चेस्ट पेन थोड़ा बाई तरफ अधिक होता है। सीने के बाएं हिस्से में चाहे बाया कंधा हो, पीठ, हाथ या उंगलियां सभी में हल्का दर्द महसूस होगा। वहीं नॉन कार्डियक चेस्ट पेन यानी सीने में अगर दर्द गैस के कारण होगा तो वो कभी भी बाएं हाथ में नहीं होगा। वो आपके स्टर्नम के नीचे जलन पैदा करेगा।

योग गुरु बाबा रामदेव दिल को जवान और स्वस्थ रखने के लिए सबसे अच्छा उपचार योग को मानते हैं। उनके अनुसार दिल को स्वस्थ रखने के लिए कुछ योग–

यौगिक जॉगिंग: सुबह उठ कर यौगिक जॉगिंग करने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। शरीर में मौजूद फैट को कम करता है जिससे शरीर फिट और लचीला होता है।

प्रस्थित हस्तासन: दिल की बीमारी के लिए प्रस्थित हस्तासन लाभदायक योग है। इस आसन से छाती चौड़ी होती है, एलर्जी की समस्या दूर होती है, इम्यून सिस्टम और लंग्स मजबूत होता है। इसके साथ ही वजन कम होता है।

मर्कटासन: मर्कटासन रीढ़ की हड्डी के लिए बेहतर योग है। दिल और दिमाग को शांत करने में मदद करता है। रीढ़ की हड्डी लचीली होती है। साथ ही कमर पतली होती है।

The post सीने में सामान्य दर्द और हार्ट अटैक में क्या है अंतर? बाबा रामदेव से जानिये सब कुछ appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/3JsBkv6

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2