Skip to main content

चेहरे पर पिंपल एक्ने की समस्या से हैं परेशान, ये एक चीज लगाएं मिल सकता है छुटकारा

पिंपल्स होने की बड़ी वजहों में से एक है जंक फूड और तले-भुने भोजन का अधिक सेवन। कई बार पिंपल्स आने की वजह जेनेटिक भी हो सकती है। बदलते मौसम, हार्मोन्स में बदलाव और खराब खानपान के कारण लोगों को त्वचा संबंधी कई तरह की परेशानियां हो जाती हैं। वर्तमान समय में पिंपल्स और एक्ने बेहद ही आम स्किन प्रॉब्लम बन गई हैं। इनके कारण ना सिर्फ हमारी खूबसूरती प्रभावित होती है बल्कि कई बार तो लोगों के कॉन्फिडेंस लेवल में भी कमी आ जाती है।

चेहरे पर अचानक से आए हुए उस पिंपल को रात भर में ठीक किया जा सकता है। अचानक से निकले मुंहासे से छुटकारा पाने के लिए आप पिंपल पैच का इस्तेमाल कर सकते हैं। पिंपल्स और मुंहासे पूरी तरह खत्म होने में करीब 10 से 15 दिन ले लेते हैं। ऐसे में यदि आप जल्द से जल्द पिंपल्स से छुटकारा पाना चाहते हैं तो बेसन और हल्दी फेस पैक का इस्तेमाल जरूर करें। जानिये कैसे करें इस्तेमाल-

पैच का इस्तेमाल: चेहरे पर अचानक निकले मुंहासे से छुटकारा पाने के लिए सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें और फिर उस पर मॉइश्चराइजर का प्रयोग करें। अब इस पैच को चेहरे के प्रभावित हिस्से पर लगाएं। फिर सुबह उठकर इसे अपने चेहरे से हटाएं।

दही और बेसन फेस पैक: दही का इस्तेमाल पिंपल्स और मुंहासों की समस्या को दूर करता है। यह पैक हर तरह की स्किन के लिए अच्छा होता है। इस पैक को बनाने के लिए एक कटोरी में दही डालकर उसमें थोड़ी हल्दी मिक्स करें। फिर इसे चेहरे पर लगाकर करीबन 15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा वॉश कर लें।

बेसन और हल्दी का पैक: एक कटोरी में कच्चा दूध लें और उसमें एक बड़ा चम्मच हल्दी और बेसन मिला लें। अब इस पेस्ट को अपनी आंखों को छोड़कर पूरे चेहरे पर अच्छी तरह लगा लें। जब यह सूख जाए तो गुनगुने पानी से धो लें। इस पैक का इस्तेमाल सप्ताह में एक बार जरूर करें।

शहद और हल्दी: इस फेस पैक में आप हल्दी 1/4 चम्मच, शहद 1 चम्मच और नींंबू का रस आधा चम्मच रखें। इसे 20 मिनट से अधिक इस फेस पैक को चेहरे पर नहीं लगाना। इस फेस पैक से आपकी त्वचा के पिंपल्स दूर हो जाएंगे और त्वचा के दाग-धब्बों भी नहीं रहेंगे।

The post चेहरे पर पिंपल एक्ने की समस्या से हैं परेशान, ये एक चीज लगाएं मिल सकता है छुटकारा appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/3mKGKrv

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2