Skip to main content

सर्दियों में बच्चों का रखें खास ख्याल, जानिए कैसे रखें गर्म और बीमारियों से सुरक्षित

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और लोगों ने भी खुद को ठंडी हवाओं से बचाने के लिए अपने-अपने गर्म कपड़े निकाल लिये हैं। इस मौसम में यूं तो हर किसी को अपना ख्याल रखना जरूरी होता है, लेकिन बच्चों का इस दौरान ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है।

अक्सर बच्चे सर्दियों में बुखार, जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। इससे ज्यादा परेशान करने वाली बात तो यह है कि इन दिनों कोरोना का ओमिक्रोन वैरिएंट भी अपना कहर दिखा रहा है। ऐसे में बच्चों को सबसे ज्यादा केयर की जरूरत है। लेकिन कुछ तरीके ऐसे हैं, जिनसे बच्चों को सर्दी के साथ-सा इन बीमारियों से भी आसानी से बचाया जा सकता है।

भरपूर मात्रा में दें पोषण: विटामिन-सी, विटामिन डी और जिंक जैसे पोषक तत्व शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करते हैं। ऐसे में बच्चों को सर्दियों में ऐसा भोजन परोसना चाहिए, जिसमें उन्हें इस तरह के पोषण तत्व भरपूर मात्रा में मिलें। सर्दियों में बाजरे की रोटी, मेवे, गुड़, और अंडे का सेवन शरीर को गर्म रखने में मदद करता है, ऐसे में बच्चों को यह भी खिलाया जा सकता है।

उचित मात्रा में पहनाएं गर्म कपड़े: सर्दियों के मौसम में बच्चों को गर्म रखने के लिए उन्हें उचित रूप से गर्म कपड़े पहनाना जरूरी है। लेकिन ध्यान रखें कि उन्हें व्यस्कों की तुलना में गर्म कपड़े की एक लेयर अधिक पहनाएं। कपड़े को पहनाने के बाद उसे अंदर से चेक करें कि वह ज्यादा टाइट तो नहीं हो रहे हैं।

साफ सफाई का रखें ख्याल: बच्चों को सर्दियों में स्वस्थ रखने के लिए उन्हें साफ-सुथरा रखना जरूरी है। बच्चों को सर्दियों में भी हाथ धोने की आदत डालें। उनके कपड़ों की साफ-सफाई का खास ख्याल रखे। अगर बच्चों को रोज नहीं नहलाना चाहते तो उन्हें दो दिन छोड़कर नहलाएं और हफ्ते में एक बार उनका सिर जरूर धुलें।

बच्चों को पिलाएं तरल पदार्थ: सर्दियों में अकसर लोग पानी कम पीते हैं, ऐसे में शरीर में पानी की भी कमी हो जाती है। लेकिन बच्चों के शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए उन्हें तरल पदार्थों का सेवन करवाएं। सुबह-सुबह उन्हें गर्म पानी पीने के लिए दें। इसके अलावा उन्हें गाजर का जूस व सूप भी दिया जा सकता है।

The post सर्दियों में बच्चों का रखें खास ख्याल, जानिए कैसे रखें गर्म और बीमारियों से सुरक्षित appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/3mInB9P

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2