Skip to main content

Fitness Tips: मिस यूनिवर्स हरनाज संधू के फिटनेस का राज जानकर आप भी रह जायेंगे हैरान, रोज करती हैं ये एक्सरसाइज

हरनाज संधू की उम्र अभी केवल 21 साल है और मिस यूनिवर्स के प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट को जीतकर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन कर दिया है। भारत में लाखों ऐसी लड़कियां है जो हरनाज जैसा फिगर चाहती हैं लेकिन वह आसान काम नहीं है। हरनाज अपने शारीरिक, मानसिक और आईक्यू लेवल को योग और एक्‍सरसाइज की मदद से मजबूत रखती हैं।

साल 2021 की मिस यूनिवर्स हरनाज संधू (Miss Universe 2021 Harnazz Sandhu) रोजाना घंटों वर्कआउट करती हैं और जिम को बिल्‍कुल भी मिस नहीं करतीं। वह इतना टफ वर्कआउट करती हैं कि अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। उनके डेली वर्कआउट रूटीन (Workout Routine) में पुशअप, स्किपिंग, योगा वगैरह शामिल है।

हरनाज चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और अपने फिगर को मेंटेन करने के लिए बहुत ही खास रूटीन फॉलो (Daily Routine of Harnaaz Sandhu) करती हैं। वह योग को अपनी अच्छी सेहत का राज मानती हैं। चलिए हम आपको मिस यूनिवर्स हरनाज संधू के एक्सरसाइज रूटीन के बारे में बताते हैं-

स्ट्रैचिंग: मिस यूनिवर्स हरनाज़ संधू बहुत बड़ी फिटनेट फ्रीक हैं। हरनाज स्ट्रेचिंग करने के साथ अपने वर्कआउट शुरू करती हैं। किसी भी वर्कआउट का पहला नियम स्ट्रेचिंग है। जिससे शरीर खुद को इंटेंस वर्कआउट के लिए तैयार करता है और चोट लगने का खतरा भी कम होता है। मिस यूनिवर्स हरनाज संधू नेक स्ट्रेच, शोल्डर रोल और लेग रेज जैसी स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करती हैं।

बैटल रोप एक्सरसाइज: उनके फैंस को जानकर हैरानी होगी कि हरनाज संधू अपने बॉडी की फुल एक्सरसाइज के लिए बैटल रोप एक्सरसाइज जरूर करती हैं। इसमें रस्सियों की मदद से लचीली वेव्स बनाई जाती हैं, जो हाथों के साथ-साथ कंधों को भी मजबूत बनाने में मदद करती हैं। यह एक्सरसाइज पूरे शरीर का फैट बर्न करने में काफी मददगार है। इस एक्‍सरसाइज से कंधों और हाथों में मजबूती आती है और आप चाहें तो बैठकर भी कर सकते हैं।

ट्रेडमिल: मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज डेली जिम में ट्रेडमिल पर जरूर दौड़ती है। ट्रेडमिल पर दौड़ने (Treadmill) के कई फायदे भी हैं। इससे पूरी बॉडी की एक्‍सरसाइज होती है। ट्रेडमिल पर दौड़ना हेल्‍दी वेट मेंटेन करने और मसल्स को मजबूत करने में भी काफी फायदेमंद है। वेट लॉस, मजबूत दिल, मसल्‍स के निर्माण आदि के लिए ट्रेडमिल रनिंग की जा सकती है। इसके अलावा यह एक बेहतरीन कार्डियो एक्‍सरसाइज है, जो दिल को मजबूत बनाने में मदद करती है।

The post Fitness Tips: मिस यूनिवर्स हरनाज संधू के फिटनेस का राज जानकर आप भी रह जायेंगे हैरान, रोज करती हैं ये एक्सरसाइज appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/316j2OM

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2