Skip to main content

OLA 400 शहरों में बनाएगी 4 हजार फास्ट चार्जिंग स्टेशन, कस्टमर फ्री में कर सकेंगे ई-स्कूटर चार्ज, जानिए सबकुछ

OLA Electric ई-स्कूटर की लॉन्चिंग के बाद देश के 400 शहरों में हाइपरचार्जर के नाम से चार्जिंग नेटवर्क तैयार करने वाली है। जहां आप अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को 6 महीने तक फ्री में चार्ज करा सकेंगे। वहीं ओला के के हाईपरचार्जर स्टेशन पर आपको टू-व्हीलर सिर्फ 18 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज हो जाएगा। आइए जानते हैं ओला इलेक्ट्रिक के हाइपरचार्जर स्टेशन के बारे में…

ओला के सीईओ ने कही ये बात – ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल ने ट्विट करके बताया कि, कंपनी आने वाले दिनों में देशभर में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करने पर जोर देगी। जिसमें कंपनी देशभर के 400 शहरों में 4 हजार से ज्यादा हाइपरचार्जर स्टेशन स्थापित करेगी। वहीं उन्होंने बताया कि, ये चार्जिंग स्टेशन भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के पेट्रोल पंप और सार्वजनिक स्थान पर इंस्टॉल किए जाएंगे।

आपको बता दें इससे पहले ओला इलेक्ट्रिक ने OLA S1 और OLA S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में पेश किए थे। जिनको कस्टमर की ओर से जबरदस्त रिस्पॉस मिल रहा है। वहीं कंपनी ने अब इन स्कूटर्स की डिलीवरी भी शुरू कर दी है।

कब तक फ्री में कर सकेंगे चार्ज- ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल के अनुसार आने वाले डेढ़ महीने में देशभर में 4 हजार से ज्यादा हाइपरचार्जर इंस्टॉल कर दिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि, इन चार्जिंग स्टेशन पर कस्टमर जून तक अपने टू-व्हीलर को चार्ज कर सकेंगे। वहीं उन्होंने बताया कि, ओला इलेक्ट्रिक अक्टूबर में ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के कस्टमर के लिए पहला हाइपरचार्जर लॉन्च करेगी। जो केवल उनके ही कस्टमर के लिए होगा।

18 मिनट में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर होंगे 50 फीसदी चार्ज – ओला इलेक्ट्रिक के हाइपरचार्जर से ई-स्कूटर केवल 18 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किए जा सकेंगे। जिससे आप 18 मिनट की चार्जिंग से 75 किमी तक का सफर कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में 121 किलोमीटर तक दौड़ता है स्पोर्टी डिजाइन और एंटी थेफ्ट अलार्म वाला ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

ओला हर स्कूटर के साथ एक एक होम-चार्जर भी दे रही है, जिससे ग्राहक घरों पर भी अपने स्कूटर को चार्ज कर सकेंगे। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर सिटी वाइज चार्जिंग नेटवर्क का जिक्र किया है और कई जगह तो लोकेशन को भी बताया है। ज्यादातर चार्जिंग स्टेशन टायर1- और टायर 2 में मौजूद हैं।

The post OLA 400 शहरों में बनाएगी 4 हजार फास्ट चार्जिंग स्टेशन, कस्टमर फ्री में कर सकेंगे ई-स्कूटर चार्ज, जानिए सबकुछ appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3qqlXKU

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2