Skip to main content

खान सर का सफर: आर्मी में नहीं जा सके तो छह बच्चों से शुरू की कोचिंग, आज अकेले दस हजार से ज्यादा बच्चों की लेते हैं क्लास

पटना वाले फैसल खान उर्फ ​​खान सर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल के आरआरबी परीक्षा परिणामों को लेकर मुख्य रूप से बिहार और उत्तर प्रदेश में हुए विरोध प्रदर्शनों में हुए हिंसक प्रदर्शन को लेकर उनपर आवेदकों को उकसाने का आरोप लगा है। आरआरबी एनटीपीसी और ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के छात्रों को भड़काने के आरोप में उन पर केस दर्ज किया गया है। हालांकि उन्होंने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

पटना के खान सर ऑनलाइन कोचिंग की दुनिया में बेहद चर्चित नाम है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल ‘Khan GS Research Centre’ पर करेंट अफेयर्स या जीएस विषय से संबंधित वीडियो बनाकर डालते रहते हैं। वर्तमान समय में यानी खबर लिखने तक उनके चैनल पर करीब 14.5 मिलियन (1 करोड़ 45 लाख) से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हो चुके हैं। करेंट अफेयर्स को आसान भाषा में समझाने के कारण ही वह बिहार- उत्तर प्रदेश में समेत पूरे देश में मशहूर हैं। आइए आज इस खबर में हम उनके सफर के बारे में जानते हैं-

2019 में शुरू किया यूट्यूब चैनल: खान सर ने पांच साल पहले पटना कोचिंग हब चक मुसल्लाहपुर में अपना जीएस रिसर्च सेंटर खोला था। जिसमें एक टिन शेड वाला एक बड़ा हॉल था और इस हॉल में एक बार में लगभग 1,000 छात्र बैठ सकते थे। हालांकि, खान ने 2019 में अपना एक YouTube चैनल शुरू किया और जिसमें बहुत सारी स्थानीय भाषा और कहावतों के जरिए उन्होंने बहुत जल्दी अपने दर्शक बना लिए। साल 2021 में उन्होंने ‘खान सर ऑफिसियल’ नामक एक एप्लीकेशन की शुरुआत की। फिलहाल जिसके एक मिलियन से अधिक डाउनलोड हैं।

बेहद कम फीस लेते हैं: खान सर के द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किए गए जीएस व करेंट अफेयर्स से जुड़े वीडियोज को आप फ्री में देख सकते हैं। वर्तमान में वह खान सर ऑफिशियल ऐप के जरिए बच्चों को ऑनलाइन कोचिंग दे रहे हैं। समय-समय पर निकलने वाली सरकारी भर्तियों के लिए वह बेहद कम फीस में ऑनलाइन कोचिंग देते हैं। खान पहले भी बता चुके हैं कि वह एक छात्र की भुगतान क्षमता के अनुसार फीस लेते हैं। कोचिंग सेंटर में कोई अन्य शिक्षक नहीं है, हालांकि एक शोध टीम वहां पर कार्य करती है।

आर्मी में जाना चाहते थे खान सर: वैसे तो खान सर के बारे में बहुत कम जानकारी है, और वह ज्यादा कुछ अपने बारे में नहीं बताते हैं। उन्होंने अपने बारे में सिर्फ इतना बताया है कि वह पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से ताल्लुक रखते हैं और अपने बड़े भाई की तरह सेना में शामिल होना चाहते थे। लेकिन मेडिकल टेस्ट में पास न होने के कारण वह आर्मी में नहीं जा सके। खान बताते हैं कि वह लंबे समय से सोच रहे थे कि उन्हें क्या करना चाहिए।

सफर की शुरुआत: अपने चैनल पर एक वीडियो में, खान सर ने बताया कि वह विज्ञान में स्नातक और भूगोल में परास्नातक हैं, उन्होंने शिक्षण करने का फैसला लिया और बताया कि मैंने पटना में सिर्फ छह छात्रों के साथ शुरुआत की कोचिंग की शुरुआत की थी। छात्रों ने मुझे बताया कि मैं चीजों को समझाने में अच्छा हूं। यह सारी चीजें तब हुई जब मैंने इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने का मन बना लिया था।

The post खान सर का सफर: आर्मी में नहीं जा सके तो छह बच्चों से शुरू की कोचिंग, आज अकेले दस हजार से ज्यादा बच्चों की लेते हैं क्लास appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://bit.ly/3g8Ka3y

Comments

Popular posts from this blog

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2

Gandhi Jayanti 2019: सूट-बूट वाले बापू सिर्फ धोती क्यों पहनने लगे? गांधी के जीवन में टर्निंग पॉइंट बनी थी चंपारण की ये घटना

Gandhi Jayanti 2019: जब गांधी जी दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीति आंदोलन चलाने के बाद भारत के चंपारण के मोतिहारी में किसानों से मिलने पहुंचे। उस समय उन्होंने शर्ट धोती घड़ी सफेद गमछा, चमड़े के जूते टोपी इत्यादि पहना हुआ था। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/2mM9TXt