Skip to main content

पीरियड्स के दौरान दर्द से हैं परेशान तो काम आ सकते हैं ये टिप्स

पीरियड महिलाओं को हर महीने होने वाला मासिक चक्र है जिसके तीन दिन ज्यादातर महिलाओं को काफी परेशान करते हैं। पीरियड पेन हर किसी महिला में अलग-अलग होता है। कुछ महिलाएं ऐसी होती है जिन्हें पीरियड के दौरान थोड़ा भी दर्द महसूस नहीं होता जबकि कुछ महिलाओं को हल्के दर्द की शिकायत होती है जो नॉर्मल है। लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं जिन्हें पीरियड के दौरान बेहद दर्द होता है जिसे मेडिकल भाषा में डिस्मेनरीअ(dysmenorrhea) कहते हैं। कुछ महिलाओं को पेट दर्द और वोमिंटिंग की शिकायत रहती हैं तो कुछ महिलाओं को कमर दर्द परेशान करता है।

पीरियड के दौरान होने वाले दर्द की वजह से महिलाओं का उठना बैठना और काम करना भी मुश्किल हो जाता है। ट्रेवल के दौरान और ऑफिस में पीरियड पेन बेहद भारी पड़ता है। दर्द के दौरान गर्म पानी की बोतल से सिकाई करना और आराम करना बेहद जरूरी होता है। लेकिन आप जानती हैं कि दर्द से निबटने के लिए सिर्फ यही उपाय पर्याप्त नहीं हैं।

आप और भी कई उपायों को अपना सकती हैं। आइए जानते हैं कि कैसे पीरियड पेन से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।

  • प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग सीके बिड़ला अस्पताल गुड़गांव की डॉक्टर अंजलि कुमार के मुताबिक अगर महिलाओं को इस दौरान दर्द की शिकायत ज्यादा रहती हैं तो वो पेन किलर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • दर्द को दूर करने के लिए इबुप्रोफेन और कॉम्बिफ्लेम जैसी टैबलेट का इस्तेमाल कर सकती हैं। डॉक्टर ने बताया कि अगर आप कुर्सी पर बैठकर काम कर रही हैं और दर्द से परेशान हैं तो आप ब्रेथिंग एक्सरसाइज कीजिए। कुर्सी पर बैठकर गहरी सांस लें और छोड़ें आपको दर्द से राहत मिलेगी।
  • दर्द के दौरान आप गर्म पानी जरूर पीएं आपको दर्द से निजात मिलेगी। खाने में फैटी फूड, एल्कोहल, कार्बोनेटेड ड्रिंक, कैफीन और नमक वाले फूड्स से परहेज करें।
  • पीरियड पेन में आप दर्द से बचने के लिए मेफटॉल पास गोली का भी इस्तेमाल कर सकती है। याद रखें कि यह गोली सिर्फ दर्द के दौरान ही लेनी हैं।
  • पीरियड पेन से छुटकारा दिलाने के लिए योग भी असरदार है। दर्द से निजात दिलाने में प्रणायाम और श्वासन बेहतरीन माने जाते हैं। योग ना सिर्फ बॉडी को फायदा पहुंचाता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी फायदा पहुंचाता है।

The post पीरियड्स के दौरान दर्द से हैं परेशान तो काम आ सकते हैं ये टिप्स appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/ghZEusaCK

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2