Skip to main content

Budget 2022: इस ऐप पर मिलेगा केंद्रीय बजट का एक-एक अपडेट, जानें- फीचर्स और इस्तेमाल का तरीका

Budget 2022: केंद्रीय बजट 2022 (Union Budget 2022) एक फरवरी, 2022 को आएगा। यह इस बार भी पेपरलेस होगा और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसे संसद भवन में पेश करेंगी। आम हो या फिर खास बजट से हर कोई प्रभावित होता है। ऐसे में आप केंद्रीय बजट से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी एक मोबाइल ऐप पर पा सकते हैं।

इस ऐप का नाम- ‘यूनियन बजट मोबाइल ऐप’ (Union Budget App) है। यह गूगल प्ले स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि, यह एंड्रॉयड (Android) के 5.0 या फिर उससे ऊपर के वर्जन के लिए है, जबकि आईओएस (iOS) के 10 या फिर उससे आगे के वर्जन पर सपोर्ट करता है।

ऐप पर बजट के एक-एक अपडेट के साथ पूरा भाषण और उसके हाइलाइट्स मिलेंगे। आप इसके अलावा उसकी पीडीएफ कॉपी भी डाउनलोड कर सकेंगे। दरअसल, इस ऐप्लिकेशन को सांसदों और आम लोगों की आसानी से बजट दस्तावेजों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए लाया गया था।

क्यों खास है यह ऐप?: इस मोबाइल ऐप की मदद से केंद्रीय बजट से जुड़े 14 दस्तावेज देखे जा सकते हैं, जिनमें एनुअल फाइनैंशियल स्टेटमेंट (एएफएस), डिमांड्स फॉर ग्रांट्स (डीजी) और फाइनैंस बिल आदि शामिल हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इसका इंटरफेस यूजर फ्रेंडली है और इसका डिजाइन भी काफी सरल और सहज है।

मोबाइल ऐप द्विभाषीय है। यानी इस पर आप हिंदी और अंग्रेजी में जानकारी पा सकेंगे। आप इसके अलावा पीडीएफ डॉक्यूमेंट्स को इससे डाउनलोड, प्रिंट, सर्च व जूम इन और जूम आउट आदि कर सकेंगे। जानकारी के मुताबिक, यह ऐप डेटा को जुटाने के लिए सुरक्षित और ऑडिट किए हुए एपीआई का इस्तेमाल करता है। इस ऐप को आप indiabudget.gov.in से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

The post Budget 2022: इस ऐप पर मिलेगा केंद्रीय बजट का एक-एक अपडेट, जानें- फीचर्स और इस्तेमाल का तरीका appeared first on Jansatta.



from टेक्नोलॉजी – Jansatta https://bit.ly/32MuD6E

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2