Skip to main content

COVID-19: क्या लगातार पीठ दर्द भी है कोरोना का लक्षण? जानिये क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

कोविड -19 एक सांस से संबंधित बीमारी है जिसके लक्षणों में आमतौर पर सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार और थकान रहती है। वायरस से संक्रमित होने के बाद लोगों में लक्षणों की संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना से पीड़ित लोग सिरदर्द और पीठ के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत कर रहे हैं।

विदेश में कमर दर्द को लेकर कई अध्ययन किए गए हैं जिनमें यह बात सामने आई है कि कोरोना के बाद लंबे समय वाले लक्षणों में कमर दर्द प्रमुख लक्षण बनकर सामने आया है, जिससे लोग ज्यादा पीड़ित हुए हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक कोविड-19 के बाद साइटोकाइनेस हार्मोन बहुत ज्यादा सक्रिय हो जाता है जो दर्द का कारण बनता है।

पीठ दर्द कोविड -19 के सबसे आम लक्षणों में से एक है। हालांकि लोग मानते हैं कि कोविड -19 मुख्य रूप से एक श्वसन वायरस है जो केवल फेफड़ों के संक्रमण का कारण बनता है। लेकिन एक अध्ययन में पाया गया है कि कोरोना के डेल्टा वेरिएंट से पीड़ित 63 प्रतिशत और ओमिक्रॉन वेरिएंट से पीड़ित 42 प्रतिशत मरीजों में कोरोना के बाद कमर दर्द की शिकायत रहती है।

संक्रमण के दौरान किन हिस्सों में होता है दर्द: शरीर के तीन प्रमुख हिस्से यानि सिर, पीठ के निचले हिस्से और मांसपेशियां में मरीज़ों ने संक्रमण के दौरान सबसे ज्यादा दर्द का अनुभव किया है। मांसपेशियों में दर्द मुख्य रूप से घुटने के आसपास होता है। कोविड-19 संक्रमण साइटोकाइनेस (cytokines) हार्मोन को सक्रिय कर देता है, जिसके ज्यादा रिलीज होने से कोशिकाओं में सूजन बनने की आशंका ज्यादा हो जाती है।

कितने दिनों तक रह सकता है दर्द: डॉ चारू बताते हैं कि सिर दर्द और कमर दर्द वायरस के शुरूआती लक्षणों में से एक हैं। संक्रमण के बाद यह दर्द चार-पांच दिनों तक रहता है। लॉग कोविड के लक्षणों में कमर दर्द भी शामिल है जो मरीज़ों को 6 से 9 महीनों तक परेशान करता है। कोविड से ठीक होने के बाद लंबे समय तक दर्द का बना रहना साइटोकिन्स का गलत प्रभाव है।

कोविड से रिकवर होने के बाद आपको क्या करना चाहिए: कोविड से रिकवर हुए मरीज़ों को अगर लगातार पीठ दर्द की शिकायत हो रही है तो उन्हें फौरन डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। कमर दर्द को दूर करने के लिए भारी एक्सरसाइज से दूर रहें। बीमारी से ठीक होने के बाद ‘स्टेप-लैडर पैटर्न’ का पालन करें। इसका मतलब है कि हर दो हफ्ते में आपको अपनी शारीरिक गतिविधियों को 30 प्रतिशत तक बढ़ाना।

यानी अगर आप कोविड से पहले 100 कदम चल रहे थे तो कोविड से रिकवर होने के बाद आपको 30 कदम से ही वॉक करने की शुरुआत करनी चाहिए। दो सप्ताह के बाद, इसे बढ़ाकर 60 और दो सप्ताह के बाद 90 कर दें।

The post COVID-19: क्या लगातार पीठ दर्द भी है कोरोना का लक्षण? जानिये क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/tjsfWYyBO

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2