Skip to main content

Yoga For Constipation: कब्ज-तनाव दूर करने में मददगार हैं ये 6 योगासन

खराब लाइफस्टाइल और खान-पान का असर हमारे पाचन पर भी देखने को मिलता है। खाने-पीने की गड़बड़ी और पानी कम पीने की वजह से अक्सर लोग कब्ज का शिकार हो जाते हैं। कब्ज एक आम बीमारी है जिससे 22 फीसदी भारतीय प्रभावित है। कब्ज का इलाज करने के लिए लोग तरह-तरह के देसी और डॉक्टरी इलाज करते हैं तब भी उन्हें कब्ज से निजात नहीं मिलती।

कब्ज का मुख्य लक्षण है कि सप्ताह में 4-5 बार स्टूल पास करना, स्टूल पास करने में दिक्कत होना, स्टूल टाइट होना या फिर पेट फूलना। यह सभी परेशानियां कब्ज की निशानियां है। कब्ज का असर ना सिर्फ बॉडी पर देखने को मिलता है बल्कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है।

आप भी कब्ज से परेशान रहते हैं तो परेशानी का इलाज दवाई से नहीं बल्कि योग से कीजिए। कब्ज का उपचार करने में योग बेहद असरदार है। योग ना सिर्फ कब्ज का इलाज करता है बल्कि आपकी मसल्स को भी आराम देता है। योगा ड्रिप्रेशन का इलाज करता है, साथ ही दिल की सेहत को भी दुरुस्त करता है। योगा पाचन को दुरुस्त करता है साथ ही कब्ज की परेशानी से छुटकारा भी दिलाता है। आइए जानते हैं कि कब्ज दूर करने के लिए कौन से योगा बेहद असरदार हैं।

सुप्त मत्स्येन्द्रासन (Supine Twist): यह आसन कब्ज से निजात पाने के लिए सबसे बेहतरीन आसन है। इस सरल आसन को लेट कर किया जाता है। इसे करने से स्पाइनल कोड मजबूत होती है, साथ ही भोजन को पचाने और अपशिष्ट को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसे करने से पेट में रक्त प्रवाह ठीक रहता है।

सुप्त मत्स्येन्द्रासन: (Matsyasana): यह आसन पीठ और हिप्स की मांसपेशियों में खिचाव लाता है साथ ही रीढ़ की हड्डी को मजबूत भी करता है। इस आसन को करने से पाचन अंगों की मालिश होती है और बॉडी से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। इसे करने से कमर टोन होती है और कब्ज की परेशानी से निजात मिलती है।

पवनमुक्तासन योगा (pawanmuktasana yoga): कब्ज की परेशानी को दूर करने में यह योग बेहद असरदार है। इस योग के करने से तनाव दूर होता है, साथ ही स्टूल पास करने में भी आसानी होती है।

हलासन योगा (Halasana Yoga): इस योगा को करने से पेट और पाचन दोनों दुरुस्त रहते हैं। यह आसन रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है, पीठ की हड्डी को भी स्ट्रॉन्ग बनाता है। इसे करने से कंधे, बाहें और पैरों की हड्डियां मजबूत होती है।

क्रिसेंट ट्विस्ट (Crescent Twist): यह योगा आसान पाचन को दुरूस्त रखने और कब्ज से निजात दिलाने में बेहद असरदार साबित होता है। इसे करने से सांस संबंधी परेशानियां दूर रहती है और इम्युनिटी भी स्ट्रॉन्ग रहती है। इस आसन को करने से बेली फैट से भी निजात मिलती है।

The post Yoga For Constipation: कब्ज-तनाव दूर करने में मददगार हैं ये 6 योगासन appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/3KPgZRe

Comments

Popular posts from this blog

प्रेग्नेंसी के दौरान किशमिश खाना हो सकता है फायदेमंद, जानें कैसे

Raisins during Pregnancy: किशमिश में आयरन, मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो प्रेग्नेंसी के दौरान कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, साथ ही शरीर को पर्याप्त ऊर्जा भी देता है। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta http://bit.ly/2JZ8WoE

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2