Skip to main content

अपच की समस्या से हैं परेशान? एक्सपर्ट के इन 5 टिप्स से डाइजेस्टिव सिस्टम को बनाएं मजबूत

बॉडी को हेल्दी रखने के लिए डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत रखना बेहद जरूरी है। अगर डाइजेस्टिव सिस्टम सही नहीं रहता है तो बदहजमी, गैस, ब्लोटिंग जैसी कई समस्याएं हमें परेशान करने लगती है। इससे हमारे शरीर और माइंड का फंक्शन भी प्रभावित होता है। अगर डाइजेस्टिव सिस्टम मजबूत रहेगा तो यह शरीर में किसी तरह के इंफेक्शन को आसानी से झेल सकेगा। पाचन ठीक होने से किडनी पर अतिरिक्त दबाव भी नहीं पड़ेगा। पाचन शक्ति सही रहने से गॉल ब्लैडर में स्टोन की समस्या भी नहीं होगी।

पाचन की समस्या से हो सकती हैं कई परेशानिया: न्यूट्रिशियनिस्ट भक्ति कपूर के मुताबिक अगर डाइजेशन सही से नहीं होता, तो गैस, बदहजमी, पेट फूलना, लूज मोशन, हाई एसिडिटी आदि की परेशानी बढ़ जाती है। डाइजेस्टिव सिस्टम सही तरीके से काम करता है तभी हम कोई काम सही से कर पाते हैं, अगर ये सही नहीं रहता है तो हमारा काम प्रभावित होता है। इसलिए जरूरी है कि डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त बनाया जाए।

पाचन को दुरुस्त रखने के लिए सबसे पहले भोजन अच्छा और सुपाच्य होना बहुत जरूरी है। भक्ति कपूर ने इंस्टाग्राम पर डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए कुछ उपाय बताए हैं। भक्ति कपूर के मुताबिक 5 ऐसे तरीके हैं जिनसे आपका डाइजेस्टिव सिस्टम हमेशा सही रह सकता है।

फूड को 20 बार चबाएः भोजन करते वक्त अक्सर हम चबाकर ठीक से नहीं खाते, इससे भोजन सही से नहीं पचता। इसलिए हमेशा भोजन को मुंह में सही से चबाएं, ऐसा करने से मुंह में कई डाइजेस्टिव एंजाइम निकलते हैं जो पाचन की प्रक्रिया को तेज करते हैं।

पर्याप्त पानी पीएः आप कितना भी अच्छा भोजन करें, जब तक आप पर्याप्त पानी नहीं पीएंगे तब तक पाचन क्रिया सही से नहीं होगी। रोजाना 2 से 3 गिलास पानी जरूर पीएं। सुबह में उठकर सबसे पहले दो गिलास गुनगुना पानी पीना डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

एक्सरसाइजः नियमित रूप से रोजाना हल्का व्यायाम जरूर करें। इससे पेट में भोजन का पाचन अच्छा होगा, साथ ही नियमित एक्सरसाइज करने से कॉन्स्टिपेशन की समस्या नहीं होती।

फाइबरयुक्त फूड की मात्रा बढ़ाएः फाइबरयुक्त फूड का सेवन करें। फाइबरयुक्त भोजन से डाइजेस्टिव सिस्टम में पानी का अवशोषण सही से होता है। इसके अलावा पेट हमेशा हल्का रहता है।

शरीर की सुनें : हमेशा शरीर की सुनें। अगर आपको बाथरूम जाने की जरूरत है तो इसे रोके नहीं बल्कि तुरंत बाथरूम जाएं। बिना वजह बाथरूम रोककर रखने में कई तरह की परेशानियां हो सकती है।

The post अपच की समस्या से हैं परेशान? एक्सपर्ट के इन 5 टिप्स से डाइजेस्टिव सिस्टम को बनाएं मजबूत appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/sGu1ghI

Comments

Popular posts from this blog

Redmi भारत में ला रही है अपनी पहली टीवी, 17 मार्च को होगी लॉन्च

Redmi भारत में अपनी पहली टीवी लॉन्च करने जा रही है, जिसको लेकर कंपनी ने ट्विवटर पर एक ट्वीट करके जानकारी दी है। शाओमी अभी तक भारतीय बाजार में एमआई के टीवी लॉन्च करती रही है। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3kTD1WB

दुनिया मेरे आगे: आंकड़ों में जिंदगी

जिंदगी जब आंकड़ा हो जाती है तो उसे प्रतिशत में शीर्षक दे देना कितना दिलासा भरा लगता है। लेकिन भूख तो भूख है, मौत तो मौत है। उसे आंकड़ों और प्रतिशत में कब तक बांधेंगे! from Jansattaदुनिया मेरे आगे – Jansatta https://ift.tt/2GDoY7e

Kidney Failure: आपकी इन गलतियों की वजह से फेल हो सकती है किडनी, जानिए कैसे गुर्दा फेल होने से बचाएं

किडनी फेल होने का खतरा: हमारे शरीर में मौजूद दोनों किडनी का महत्व बहुत ज्यादा होता है, इसलिए इनकी देखभाल करना बेहद जरूरी है, अगर यह उम्र के किसी भी पड़ाव पर खराब हो जाए तो यह जानलेवा हो जाती है। आमतौर पर मधुमेह, हृदय रोग और उच्च रक्तचाप के कारण हमारी किडनी को बहुत नुकसान होता है। हमारे गुर्दे के स्वास्थ्य के लिए रक्त और मूत्र परीक्षण किया जाता है, जिसकी सहायता से एल्ब्यूमिन नामक प्रोटीन का पता लगाया जाता है, जो स्वस्थ गुर्दे में मौजूद नहीं होता है। किडनी का काम हमारे शरीर के तरल पदार्थों को फिल्टर करना है। किडनी शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग: अगर आप किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि शरीर में पानी की सही मात्रा बनी रहे। इससे किडनी की बीमारियों का खतरा कम होता है। आइए आज जानते हैं कि किडनी खराब होने से कैसे बचा जा सकता है। किडनी खराब होने से बचने के उपाय खुद को स्वस्थ रखें और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाएं। रक्तचाप को बनाए रखें क्योंकि यह किडनी के स्वास्थ्य की दिशा में पहला कदम है। शुगर लेवल को कंट्रोल में रखें क्योंकि डायबिटीज के मरीजों को इसका खतरा ज्यादा...