Skip to main content

Beauty Tips: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का फिटनेस सीक्रेट जानकार आप भी रह जाएंगे दंग, जानिए कैसे रखती हैं अपने स्किन का ख्याल

भोजपुरी एक्ट्रेस फिटनेस क्वीन रानी चटर्जी (Rani chatterjee) को भोजपुरी इंडस्ट्री की फिटनेस फ्रीक क्वीन कहा जाता है. रानी चटर्जी अपने फिनटेस को लेकर बेहद सजग रहती हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर पोस्ट हो रहे फिटनेस और वर्कआउट वीडियो (Rani chatterjee Workout Video) को देखकर आप अंदाजा लगा ही सकते हैं कि वो अपने शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए कितनी मेहनत करती हैं।

अभी कुछ दिन पहले उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट का एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो जिम में घंटों पसीना बहाते हुए नजर आ रही हैं। दरअसल, रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर वर्कआउट का एक वीडियो शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा, ‘स्ट्रॉन्ग वूमन, स्टार्टअप, वर्कआउट्स कसरत जरूरी है। ’

बीते कुछ महीनों से रानी चटर्जी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सीरियस हो गई हैं। फिट दिखने के लिए उन्होंने अपनी लाइफस्टाइल में कई छोटे-बडे़ बदलाव की। उनके सोशल मीडिया अकाउंट को देखे तो रानी चर्टजी ने वजन घटाने के लिये अपनी खाने-पीने की आदतों में बदलाव किया है। इसके साथ ही रोजाना एक्सरसाइज भी करती हैं।

मीडिया को दिए गए कई इंटरव्यू में रानी ने बताया कि जितना आप अंदर से फिट रहेंगे उतना ही चेहरे पर निखार बना रहेगा। इसके अलावा उनका मानना है कि स्वस्थ शरीर और अच्छी अच्छी त्वचा के लिए स्वस्थ भोजन और अच्छी नींद लेना बेहद आश्यक है। वहीं आपको बता दें कि रानी ज़्यादातर नेचुरल रहना पसंद करतीं हैं और नेचुरल प्रोडक्ट्स ही इस्तेमाल करती हैं जैसे कि बेसन और घरेलू नुस्खों के जरिए बनाना पैक आदि। रानी का मानना है कि खूबसूरत स्किन के लिए पानी का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए।

भोजपुरी की फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस के साथ एक समय ऐसा भी था जब लोग उनकी फिटनेस (Rani chatterjee Fitness) का मजाक उड़ाते थे। रानी के अनफिट बॉडी को लेकर लोग सोशल मीडिया पर भद्दे-भद्दे कमेंट्स करते थे। इसी के चलते उन्होंने ने कुछ समय के लिए फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। लेकिन उन्होंने अपने फिटनेस को पाने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाया और आज लोग उनसे फिटनेस टिप्स मांगते हैं। उनकी खूबसूरती की तारीफ करते हैं।

रानी चटर्जी आए दिन अपनी ग्लैमर अंदाज और दिलकश अदाओं से अपने फैंस को दीवाना बनाए रखती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जोकि उन्होंने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है।

The post Beauty Tips: भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का फिटनेस सीक्रेट जानकार आप भी रह जाएंगे दंग, जानिए कैसे रखती हैं अपने स्किन का ख्याल appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/MnA8zEB

Comments

Popular posts from this blog

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Google Doodle: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला पर जानिए गूगल ने क्यों बनाया है डूडल

Junko Tabei (जुन्को ताबेई) Junko Biography, Pics, age, Video, Discovery, achievement, Seven Summits Journy in Hindi: उन्होंने पहली बार माउंट नासू के पास चढाई की थी। ताबेई ने 70 से अधिक देशों में सबसे ऊंचे पहाड़ों पर चढ़कर, चोटियों को स्केल करने के लिए अपनी एडल्ट लाइफ समर्पित कर दी। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/31FjLl2

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business: कैसे होते हैं नंबर 9 वाले और कैसी होती है उनकी लाइफ?

Numerology Number 9 Personality, Life Path, Career, Business, Marriage, Meaning, Love Life in Hindi: इस आर्टिकल में हम आपको न्यूमरोलॉजी नंबर 9 वालों की लाइफ से जुड़ी बातों के बारे में बताएंगें। इन लोगों के लिए क्या सही होता है और क्या गलत होता है इन चीजों की जानकारी भी देंगे। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/33DHUt2

Gandhi Jayanti 2019: सूट-बूट वाले बापू सिर्फ धोती क्यों पहनने लगे? गांधी के जीवन में टर्निंग पॉइंट बनी थी चंपारण की ये घटना

Gandhi Jayanti 2019: जब गांधी जी दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद नीति आंदोलन चलाने के बाद भारत के चंपारण के मोतिहारी में किसानों से मिलने पहुंचे। उस समय उन्होंने शर्ट धोती घड़ी सफेद गमछा, चमड़े के जूते टोपी इत्यादि पहना हुआ था। from Jansattaजीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/2mM9TXt