Skip to main content

Fitness Tips: फिटनेस के मामले में बॉलीवुड एक्टर्स को टक्कर देता है यह भोजपुरी एक्टर, जानिए

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव न सिर्फ फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं बल्कि अपने फिटनेस को लेकर भी वह उतनी ही सुर्खियां बटोरते हैं। भोजपुरी सिनेमा में उन्हें सलमान कहा जाता है। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे सुपरहिट अभिनेता होने के साथ सुपर फिट अभिनेता भी हैं।

सिनेमाघरों में खसारी लाल को देखने काफी सिर्फ भीड़ उमड़ती है, माना जाता है कि जिस फिल्म में खेसारी लाल हों वह फिल्म पहले से ही हिट मान ली जाती है। इसके अलावा उनके हर एक्शन सीन पर लोग तालियां बजाते दिख जाएंगे।

खेसारी लाल यादव जितनी मेहनत अपने फिल्म के लिए करते हैं उतनी ही मेहनत वह अपने शरीर को फिट रखने के लिए भी करते हैं। खेसारी अपने फिटनेस के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं। चाहे जो भी हो जाए वह कसरत करना नहीं भूलते। खेसारी को बॉडीबिल्डिंग का भी बेहद शौक है और उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में प्रवेश करने से पहले ही जिम शुरू कर दिया था।

खेसारी लाल अपने आप को फिट रखने के लिए रोजाना वर्कआउट करते हैं। जिसमें वह टोन्ड और फिट बॉडी पाने के लिए अपने कंधे से लेकर शरीर के अलग-अलग हिस्सों के लिए एक्सरसाइज करते हैं। आपको बता दें कि खेसारी सुबह सबसे पहले जिम जाते हैं और वहां दो घंटे तक अपना पसीना बहाते हैं।

उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे फिट एक्टर माना जाता है और अक्सर उनकी तुलना बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान से तुलना करते हुए नजर आते हैं। खेसारी ने एक बार अपने एक वीडियो में बताया था कि ‘बॉडी बनाना खेती करने से भी मुश्किल है। लेकिन उन्होंने साथ ही कहा उनकी बॉडी ही उनकी खेती है क्योंकि फिल्मों में उसी की मांग होती है।’

खेसारी लाल यादव अपने इंस्टाग्राम पर वर्कआउट का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखते हैं कि ‘NO PAIN NO GAIN’ यानी जब तक आप मेहनत नहीं करते आप को दर्द नहीं होता तब तक आपको कुछ नहीं मिलेगा। खेसारी के द्वारा शेयर किया गया वीडियो उनके फैंस द्वारा खूब सराहा गया।

आपको बताया दें कि खेसारी ने अपने शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष किया है। वो इंडस्ट्री में सिंगर बनने की चाह लेकर आए थे। लेकिन पैसे की किल्लत की वजह ये कर पाना मुश्किल था। ऐसे में खेसारी ने लिट्टी चोखा बेचकर पैसे जोड़े थे।

The post Fitness Tips: फिटनेस के मामले में बॉलीवुड एक्टर्स को टक्कर देता है यह भोजपुरी एक्टर, जानिए appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/lfyEaDB

Comments

Popular posts from this blog

Redmi भारत में ला रही है अपनी पहली टीवी, 17 मार्च को होगी लॉन्च

Redmi भारत में अपनी पहली टीवी लॉन्च करने जा रही है, जिसको लेकर कंपनी ने ट्विवटर पर एक ट्वीट करके जानकारी दी है। शाओमी अभी तक भारतीय बाजार में एमआई के टीवी लॉन्च करती रही है। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3kTD1WB

दुनिया मेरे आगे: आंकड़ों में जिंदगी

जिंदगी जब आंकड़ा हो जाती है तो उसे प्रतिशत में शीर्षक दे देना कितना दिलासा भरा लगता है। लेकिन भूख तो भूख है, मौत तो मौत है। उसे आंकड़ों और प्रतिशत में कब तक बांधेंगे! from Jansattaदुनिया मेरे आगे – Jansatta https://ift.tt/2GDoY7e

Kidney Failure: आपकी इन गलतियों की वजह से फेल हो सकती है किडनी, जानिए कैसे गुर्दा फेल होने से बचाएं

किडनी फेल होने का खतरा: हमारे शरीर में मौजूद दोनों किडनी का महत्व बहुत ज्यादा होता है, इसलिए इनकी देखभाल करना बेहद जरूरी है, अगर यह उम्र के किसी भी पड़ाव पर खराब हो जाए तो यह जानलेवा हो जाती है। आमतौर पर मधुमेह, हृदय रोग और उच्च रक्तचाप के कारण हमारी किडनी को बहुत नुकसान होता है। हमारे गुर्दे के स्वास्थ्य के लिए रक्त और मूत्र परीक्षण किया जाता है, जिसकी सहायता से एल्ब्यूमिन नामक प्रोटीन का पता लगाया जाता है, जो स्वस्थ गुर्दे में मौजूद नहीं होता है। किडनी का काम हमारे शरीर के तरल पदार्थों को फिल्टर करना है। किडनी शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग: अगर आप किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि शरीर में पानी की सही मात्रा बनी रहे। इससे किडनी की बीमारियों का खतरा कम होता है। आइए आज जानते हैं कि किडनी खराब होने से कैसे बचा जा सकता है। किडनी खराब होने से बचने के उपाय खुद को स्वस्थ रखें और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाएं। रक्तचाप को बनाए रखें क्योंकि यह किडनी के स्वास्थ्य की दिशा में पहला कदम है। शुगर लेवल को कंट्रोल में रखें क्योंकि डायबिटीज के मरीजों को इसका खतरा ज्यादा...