Skip to main content

Immunity Improve Diet: इम्युनिटी मजबूत करने के साथ ही मोटापा भी कंट्रोल करता है शलजम, जानिए 5 फायदे

सर्द मौसम में सब्जियों की बेशुमार वैरायटी मौजूद होती है। इस मौसम में सब्जियों का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। शलजम सर्द मौसम में पाई जाने वाली ऐसी सब्जी है जो औषधीय गुणों से भरपूर है। विटामिन- C, विटामिन-E, फाइबर और पोटेशियम से भरपूर सब्जी अच्छी सेहत के लिए बेहद जरूरी है।

शलजम सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है इसका सेवन करने से मौसमी बिमारियों का उपचार किया जा सकता है। ये सर्दी जुकाम को दूर करने में बेहद असरदार है। ये इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाता है, साथ ही वजन को भी कंट्रोल रखता है। शलजम का इस्तेमाल आप सब्जी में पका कर या फिर सलाद में कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इतने गुणों से भरपूर शलजम का सेवन करने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाता है: शलजम का सेवन करने से इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग होती है और आप बीमारियों से दूर रहते हैं। कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि शलजम में इम्यूनोलॉजिकल प्रभाव होता है जो इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाता है। विटामिन सी से भरपूर शलजम आपको बीमारियों से बचाने में बेहद असरदार है।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है: जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की परेशानी है वो इसे कंट्रोल करने के लिए शलजम का सेवन करें। पोटैशियम से भरपूर शलजम ब्लड प्रेशर को बढ़ने से रोकता है। जिन लोगों का ब्लड प्रेशर हमेशा ज्यादा रहता है वो दवा के साथ ही शलजम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं फायदा पहुंचेगा।

वजन कंट्रोल करेगा: शलजम का सेवन करने से वज़न कंट्रोल रहता है। फाइबर और लौ कैलोरी का शलजम भूख को शांत करता है और वजन कम करता है। आप शलजम का इस्तेमाल उसकी सब्जी बनाकर कर सकते हैं।

वायरल से बचाव करता है: बदलते मौसम में सर्दी जुकाम या वायरल फीवर से परेशान रहते हैं तो शलजम का सेवन करें। शलजम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं जो मौसमी संक्रमण से बचाव करते हैं और आपको सेहतमंद रखते हैं।

हड्डियां मजबूत करता हैं: शलजम का सेवन करने से हड्डियां मजबूत रहती है। इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। शलजम का सेवन बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसे खाने से उनकी हड्डियां मजबूत होंगी और वो सेहतमंद रहेंगे।

The post Immunity Improve Diet: इम्युनिटी मजबूत करने के साथ ही मोटापा भी कंट्रोल करता है शलजम, जानिए 5 फायदे appeared first on Jansatta.



from जीवन-शैली – Jansatta https://ift.tt/KNi0vQB

Comments

Popular posts from this blog

Redmi भारत में ला रही है अपनी पहली टीवी, 17 मार्च को होगी लॉन्च

Redmi भारत में अपनी पहली टीवी लॉन्च करने जा रही है, जिसको लेकर कंपनी ने ट्विवटर पर एक ट्वीट करके जानकारी दी है। शाओमी अभी तक भारतीय बाजार में एमआई के टीवी लॉन्च करती रही है। from Jansattaटेक्नोलॉजी – Jansatta https://ift.tt/3kTD1WB

दुनिया मेरे आगे: आंकड़ों में जिंदगी

जिंदगी जब आंकड़ा हो जाती है तो उसे प्रतिशत में शीर्षक दे देना कितना दिलासा भरा लगता है। लेकिन भूख तो भूख है, मौत तो मौत है। उसे आंकड़ों और प्रतिशत में कब तक बांधेंगे! from Jansattaदुनिया मेरे आगे – Jansatta https://ift.tt/2GDoY7e

Kidney Failure: आपकी इन गलतियों की वजह से फेल हो सकती है किडनी, जानिए कैसे गुर्दा फेल होने से बचाएं

किडनी फेल होने का खतरा: हमारे शरीर में मौजूद दोनों किडनी का महत्व बहुत ज्यादा होता है, इसलिए इनकी देखभाल करना बेहद जरूरी है, अगर यह उम्र के किसी भी पड़ाव पर खराब हो जाए तो यह जानलेवा हो जाती है। आमतौर पर मधुमेह, हृदय रोग और उच्च रक्तचाप के कारण हमारी किडनी को बहुत नुकसान होता है। हमारे गुर्दे के स्वास्थ्य के लिए रक्त और मूत्र परीक्षण किया जाता है, जिसकी सहायता से एल्ब्यूमिन नामक प्रोटीन का पता लगाया जाता है, जो स्वस्थ गुर्दे में मौजूद नहीं होता है। किडनी का काम हमारे शरीर के तरल पदार्थों को फिल्टर करना है। किडनी शरीर का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग: अगर आप किडनी को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है कि शरीर में पानी की सही मात्रा बनी रहे। इससे किडनी की बीमारियों का खतरा कम होता है। आइए आज जानते हैं कि किडनी खराब होने से कैसे बचा जा सकता है। किडनी खराब होने से बचने के उपाय खुद को स्वस्थ रखें और शारीरिक गतिविधियों को बढ़ाएं। रक्तचाप को बनाए रखें क्योंकि यह किडनी के स्वास्थ्य की दिशा में पहला कदम है। शुगर लेवल को कंट्रोल में रखें क्योंकि डायबिटीज के मरीजों को इसका खतरा ज्यादा...